mAadhaar हो रहा बंद! कैसे ‘आधार कार्ड’ को नए आधार ऐप पर करें शिफ्ट.. ये रहे सबसे आसान स्टेप

HIGHLIGHTS

पुराने आधार कार्ड एप यानि mAadhaar को बंद किया जा रहा है।

नए आधार एप को सरकार की ओर से पेश कर दिया गया है।

अगर आप अपने आधार कार्ड को पुराने से नए एप पर शिफ्ट करना चाहते हैं तो ये स्टेप्स देखें।

mAadhaar App के कुछ सालों के पहले लॉन्च होने के बाद से आधार से जुड़े बहुत से काम आसानी से होने लगे थे। हालांकि, अब जानकारी आ रही है कि mAadhaar App को बंद किया जा रहा है, इसके स्थान पर नए आधार कार्ड एप को पेश भी कर दिया गया है, यह Google Play Store के साथ साथ App Store पर भी उपलब्ध है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब mAadhaar App को बंद किया जा रहा है तो नए आधार कार्ड एप पर अपने देता या आधार कार्ड डिटेल्स को कैसे शिफ्ट किया जा सकता है। यह प्रोसेस बड़ा ही आसान है। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, केवल और केवल यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है और आप कुछ ही देर में देखेंगे कि आपकी आधार से जुड़ी सभी डिटेल्स नए आधार एप पर शिफ्ट/ट्रांसफर हो जाने वाली हैं।

कैसे सेटअप करना है नया आधार कार्ड एप?

इसके पहले कि हम पुराने आधार एप से सभी डिटेल्स को नए आधार कार्ड एप पर ले जाएँ, आइए इसके पहले जानते हैं कि आपको नए आधार एप को कैसे सेटअप करना है। यहाँ आपको New Aadhaar App को सेटअप करने की पूरी प्रक्रिया मिल जाने वाली है।

  • सबसे पहले आप जिस भी प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करते हैं उसके एप स्टोर पर जाएँ, जैसे एंड्रॉयड वाले गूगल प्ले स्टोर पर और Apple वाले App Store पर जाएँ।
  • यहाँ से आपको इस नए आधार कार्ड एप को डाउनलोड करना है। इसके बाद आपको एप को जो भी परमिशन चाहिए वो दे देनी है।
  • अब नया आधार एप आपके फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल हो चुका है।
  • अब आपको रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और इसे कन्फर्म भी करना है।
  • इसके बाद आपको सभी टर्म और कंडीशन को पढ़ने के बाद कन्टिन्यू पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक SMS आपके फोन पर आने वाला है, यह आपकी जानकारी को वेरीफाई करने के लिए है।
  • इसके बाद समय आता है Facial Recognition का, आपको अपने चेहरे को कैमरा के सामने लाकर वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद आपको लास्ट में एक 6 अंकों के पिन का निर्माण करना है, जो इस एप के लिए है।
  • जैसे ही आप ऐसा करते हैं तो आपके आधार कार्ड की सभी डिटेल्स आपको यहाँ नजर आने लगेंगी।

यही वो प्रोसेस है जो आपके सभी डेटा को कुछ ही कदम में नए आधार कार्ड एप पर पुराने से ले जाने वाला है। इसका मतलब है कि आपको आधार कार्ड को नए आधार कार्ड एप में ले जाने के लिए या ट्रांसफर करने के लिए अलग से कुछ नहीं करना है। इसी प्रोसेस से यह आसानी से हो जाने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :