Flipkart SmartPack: एक मात्र ऐसा तगड़ा ऑफर जो आपके नए स्मार्टफोन पर दे रहा है 100% मनीबेक, जानें सबकुछ

Flipkart SmartPack: एक मात्र ऐसा तगड़ा ऑफर जो आपके नए स्मार्टफोन पर दे रहा है 100% मनीबेक, जानें सबकुछ

एक स्मार्टफोन को खरीदना या ऐसा भी कहा जा सकता है कि एक स्मार्टफोन का मालिक होना बड़ी ही आसान है, और बहुत से लोगों के लिए यह बड़े पैमाने पर एक काम का सौदा भी है लेकिन कुछ के लिए कभी कभी घाटे का सौदा हो सकता है। आपको बता देते हैं कि एक व्यक्ति एक स्मार्टफोन को खरीदता है, उसे इस्तेमाल करने के लिए कई सेवाओं और एप्स के लिए भी भुगतान करता है। अब जब वह एक नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार करते हैं तो उन्हें अपने पुराने फोन को डिस्कार्ड करना होता है, या उसे कम बचत के साथ आपको कभी कभी सेल भी करना पड़ता है। तो हमारे लिए एक फोन लेना एक बढ़िया बात है लेकिन अंत में यह हमारे लिए एक घाटे का सौदा हो जाता है। अब सोच कर देखिये अगर कोई ऐसा रास्ता हो जिसके माध्यम से आपको अपने फोन के पूरे पैसे भी मिल जाएँ, और जिन सेवाओं और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन्स जिन्हें आप इस्तेमाल कर रहे हैं उनपर कुछ छूट मिल जाए तो कैसा हो। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा हो सकता है! जी हाँ, आपने सही सुना है, ऐसा हो सकता है। Flipkart के पास Flipkart SmartPack के साथ ऐसा रास्ता है। इसे 2021 में स्मार्टफोन खरीदने पर एक बढ़िया रास्ता कहा जा सकता है, आइये जानते हैं कि आखिर Flipkart SmartPack है क्या?

क्या है Flipkart SmartPack?

Flipkart SmartPack के साथ आपको अपने स्मार्टफोन के एक साल के इस्तेमाल के बाद 100% मनीबेक मिलता है। हालाँकि मात्र इतना ही नहीं, आप मामूली फीस देकर कुछ टॉप सब्सक्रिप्शन्स का लाभ भी Flipkart के इस ऑफर के साथ उठा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप न सिर्फ़ अपने नए फोन का लुत्फ़ उठा सकते हैं, इसके अलावा आप कई प्रीमियम सेवाओं का भी आनंद ले सकते हैं। हालाँकि आपको एक बात का यहाँ ध्यान रखना होगा कि आपको 100 फीसदी मनीबेक उस समय मिलें वाला है, जब आपके प्लान की अवधि ख़त्म हो रही है। 

असल में 100% मनीबेक का क्या मतलब है?

जो आप देख रहे हैं, इसका मतलब यही है। आपको एक स्मार्टफोन पर खर्च किया गया अमाउंट 100 फीसदी वापस मिलने वाला है, अर्थात् जो आपने एक फोन के लिए खर्च किया है, वह पूरा यानी 100% आपको वापिस मिलने वाला है। हालाँकि इसका मतलब यह नहीं है कि यह मनीबेक आपको फ्लिप्कार्ट वॉलेट या सुपर कॉइन्स की शक्ल में मिलने वाला है। यह मनीबेक आपको अपने बैंक अकाउंट में आने वाला है, अब आप इसे चाहे जैसे खर्च कर सकते हैं। असल में आपको बता देते है कि अगर आपका फोन किसी वर्किंग कंडीशन में है और आपका IMEI नंबर स्क्रीन पर नजर आ रहा है तो इस स्थिति में भी फ्लिप्कार्ट आपसे इस फोन को ले लेगा। 

कौन सी सेवाएं Flipkart SmartPack का हिस्सा हैं?

