आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि गर्मी में AC एक जरूरत सा बन जाता है, लेकिन इसके साथ आने वाला बिजली का खर्च इतना होता है कि कोई भी अपना सिर पटक सकता है। कई बार ज्यादा बिजली का बिल घर में लड़ाई का कारण भी बन जाता है, क्योंकि बिल भरने वाला व्यक्ति AC चलाने वालों का चिल्लाता है और कहता है कि AC को कुछ समय के लिए बंद भी किया जाना चाहिए। रोज रोज अगर ऐसा होता रहता है तो यह लड़ाई झगड़े का कारण ज्यादा बड़ा हो जाता है, इस समय यह गर्मियाँ चल रही हैं और यह घर घर की कहानी है। Bureau of Energy Efficiency यानि BEE की सलाह है कि AC को 24 डिग्री पर सेट करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। अब अगर आप अभी तक अपने AC को अपनी मर्जी के किसी भी नंबर पर चला रहे थे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। असल में, आपको AC को 24 डिग्री पर ही चलाना चाहिए, ऐसा करने से आपका बिजली का बिल कंट्रोल में आता है, इसके अलावा AC पर कम जोर पड़ता है और यह लंबे समय तक अच्छे से काम करता है। ऐसा कह सकते हैं कि इसकी एफ़िशिएन्शी बढ़ जाती है। इसके अलावा कमरा भी लंबे समय तक ठंडा राहत है। हालांकि, इसके अलावा भी कुछ उपाये हैं, जिन्हें किया जा सकता है। आइए इनके बारे में भी जानते हैं जो आपके बिजली बिल को कम कर सकते हैं।
गर्मियों में सभी को ऐसा लगता है कि आप AC को जितना कम तापमान पर चलाएंगे, उतना ही ज्यादा वह आपको कूलिंग देने वाला है, यह सही है, लेकिन इसकी कुछ खामियाँ भी हैं, सबसे पहली समस्या यह है कि ऐसा करने से आपके बिजली का बिल 10 गुना के आसपास तक बढ़ सकता है? इसके अलावा जब एसी इस तापमान पर चलता है तो कंप्रेसर पर ज्यादा जोर पड़ता है और AC को कूलिंग के लिए अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर इसी तापमान पर AC लंबे समय तक चलता रहता है तो सबसे पहले तो आपके बिजली का बिल आपकी कमर तोड़ देने वाला है। इसके अलावा AC जल्दी ही खराब हो जाने वाला है। इसलिए आपको BEE की सलाह वाले तापमान पर ही AC को चलाना चाहिए।
BEE के अनुसार 24 डिग्री किसी भी कमरे के लिए सबसे सही तापमान होता है, इसलिए AC को इसी तापमान पर चलाना चाहिए। इस सेटिंग से AC efficient तरीके से कूलिंग करता है। इसके अलावा ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं करता है। ज्यादातर नए AC Models में यह डिफ़ॉल्ट आना शुरू हो गया है कि आप ज्यादा कम तापमान पर AC को चला ही नहीं सकते हैं। अगर आप भी AC खरीदने जा रहे हैं तो आपको भी ऐसे ही AC को खरीदना चाहिए। Energy Experts मानें तो हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने पर लगभग लगभग 6% बिजली की बचत होती है। इसका मतलब है कि अगर आप 18 डिग्री पर चल रहे AC को 24 डिग्री पर चलाते हैं तो आप लगभग 24% बिजली की बचत कर सकते हैं और ऐसा करके आप बिजली के बिल को भी अपने कंट्रोल में रख सकते हैं।
असल में, इसका सीधा सा संबंध कंप्रेसर के काम करने की क्षमता पर पड़ता है। जब AC 24 डिग्री पर सेट होता है तो कमरा कूल तो होता ही है, इसके अलावा कंप्रेसर भी सही से काम करता है। इसके अलावा कमरे के सही प्रकार से ठंडा हो जाने पर इस समय आने वाले इंवर्टर और डुअल इंवर्टर एसी अपने आप ही कंप्रेसर को बंद कर देते हैं और कमरे के फिर से नॉर्मल होने पर अपने आप से चल जाता है। इससे बिजली की खपत कम होती है AC की उम्र भी बढ़ती है।
AC चलाते वक्त दरवाजे और खिड़कियाँ बंद रखिए ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए। Filters को नियमित साफ करते रहिए या जरूरत पड़े तो बदल दीजिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो यूनिट को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और इसकी लाइफ बढ़ जाती है। आप Ceiling Fan का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से आप कूलिंग को कमरे के कोने कोने में पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा आपको सही Energy-Efficient Star-Rated Model को ही खरीदना चाहिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान से कम नहीं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!