Aadhaar Card को कैसे Voter ID Card के साथ करें लिंक; ये रही सबसे आसान और पूरी ऑनलाइन प्रोसेस

Aadhaar Card को कैसे Voter ID Card के साथ करें लिंक; ये रही सबसे आसान और पूरी ऑनलाइन प्रोसेस
HIGHLIGHTS

वोटर ID और आधार को लिंक करने को लेकर इलेक्शन कमीशन और भारतीय सरकार के बीच बहस चल रही है।

यहाँ आप देखेंगे कि वोटर ID और आधार कार्ड को किस तरह ऑनलाइन लिंक किया जा सकता है।

इलेक्शन कमीशन द्वारा 1 अगस्त, 2022 को voter ID और आधार कार्ड को लिंक करने की बात कही गई थी।

यदि आप वोट डालने के लिए तैयार हैं तो यह जानना आवश्यक है कि, आपको अपनी वोटर ID, आधार कार्ड के साथ लिंक करवाना अनिवार्य है, ऐसा भी कह सकते है कि आपको अपने आधार कार्ड के साथ अपने वोटर आईडी कार्ड को लिंक कर लेना चाहिए। अब एक सवाल आपके मन में उठ रहा होगा कि आखिर कैसे इन दोनों डॉक्यूमेंट्स को किस तरह से लिंक किया जा सकता है। आज हम यहाँ इन्ही दोनों सवालों का जवाब देखेंगे। इसी के साथ वोटर ID और आधार को लिंक करने के खिलाफ चल रही बहस के बारे में भी बात करेंगे। आइए इसी के साथ शुरुआत करते हैं। 

क्या वोटर ID और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है?

इस साल 1 अगस्त को भारत के इलेक्शन कमीशन द्वारा पूरे देश के निवासियों से Voter ID और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए आग्रह किया गया था। यह इलेक्शन लॉ (संशोधन) ऐक्ट, 2021 को फॉलो करता है। EC और भारतीय सरकार के बीच इस लिंकेज को लेकर निर्वाचकों  की पहचान की पुष्टि करने से संबंधित बहस चल रही है, ताकि निर्वाचकों की एंट्रीज़ को वेलीडेट किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक इंसान एक से अधिक वोट न करे। 

हालांकि आधार कार्ड  और वोटर ID के लिंकेज से संबंधित कुछ बहस चल रही है और संसद में बिल का पूरी तरह से विरोध किया गया था। अपोज़िशन का यह कहना है कि इससे “secrecy of votes” का उल्लंघन होगा, जिससे कई लोग वोट देने से पीछे रह जाएंगे। यदि किसी के पास आधार नही है या वह इसे EC के साथ शेयर नहीं करना चाहता तो  वह भी अपने वोट करने के मौलिक अधिकार को गंवा देगा। 

आधार कार्ड को  वोटर ID के साथ लिंक करना अनिवार्य नहीं है। यूनिअन लॉ मिनिस्टर "Kiren Rijiju" ने यह बताया है कि निर्वाचक अपनी इच्छा के अनुसार यह कर सकते हैं। तो इसीलिए यदि  आप अपने आधार को वोटर ID से लिंक नहीं करते हैं तब भी इलेक्टोरल लिस्ट में से आपका नाम रिमूव नहीं किया जाएगा। 

यदि आप अपना आधार वोटर ID से लिंक करना चाहते हैं तो, यह करने के लिए आपको पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया  है:

वोटर ID को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?

  1. सबसे पहले अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें। 
  2. इसके बाद ऐप खोलने पर आपके सामने एक टर्म्स ऐंड कंडिशंस का एक पेज आएगा जिसे आपको अग्री करना है और आगे बढ़ना है। 
  3. वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। 
  4. Electoral Authentication Form (फॉर्म 6B) को चुनें। 
  5. अब आप ऐप के बिल्ट-इन पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट पर पहुँच जाएंगे। इसके बाद आपको ‘Let’s Start’ क्लिक करना है। 
  6. अब आपको अपने उस मोबाइल नंबर के साथ ऐप पर रजिस्टर करना होगा जो आधार कार्ड से लिंक है और आपके फोन पर भेजा गया OTP वेरिफाई करना होगा। 
  7. ‘Yes, I have Voter ID number’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें और फिर ‘Next’ पर क्लिक करें। 
  8. अपना वोटर ID नंबर एंटर करें, ड्रॉप डाउन लिस्ट में से अपना राज्य चुने, और फिर Fetch details पर क्लिक करें। 
  9. इसके बाद  ‘Proceed’ पर टैप करें। 
  10. अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ई-मेल ID और ऑथेंटिकेशन का स्थान एंटर करें और फिर  ‘Done’ पर क्लिक करें। 
  11. फॉर्म 6B के प्रीव्यू पेज पर चेक करें कि  आपके द्वारा की गई सभी एंट्रीज़ सही हैं। 
  12. इसके बाद आपके फोन पर एक मेसेज आएगा जिसमें आपको एक रेफ्रेंस  ID दी जाएगी और यह बताया जाएगा कि, आपकी ऐप्लीकेशन सफलता से सबमिट हो चुकी है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo