Google AI से लड़की बनवाई साड़ी वाली फोटो, ध्यान से देखने पर पैरों तले खिसक गई जमीन, दिखा दिया शरीर का 'छिपा' हिस्सा

सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए AI ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं. इन दिनों Google के 'नैनो बनाना' AI से विंटेज साड़ी वाली तस्वीरें बनाने का ट्रेंड खूब चल रहा है. यह देखने में तो बड़ा मजेदार लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे कितना बड़ा खतरा छिपा हो सकता है? हाल ही में एक महिला ने जब अपनी फोटो से AI तस्वीर बनवाई, तो रिजल्ट देखकर उसके होश उड़ गए.
एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया और Gemini के साथ अपने अजीब अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने AI टूल्स का उपयोग करते समय संभावित प्राइवेसी मुद्दों के बारे में दूसरों को चेतावनी भी दी.
अपने वीडियो में, महिला ने समझाया कि उन्होंने एक फुल-स्लीव शूट में अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी और AI टूल को एक साड़ी की इमेज जेनरेट करने के लिए एक प्रॉम्प्ट दिया था. Gemini ने फिर उन्हें एक स्लीवलेस ब्लाउज वाली साड़ी में उनका AI वर्जन बना कर दिया. शुरू में तो वह रिजल्ट देखकर बहुत खुश हुईं और AI इमेज को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया.
फोटो को ध्यान से देखने पर चौंकी
लेकिन, उनकी यह खुशी जल्द ही एक 'डरावने' एहसास में बदल गई. उन्होंने AI द्वारा जेनरेट की गई इमेज में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण डिटेल देखा. उसके बाएं हाथ पर एक तिल था जो उनके द्वारा अपलोड की गई ओरिजिनल फोटो में दिखाई नहीं दे रहा था. उन्होंने वीडियो में कहा, "Gemini को कैसे पता कि मेरे शरीर के इस हिस्से पर तिल है? … यह बहुत डरावना है, बहुत खौफनाक है… आप लोग भी सावधान रहें… सोशल मीडिया या AI प्लेटफॉर्म्स पर आप जो कुछ भी अपलोड कर रहे हैं, उसे लेकर सतर्क रहें."
IPS ऑफिसर और एक्सपर्ट्स ने दी कड़ी चेतावनी
यह क्लिप वायरल हो गई और इसे सात मिलियन से अधिक व्यूज मिले. कमेंट सेक्शन में, यूजर्स ने अपनी कहानियां शेयर कीं और अनुमान लगाया कि Gemini इतने सटीक डिटेल्स कैसे जेनरेट कर पा रहा है. एक यूजर ने समझाया, "सब कुछ जुड़ा हुआ है, Gemini गूगल का है, गूगल आपके जीमेल-फोटो-ड्राइव में रखी सभी तस्वीरों को पढ़ता है…"
मामले की गंभीरता को देखते हुए IPS ऑफिसर वीसी सज्जनार ने भी ऑनलाइन व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने के संभावित खतरों के बारे में कड़ी चेतावनी जारी की. उन्होंने X पर लिखा, "एक क्लिक से आपके बैंक खातों का पैसा अपराधियों के हाथ में जा सकता है… फर्जी वेबसाइटों या अनधिकृत ऐप्स के साथ कभी भी तस्वीरें या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें."
ఇంటర్నెట్లో ట్రెండింగ్ లతో జాగ్రత్త!
— V.C. Sajjanar, IPS (@SajjanarVC) September 14, 2025
'నానో బనానా' ట్రెండింగ్ మాయలో పడి.. వ్యక్తిగత సమాచారాన్ని ఇంటర్నెట్ లో కుమ్మరిస్తే ఇలాంటి మోసాలే జరుగుతాయి.
ఒక్క క్లిక్తోనే బ్యాంక్ ఖాతాల్లో ఉన్న డబ్బు నేరగాళ్ల చేతుల్లోకి పోతుంది.
ఫేక్ వెబ్సైట్లు, అనధికార యాప్లకు ఫోటోలు/వ్యక్తిగత… pic.twitter.com/ZqmsqZ0wOi
फाइनेंस एक्सपर्ट भानु पाठक ने भी एक वीडियो में बताया कि एक बार फोटो अपलोड हो जाने के बाद, यूजर्स का इस पर कंट्रोल खत्म हो जाता है कि इसे कहां स्टोर किया जाता है या इसका उपयोग कैसे किया जाता है.
उन्होंने इस डेटा को "बायोमेट्रिक गोल्ड" कहा और पहचान की चोरी, डीपफेक और प्रोफाइलिंग जैसे दुरुपयोगों के बारे में चेतावनी दी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह डेटा परमानेंट है; आप पासवर्ड की तरह अपना चेहरा नहीं बदल सकते हैं.