अगर हम उन सेवाओं की बात करें तो जो आपको Flipkart SmartPack के माध्यम से मिलने वाली हैं तो आपको बता देते है कि इसमें कई सेवाएं शामिल हैं, जैसे आपको Disney+Hotstar VIP, SonyLiv, Zee5, Eros Now, Cult.fit LIVE, Zomato, Gaana, Practo और अन्य कई। हालाँकि इसके अलावा भी बहुत कुछ आपके लिए इस फ्लिप्कार्ट स्मार्टपैक में शामिल है, जैसे आपको Flipkart का कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान का एक्सेस भी मिल रहा है। इसके माध्यम से फोन में होने वाला स्क्रीन डैमेज, लिक्विड डैमेज आदि सही करवाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आपका फोन चलता रहे और आप इस अपने प्लान के अंत में इसे आसानी से रिटर्न कर सकें, इस सबके लिए फ्लिप्कार्ट ने कई इंतज़ाम किये हैं। 

Flipkart SmartPack कैसे करता है काम?

स्टेप 1: अपनी पसंद का कोई भी स्मार्टफोन Flipkart पर जाकर चुनें।
स्टेप 2: अब आपको 12 महीने या 18 महीने के Flipkart Smart Pack Plan में से किसी एक का चुनाव करना है।
स्टेप 3: अपने फोन के लिए उसी समय पैसे आपको अदा करने हैं लेकिन Flipkart SmartPack सेवाओं के लिए आपको हर महीने भुगतान करना है। हालाँकि आप अपने डिवाइस के लिए भी EMI में पेमेंट कर सकते हैं, इसका भी रास्ता है।
स्टेप 4: अब आप जब इस स्मार्टफोन को अपनी सेवा के यानी 12 महीने या 18 महीने के पूरा होने पर जब वर्किंग कंडीशन में वापिस करते हैं तो आपको हर सूरत में मनीबेक मिलने वाला है, जो आपके बैंक अकाउंट में सीधे ही चले जाने वाला है।

हर महीने कितना करना होगा भुगतान?

Flipkart SmartPack तीन प्लान्स में उपलब्ध हैं, जो गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज करके आपको मिलने वाले हैं। यहाँ आपकी सहूलियत और आपको सही प्रकार से समझाने के लिए एक टेबल दी गई है। जो आपको सब चीजों के बारे में जानकारी देने वाली है। उदाहरण के लिए, या ऐसा भी कह सकते है कि आपको समझाने के लिए मन लीजिये कि जिस फोन को आप खरीदने वाले हैं उसकी कीमत Rs 10,000 है। 

अब यहाँ अपनी अपनी पसंद के अनुसार यानी जिस सेवा को वह लेना चाहते हैं उसके अनुसार उन्हें क्रमश: Rs 879, Rs 699 यानी Rs 399 प्रति महीने अदा करने होंगे। हालाँकि इस कीमत में भी बदलाव संभव हैं. जो भी लोग गोल्ड प्लान लेने वाले हैं, उन्हें 100% मनी बेक मिलने वाला है, इसके अलावा जो भी लोग सिल्वर या ब्रोंज प्लान्स के साथ आगे बढ़ने वाले हैं, उन्हें 80 फीसदी और 60 फीसदी मनीबेक क्रमश: मिलने वाला है। हालाँकि यहाँ एक बात और याद रखने वाली है कि जब आप फोन को COD यानी कैश ऑन डिलीवरी लेते हैं तो आपको मासिक पेमेंट को डिजिटल फॉर्म में ही करना होगा।

कब से शुरू होने वाली है Flipkart SmartPack सेवा?

यह सेवा यानी Flipkart SmartPack सेवा 17 जनवरी से उपलब्ध हो चुकी है। इस सेवा के माध्यम से आप सभी मोबाइल ब्रांड्स जैसे Realme, POCO, Samsung, Xiaomi, Redmi, Motorola, Infinix, OPPO, Vivo आदि पर 100% मनीबेक का लाभ ले सकते हैं। यह यहाँ कहना जरुरी भी नहीं है कि अगर आप इस नए साल में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपके लिए चीज़ें बेहद ही आकर्षक होने वाली हैं। तो इतना सब जानने के बाद भी आप क्या सोच रहे हैं? यहाँ क्लिक करें और Flipkart SmartPack Plan के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करें!

[स्पोंसर्ड पोस्ट]

Sponsored

Sponsored

This is a sponsored post, written by Digit's custom content team. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo
Compare items
  • Water Purifier (0)
  • Vacuum Cleaner (0)
  • Air Purifter (0)
  • Microwave Ovens (0)
  • Chimney (0)
Compare
0