आज के दौर में अधिकतर लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन ही किया करते हैं, जिसके लिए पहले लोगों को डेबिट कार्ड बनवाना होता था लेकिन अब आप बिना डेबिट कार्ड बनवाए ही फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. आज के डिजिटल दौर में UPI एक ऐसा साधन बनकर आया है, जिसने पैसे के लेन-देन को और भी आसान बना दिया है. आज हर कोई UPI से ही पेमेंट करता है. अगर आप भी इस बारे में अनजान हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आप बिना डेबिट कार्ड के भी कैसे अपना UPI लेनदेन शुरू कर सकते हैं.
UPI पेमेंट करने का एक ऑनलाइन तरीका है, जिसके लिए आपको डेबिट कार्ड की भी अब जरूरत नहीं है. इसे जनरेट करने के लिए 4 से 6 डिजिट की आवश्यकता होती है. साथ ही आपको पहले UPI पिन बनाने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब आपको सिर्फ एक आधार कार्ड की जरूरत है और कुछ नहीं. यह सुविधा (NPCI) नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से दी गई है, जिसमें आप जब अपने UPI को बदलते हैं या फिर एक नया UPI बनाते हैं तो आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे जिनमें एक ऑप्शन में आपको डेबिट कार्ड तो दूसरे ऑप्शन में आधार कार्ड दिया जाएगा. जिसमें से अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके लिए आपका आधार कार्ड आपके फोन नंबर से लिंक होना चाहिए. इससे आप बिना डेबिट कार्ड बनवाए भी UPI बना सकते हैं.
अगर आप आधार कार्ड से UPI में कोई भी बदलाव करते हैं तो उससे पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका फोन नंबर आपके आधार कार्ड और अकाउंट से जुड़ा होना बहुत जरूरी है, तभी आप अपने आधार कार्ड से UPI पिन बना पाएंगे.
यह भी पढ़े: फ्री में मिलेगा Vivo X200 Pro! बस करना होगा ये काम, पहले नंबर पर रहने वाले को 5 लाख भी इनाम के तौर पर