बेकार पड़े पुराने फोन को मिनटों में बनाएं CCTV कैमरा, 10 पॉइंट्स में समझें सेटअप करने का तरीका

By

जैसे-जैसे स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी और भी आधुनिक होती जा रही है वैसे – वैसे लोग जल्दी से जल्दी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की रेस में लग जाते हैं. नए स्मार्टफोन काफी बढ़िया स्पेक्स जैसे टेलीफोटो कैमरा या 9000mAh की बड़ी बैटरी और सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं और इनको खरीदते समय ग्राहकों को काफी खुशी होती है लेकिन उन्हें जल्द ही अपने पुराने स्मार्टफोन की चिन्ता सताने लगती है. कुछ लोग इसे बेच देते हैं तो कुछ लोग अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए इन्हें घर में ही रखा रेहने देते हैं. अगर आपका भी पुराना स्मार्टफोन घर में धूल खा रहा है तो आप उसे अपने घर की सुरक्षा करने के लिए एक सिक्योरिटी कैमरा बना कर उसका सदुपयोग कर सकते हैं. यहां हैं वो 10 स्टेप्स जिन से आसानी से आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा आपके घर का सुरक्षा डिवाइस.

पुराने स्मार्टफोन को कैसे बनाएं सिक्योरिटी कैमरा?

दो फोन एक साथ रखें

आपको यह जरूर जान लेना चाहिए की आपके पास एक समय पर दो स्मार्टफोन उपलब्ध होने ही चाहिए. इनमें से एक आपका पुराना फोन होगा. एक सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर काम करने के लिए इन दोनों ही डिवाइस के पास हर समय पर WiFi या इंटरनेट की एक्सेस होनी चाहिए.

सिक्योरिटी कैमरा ऐप डाउनलोड करें

Android और iOS दोनों के ऐप स्टोर्स पर सिक्योरिटी कैमरा की ऐप्स मौजूद हैं. आपको अपने लिए एक ऐसी ऐप का चुनाव करने है जो बढ़िया फीचर्स जैसे लाइव स्ट्रीमिंग, मोशन डिटेक्शन, लोकल रिकॉर्डिंग और टू वे ऑडियो को सपोर्ट करती हो.

दोनों फोन्स पर एक ही ID से लॉग इन करें

दोनों फोन्स पर एक ही ऐप होनी चाहिए और उसे दोनों फोन्स पर कैमरा एक्सेस के लिए इस्तेमाल करने के लिए एक ही ID से लॉग इन करना जरूरी है.

कैमरा और व्यूइंग डिवाइस को पेयर करें

ऐप में दिए गए सेटअप के स्टेप्स को फॉलो करके दोनों फोन्स पर ऐप को सेटअप करें. यह ध्यान में रखें की आपका पुराना फोन कैमरा डिवाइस हो और नया फोन व्यूइंग डिवाइस के तौर पर काम करे.

अपने कैमरा को सही जगह पर सेट करें

लोग अकसर सिक्योरीटी कैमरा को ऐसी जगह लगाते हैं जहां से घर का सबसे साफ और सटीक व्यू दिखे. आपको अपने कैमरा को एक उंचू जगह पर लगा देना चाहिए.

पुराने स्मार्टफोन को चार्ज करके रखें

लंबे समय तक कैमरा मोड में रहने से फोन की बैटरी जल्दी से खत्म हो जाती है और ऐसा हो सकता है की वो बंद हो जाए. इस से बचने के लिए जरूरी है की आप अपने पुराने फोन को चार्ज रखें. यह काम आप एक पावर बैंक की मदद से भी कर सकते हैं.

घर के WiFi सिग्नल को चेक कर लें

एक अच्छे सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर काम करने के लिए जरूरी है की आपके दोनों फोन्स पर स्टेबल इंटरनेट मिल रहा हो.

नए सिक्योरिटी कैमरा को टेस्ट कर लें

एक बार जब आपने उपर दिए गए सारे स्टेप्स कर लिए हों तो जरूरी है की आप इसे एक बार चेक कर लें. कैमरा को सेटअप करने के बाद ध्यान से देख लें की वो सही से काम कर रहा है या नहीं.

मोशन डिटेक्शन अलर्ट्स को ध्यान से करें सेट

कई ऐप्स में मोशन डिटेक्शन अलर्टस को कम या ज्यादा करने का विकल्प मिलता है और आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.

बेहतर कवरेज के लिए घर में और भी कैमरा सेटअप करें

अगर आपके पास ज्यादा पुराने फोन्स हैं तो आप उन्हें घर में सेटअप करके पूरे घर का व्यू देख सकते हैं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By