कम बिजली खर्च में ज्यादा कूलिंग..Dual या Single Inverter AC, कौन सा खरीदें

HIGHLIGHTS

गर्मी में डुअल इंवर्टर को खरीदना चाहिए?

आपके सिंगल इंवर्टर एसी कब ले सकते हैं?

कौन सा एसी ज्यादा कॉलिंग कम बिजली खर्च में देता है।

जब आप नया AC खरीदने दुकान पर जाते हैं तो सेल्समैन की ओर से आपको बहुत से AC दिखाए जाते हैं, जो नई नई तकनीकों से लैस हैं। हालांकि, एक चीज वो जरूर पूछते हैं या आपसे भी पूछा होगा कि आपको Dual Inverter AC चाहिए या Single Inverter AC लेना आप ज्यादा पसंद करते हैं। बहुत से लोग दोनों ही AC के बीच का अंतर जानते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो यह सुनते ही उलझन में पड़ जाते हैं। अब ऐसे में कौन सा एसी खरीदा जाए जो बेस्ट कूलिंग के साथ साथ आपके बिजली के बिल को भी कम कर दे। यहाँ हम आपको Dual और Single Inverter AC के बीच के फर्क को बताने वाले हैं, और यह भी समझाने वाले हैं कि आपके बजट में कौन सा एसी फिट होता है और आपको किस एसी को खरीदना चाहिए।

Single Inverter AC और इसके काम करने का तरीका

Single Inverter AC में एक ही कंप्रेसर मोटर होती है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को घटाता बढ़ाता राहत है। इससे बार बार AC को On-Off करने की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाती है और बिजली भी कम खर्च होती है। यह आपके कमरे के तापमान को बैलेंस रखता है। इसके अलावा यह Normal Non-Inverter AC के मुकाबले काफी स्मार्ट होता है, इसी कारण इसे एक बढ़िया ऑप्शन के तौर पर भी देखा जा सकता है।

Dual Inverter AC और इसके काम करने का तरीका

Dual Inverter AC में दो रोटरी मोटर होती है, या इसमें सिलिन्डर भी हो सकते हैं। यह दोनों जो मिलकर काम करते हैं वही इसे सबसे बेस्ट ऑप्शन बना देता है। असल में यह कंप्रेसर पर पड़ने वाले दबाव को पूरी तरह से कम कर देते हैं, ऐसा भी कह सकते हैं कि बाँट देते हैं। यही कारण है कि डुअल इंवर्टर के साथ आने वाला AC किसी भी अन्य एसी के मुकाबले काफी स्मूद होता है। इसके अलावा यह आवाज भी कम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कमरे को बहुत जल्दी कूल करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा यह कमरे को लंबे समय तक एक ऐसा बनाए रखता है। रात में जब आप सो जाते हैं तब भी यह अपने काम को सही प्रकार से करता राहत है और बिजली की बचत भी करता है।

Dual या Single Inverter कौन सा एसी ज्यादा बिजली बचाता है?

जहां भी बिजली बचत की बात आती है या बिल को कंट्रोल करने का मुद्दा सामने आता है, वहाँ बिना किसी शक के Dual Inverter AC को खरीद लेना चाहिए। इसके कंप्रेसर की यह खासियत होती है कि यह अगर जरूरत हो तो बेहद ही कम स्पीड पर भी चल सकता है। इसी के कारण से बिजली की कम खपत होती है और बिल कंट्रोल हो जाता है। अगर आप भी उन लोगों में से जो अपने एसी को 5-6 घंटे लगातार या पूरी रात चलाते रहते हैं तो आपके लिए Dual Inverter AC ही सबसे बेस्ट होने वाला है।

कौन सा एसी कम आवाज में ज्यादा कूलिंग देता है?

Dual Inverter AC आमतौर पर ज्यादा आवाज नहीं करता है, इसके आउटडोर यूनिट में कम वाइब्रेशन होती है, ऐसे में यह एसी बेहद ही शांत माना जाता है। इसके अलावा इसकी कूलिंग के बारे में आप जानते ही हैं कि यह बड़ी तेजी से कूलिंग करने में सक्षम है। दूसरी ओर, Single Inverter AC भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन Dual Inverter जितना स्मूद होता है, यह उतना नहीं होता।

कौन सा एसी खरीदना रहेगा बेस्ट?

अगर आपको बजट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है और आप लंबे समय के लिए एक एसी खरीद रहे हैं इसके अलावा आपका रोजाना एसी चलाने का समय भी ज्यादा है तो आपको Dual Inverter AC के साथ जाना चाहिए। दूसरी ओर अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप कुछ चीजों के साथ कॉम्प्रोमाइज़ कर सकते हैं तो आप Single Inverter AC के साथ जा सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान से कम नहीं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :