ChatGPT-Gemini या कोई और? कौन-सा AI टूल आपके लिए बेस्ट…फोटो-वीडियो बनाने से लेकर लिखने तक में आएगा काम

HIGHLIGHTS

सही AI टूल चुनना काम को आसान बनाता है

हर AI टूल हर काम के लिए सही नहीं होता

AI को सहायक की तरह इस्तेमाल करना जरूरी

ChatGPT-Gemini या कोई और? कौन-सा AI टूल आपके लिए बेस्ट…फोटो-वीडियो बनाने से लेकर लिखने तक में आएगा काम

Best AI Tool: आज के समय में छात्र से लेकर प्रोफेशनल तर हर तरफ AI टूल्स से घिरे हुए हैं. हर टूल यह दावा करता है कि वह पढ़ाई या आपके काम को आसान और तेज बना देगा. लेकिन, सच्चाई यह है कि हर टूल हर लोगों के लिए सही नहीं होता है. अगर बिना सोचे-समझे AI टूल्स इस्तेमाल किए जाएं, तो फायदा कम और कन्फ्यूजन ज्यादा होता है. इस वजह से सही टूल चुनना सबसे जरूरी हिस्सा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सही AI टूल चुनना क्यों जरूरी?

AI टूल्स असाइनमेंट लिखने, नोट्स बनाने, प्रॉब्लम सॉल्व करने और रिसर्च करने में मदद करते हैं, लेकिन गलत टूल इस्तेमाल करने से समय बर्बाद होता है. हर टूल का अपना एक काम होता है और अगर उसे गलत जगह इस्तेमाल किया जाए, तो रिजल्ट खराब आ सकता है. इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपको किस चीज में मदद चाहिए और उसी हिसाब से टूल चुनना चाहिए.

अपने लक्ष्य के हिसाब से टूल चुनें

सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आपको किस काम के लिए AI चाहिए. अगर आप निबंध लिख रहे हैं, तो आपको ऐसा टूल चाहिए जो स्ट्रक्चर और आइडिया दे सके. वहीं अगर आप मैथ्स या साइंस पढ़ रहे हैं, तो आपको ऐसा टूल चाहिए जो स्टेप-बाय-स्टेप सॉल्यूशन दे सके. इंफोग्राफिक या वीडियो बनाने के लिए आपको अलग टूल की जरूरत होगी.

ChatGPT और Google Gemini जैसे टूल्स आइडिया और समरी के लिए अच्छे हैं, जबकि WolframAlpha जैसे टूल्स जटिल मैथ्स और साइंस के लिए ज्यादा उपयोगी होते हैं. जबकि गूगल का NotebookLM या Veo आपको इंफोग्राफिक्स या वीडियो बनाने में हेल्प कर सकता है.

सीखने पर फोकस करें, शॉर्टकट पर नहीं

सबसे बड़ी गलती यह है कि ज्यादातर लोग AI को सिर्फ जवाब पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इससे कॉन्सेप्ट समझने की क्षमता कम हो जाती है. एक अच्छा AI टूल वही है जो आपको सोचने पर मजबूर करे और स्टेप-बाय-स्टेप समझाए. जैसे मैथ्स में अगर टूल पूरा समाधान दिखाता है, तो आप लॉजिक सीखते हैं. इसी तरह राइटिंग टूल्स अगर आपकी गलतियां बताते हैं तो आप भविष्य में बेहतर लिख पाते हैं.

जानकारी की सटीकता जरूर जांचें

AI टूल्स हमेशा सही नहीं होते. कई बार ये गलत जानकारी भी दे सकते हैं, जिसे “hallucination” कहा जाता है. इसलिए जो भी जानकारी मिले, उसे हमेशा वेरिफाई करना जरूरी है. Perplexity AI और Consensus जैसे टूल्स रिसर्च के लिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि ये सोर्स के साथ जानकारी देते हैं.

प्राइवेसी और लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल पर ध्यान दें

बहुत सारे AI टूल्स फ्री होते हैं, लेकिन कुछ फीचर्स के लिए पैसे भी देने पड़ते हैं. इसलिए अपने बजट के हिसाब से टूल चुनना जरूरी है. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप किस टूल में अपना डेटा डाल रहे हैं. कुछ टूल्स आपकी जानकारी को ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए हमेशा ऐसे प्लेटफॉर्म चुनें जो आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखें.

कौन-कौन से AI टूल्स इस्तेमाल कर सकते हैं

अगर आप एक स्टूडेंट हैं, तो कुछ टूल्स जो आपके काम आ सकते हैं, उनमें ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, और Claude शामिल हैं. इसके अलावा NotebookLM, Canva Magic Studio और Notion AI जैसे टूल्स भी पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में मदद कर सकते हैं. जबकि वीडियो बनाने के लिए आप Flow या Higgsfield का इस्तेमाल कर सकते हैं. फोटो जनरेशन के लिए आप ChatGPT या Google Gemini की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo