Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » General » अब UMANG ऐप से होगा UAN का एक्टिवेशन, जान लें तरीका, प्रोसेस शुरू करने से पहले ये डॉक्यूमेंट रखें साथ

अब UMANG ऐप से होगा UAN का एक्टिवेशन, जान लें तरीका, प्रोसेस शुरू करने से पहले ये डॉक्यूमेंट रखें साथ

By Sudhanshu Shubham | Updated on 18-Apr-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

UAN अब ऐप से एक्टिव करें

EPFO ने बदला तरीका

UMANG ऐप बना जरूरी

अब UMANG ऐप से होगा UAN का एक्टिवेशन, जान लें तरीका, प्रोसेस शुरू करने से पहले ये डॉक्यूमेंट रखें साथ
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
18-Apr-2026

अगर आप अपना UAN एक्टिवेट करने के लिए Employees’ Provident Fund Organisation की वेबसाइट पर जा रहे हैं तो आपने देखा होगा कि पुराना ऑप्शन अब काम नहीं करता है. बटन अभी भी दिखता है, लेकिन क्लिक करते ही आपको सीधे UMANG ऐप पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता दें कि अब UAN Activation पूरी तरह ऐप आधारित कर दिया गया है. अगर आप पहली बार PF अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह स्टेप बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना UAN एक्टिवेशन के आप पासबुक नहीं देख पाएंगे, बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे और पैसे निकाल भी नहीं पाएंगे.

UAN Activation क्यों जरूरी है

UAN आपके PF अकाउंट की पूरी सिस्टम को जोड़ने का काम करता है. जैसे ही यह एक्टिव होता है, आप लॉगिन करके अपनी कंट्रीब्यूशन, बैलेंस और अन्य डिटेल्स आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करना भी आसान हो जाता है. Aadhaar, PAN और बैंक अकाउंट जैसी जानकारी अपडेट करने के लिए भी UAN एक्टिव होना जरूरी है.

शुरू करने से पहले क्या रखें तैयार

प्रोसेस शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए. इसमें आपका UAN नंबर, Aadhaar नंबर और Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर शामिल है.

OTP इसी नंबर पर आएगा, इसलिए यह नंबर एक्टिव होना जरूरी है.

UMANG ऐप से UAN Activation कैसे करें

UAN एक्टिवेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • UMANG ऐप खोलें और EPFO सेक्शन में जाएं
  • वहां UAN Activation का ऑप्शन चुनें
  • अपना UAN, Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • मोबाइल पर आए OTP को डालें
  • जरूरत पड़ने पर Aadhaar के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें

इसके बाद आपका UAN एक्टिव हो जाएगा और आपको इसकी जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी.

EPFO में क्या बदलाव हुआ है

पहले यह प्रक्रिया सीधे EPFO की वेबसाइट पर पूरी हो जाती थी, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है, भले ही ऑप्शन अभी भी दिखता है.

अब पूरा प्रोसेस UMANG ऐप के जरिए होता है और इसमें Aadhaar बेस्ड वेरिफिकेशन को शामिल किया गया है.

UAN एक्टिवेशन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक होना चाहिए
  • सभी जानकारी सही भरें, गलत डिटेल देने पर प्रोसेस फेल हो सकता है
  • एक बार एक्टिवेशन होने के बाद इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं होती

अगर आप अभी भी EPFO वेबसाइट पर कोशिश कर रहे हैं, तो आप समय बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि सिस्टम बदल चुका है. अब सीधे UMANG ऐप से ही काम करना पड़ेगा, इसलिए जितनी जल्दी आप इस बदलाव को अपनाएंगे, उतनी कम परेशानी होगी.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
अब एक ‘Hi’ लिखने मात्र से WhatsApp देगा PF Balance! EPFO ने छुट्टी के दिन ग्राहकों को दिया तोहफा अब एक ‘Hi’ लिखने मात्र से WhatsApp देगा PF Balance! EPFO ने छुट्टी के दिन ग्राहकों को दिया तोहफा
Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें
Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला
Mirzapur The Movie OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आई ‘मिर्जापुर’.. ‘बीना त्रिपाठी’ का ये रूप हिला डालेगा Mirzapur The Movie OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आई ‘मिर्जापुर’.. ‘बीना त्रिपाठी’ का ये रूप हिला डालेगा
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo