AC की कूलिंग हो जाएगी डबल, बिजली का बिल आधा..?मकैनिक भी नहीं बताएगा ये जुगाड़

AC की कूलिंग हो जाएगी डबल, बिजली का बिल आधा..?मकैनिक भी नहीं बताएगा ये जुगाड़

गर्मियों का प्रकोप नजर आने लगा है। सूरज अपने रंग दिखा रहा है और लोगों का नकाब पहनना भी शुरू हो चुका है। अब बाहर तो आप सूरज की मार झेल लेते हैं, ट्रेवल के दौरान गर्मी को सह लेते हैं। हालांकि, जब आप घर पहुंचते हैं तो आपको कुछ राहत चाहिए। इस दौरान एसी आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में, अगर आपका एसी भी सही से काम न कर रहा हो तो आपको बड़ी निराशा होती है। पूरा दिन घर से बाहर रहने और अपने बारे में सोचे बिना आप घर पहुंचने के बाद चाहते हैं कि आपको कुछ पल के लिए ही सही राहत की सांस तो मिलेगी। यहाँ भी निराशा अगर हाथ लगे तो आप सोचते हैं कि कमाने का क्या ही फायदा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चलिए अब ज्यादा निराश न हों, हम आपको आज ऐसे जुगाड़ के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके एसी की कूलिंग डबल हो जाने वाली है। इसके अलावा बिजली का बिल भी आधा हो सकता है।

जो ट्रिक्स हम आपको यहाँ बताने जा रहे हैं, उनके बारे में आपको मकैनिक भी नहीं बताएगा, क्योंकि अगर आपको ये ट्रिक्स वो बता देता है तो उसका काम तो ठप हो जाएगा। आइए जानते है कि ऐसे क्या किया जाए जिससे आपके एसी की कूलिंग दोगुनी हो जाए।

सही समय पर एसी की सर्विसिंग

चाहे आपके एसी को कितना ही समय हो चुका हो लेकिन अगर आप इसकी सही देखरेख करते हैं तो आपको इससे कभी भी निराशा नहीं होने वाली है। इसी कारण आपको यही सलाह दी जाती है कि आपको अपने एसी की सर्विसिंग को समय समय पर करवाते रहना चाहिए। ऐसा करके आप अपने एसी के कंप्रेसर पर पड़ने वाले जोर को कम कर देते हैं तो आपके बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आता है। इसके अलावा सर्विसिंग से फ़िल्टर आदि भी साफ हो जाते हैं, जिसे हवा का फ़्लो भी अच्छा हो जाता है और एसी की कूलिंग बढ़ने के साथ साथ इसकि लाइफ भी बढ़ने लगती है। समय से अपने एसी की सर्विसिंग करवाएं।

एसी सर्विसिंग के साथ ये काम भी जरूर करें

कई बार होता है कि अगर आपका घर नाले आदि के करीब है या घर के आसपास पानी भरा रहता है तो जाहिर है कि इससे निकालने वाली मिथेन गैस एसी के पाइप में लीकेज को अंजाम दे सकती है। अब इस स्थिति में आपके एसी की गैस निकल जाती है। इस स्थिति में कुछ भी नहीं किया जा सकता है। आपको पाइप की लीकेज को चेक करना है और इसके अलावा गैस को भी फिर से भरवाना पड़ सकता है। इसमें ज्यादा खर्च हो सकता है। हालांकि, मुझे अपने पर्सनल अनुभव के आधार पर ऐसा लगता है कि अगर आप निरंतर और समय समय पर एसी की सर्विसिंग करवाते हैं तो लंबे समय तक गैस नहीं निकलती है और एसी सुचारु रूप से काम करता रहता है। हालांकि, सर्विसिंग के दौरान ही आपको गैस लीकेज की जांच भी करवा लेनी चाहिए।

कूलिंग वाले पाइप की जांच भी जरूरी

आपको यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कूलिंग का सबसे कारण एसी का कूलिंग देने वाला पाइप सही है या नहीं। इसे आप जितना साफ रखते हैं उतना ही आपको कूलिंग ज्यादा मिलती है। इस चीज का भी खास ध्यान रखें।

अन्य चीजों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी

इसके अलावा भी कई और चीजें हैं जिनका आपको एसी खरीदने के दौरान ही ध्यान रखना चाहिए। एसी किस स्टार रेटिंग का ले रहे हैं, इसमें क्या अड्वान्स फीचर आपको मिलते हैं-यह ऐसे फीचर होते हैं जो कूलिंग के साथ साथ आपको एसी का एक अलग ही अनुभव देते हैं। जैसे ऑटोमैटिक तौर पर तापमान को अजस्ट करना आदि, इसके अलावा रात में अपने आप ही स्लीपिंग मोड के कारण एसी का बंद हो जाना आदि। बहुत अन्य फैक्टर भी हैं जो कूलिंग को प्रभावित कर सकते हैं। आपको इन सभी का ध्यान रखना है।

यह भी पढ़ें: UIDAI का ये नया नियम दे सकता है टेंशन..अब एक गलती पर बंद हो जाएगा आधार कार्ड? अपडेट करने से पहले ही जान लें ये जरूरी बात

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo