फोन में कोई खराबी तो नहीं? बस यह 'सीक्रेट कोड' करें डायल, खुल जाएगी सारी पोल-पट्टी, Vivo से Realme तक में करेगा काम
आज के समय में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी पूरी दुनिया है. UPI पेमेंट्स से लेकर बैंकिंग और ट्रैवल बुकिंग तक, सबकुछ इसी पर निर्भर है. ऐसे में, अगर फोन में कोई छोटी-सी भी खराबी आ जाए, तो जिंदगी थम-सी जाती है और हम तुरंत सर्विस सेंटर की तरफ भागते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे आप अपना बॉडी चेक-अप कराते हैं, वैसे ही आप अपने फोन का भी पूरा हेल्थ चेक-अप घर बैठे ही कर सकते हैं? इसके लिए आपको बस कुछ 'सीक्रेट कोड्स' डायल करने होंगे, जो आपके फोन के सारे राज खोल देंगे. इससे आप फोन के सेंसर्स, डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और दूसरी चीजों की हेल्थ को आसानी से जांच सकते हैं.
कैसे करें अपने फोन का हेल्थ चेक? (स्टेप-बाय-स्टेप)
यह प्रोसेस बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको कोई ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है. बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन पर फोन डायलर ऐप (जहां से आप नंबर डायल करते हैं) खोलें.
अब, अपने फोन के ब्रांड के अनुसार नीचे दी गई लिस्ट में से खास सीक्रेट कोड को डायल पैड पर एंटर करें.
कोड एंटर करते ही, आपकी स्क्रीन पर डायग्नोस्टिक्स मेनू अपने आप खुल जाएगा.
इस मेनू में आपको डिस्प्ले, बैटरी, सेंसर्स, टच, स्पीकर, वाइब्रेशन जैसे कई कंपोनेंट्स को टेस्ट करने के ऑप्शन मिलेंगे. बस स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और एक-एक करके सभी चीजों की जांच कर लें.
अलग-अलग ब्रांड्स के लिए सीक्रेट कोड्स
ध्यान रहे कि हर Android ब्रांड का अपना अलग सीक्रेट कोड होता है. नीचे भारत के कुछ पॉपुलर ब्रांड्स और उनके कोड्स की लिस्ट दी गई है:
- Google Pixel: ##7287##
- Samsung: #0#
- OnePlus: ##4636##
- Realme: *#899#
- Oppo: *#800# या *##800##*
- Vivo: ##4636##
- Xiaomi: ##64663## या ##6484##
- Motorola: ##2486##
तो अगली बार जब भी आपको अपने फोन में कोई गड़बड़ लगे, तो सर्विस सेंटर जाने से पहले एक बार यह टेस्ट जरूर करके देखें. इससे न सिर्फ आपको समस्या का पता चल सकता है, बल्कि अगर आप कोई पुराना फोन खरीद रहे हैं तो उसकी कंडीशन जांचने में भी यह तरीका बहुत काम आता है.