इंटरनेट बंद होते ही क्या बेकार हो जाएगा घर का CCTV कैमरा? रिकॉर्डिंग को लेकर कहीं आप भी तो नहीं हैं इस गलतफहमी में

Highlights

हर CCTV कैमरे को रिकॉर्डिंग करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

लोकल स्टोरेज वाले कैमरे इंटरनेट के बिना भी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इंटरनेट और बिजली बंद होने का CCTV कैमरे पर अलग-अलग असर हो सकता है।

घर से ऑफिस के लिए निकलने के बाद अगर आपको अपने घर की चिंता होती है तो आप मोबाइल में CCTV कैमरे का ऐप खोलकर देख सकते हैं कि वहां सब ठीक है या नहीं। हालांकि, यह भी सोचकर देखिए कि अगर आखिर आपके घर का इंटरनेट आपके पीछे से अचानक बंद हो जाए तो क्या होगा? ऐसा होते ही मोबाइल पर कैमरे की लाइव फीड आना बंद हो जाएगी। सीधे शब्दों में कहें तो अब आपका आपके घर के साथ कनेक्शन एक झटके में ही कट गया है। हालांकि, क्या वाकई इंटरनेट के बंद हो जाने पर कैमरा रिकॉर्डिंग करना भी बंद कर देता है? क्या इस तरह का सवाल आपके मन में भी आ रहा है। या ऐसा कुछ आपके साथ पहले कभी हो चुका है? आइए जानते हैं कि आखिर इंटरनेट बंद होने के चलते CCTV कैमरा पर क्या असर होने वाला है और इसका असर आपकी जिंदगी पर कैसे पड़ने वाला है।

असल में, CCTV कैमरों को लेकर लोगों के बीच बहुत सी बड़ी बड़ी गलतफहमियाँ हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि कैमरा इंटरनेट से जुड़ा है तो इंटरनेट बंद होते ही वह किसी काम का नहीं रह जाएगा। हालांकि ऐसा हर कैमरे के साथ नहीं होता, यह आपको अभी से जान लेना चाहिए। मोबाइल पर लाइव वीडियो देखना और कैमरे का वीडियो रिकॉर्ड करना आपस में एक दूसरे से अलग अलग हैं। ऐसा भी कह सकते हैं ये दोनों अलग अलग चीजें हैं।

आपके घर में लगा कैमरा इंटरनेट के बिना भी अपना काम करता रहेगा या नहीं, इसका जवाब काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी रिकॉर्डिंग कहां सेव होती है।

इंटरनेट और Wi-Fi एक ही चीज नहीं हैं

CCTV कैमरों को समझने से पहले इस छोटे से अंतर को समझना जरूरी है। आपके घर में लगा Wi-Fi राउटर एक लोकल नेटवर्क तैयार करता है, जबकि इंटरनेट आपको बाहरी दुनिया से जोड़ता है। अगर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से कोई समस्या आती है, तो जरूरी नहीं कि आपके घर का लोकल नेटवर्क भी बंद हो जाए। राउटर चालू होने पर उससे जुड़े डिवाइस आपस में कम्युनिकेट कर सकते हैं, बशर्ते उनमें यह सुविधा मौजूद हो। यही वजह है कि कुछ CCTV सिस्टम इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने के बावजूद रिकॉर्डिंग करते रहते हैं।

इंटरनेट बंद होने पर कहां सेव होती है CCTV रिकॉर्डिंग?

क्या आप जानते हैं कि हर एक CCTV कैमरा रिकॉर्डिंग की अलग अलग सुविधा के साथ साथ आता है। अब आपको किस कैमरा को अपने घर के लिए चुनना चाहिए। यह नीचे सभी रिकॉर्डिंग पैटर्न के बारे में जानकर आपको आसानी से समझ में आ जाने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर CCTV कैमरा की रिकॉर्डिंग कैसे कैसे और कहाँ कहाँ सेव हो सकती है।

मेमोरी कार्ड वाले CCTV कैमरे

कैमरे में लगे microSD कार्ड पर वीडियो रिकॉर्ड होता है। सपोर्टेड ऑफलाइन रिकॉर्डिंग वाले मॉडल इंटरनेट के बिना भी वीडियो सेव कर सकते हैं।

DVR वाले CCTV कैमरे

कैमरों की रिकॉर्डिंग DVR में लगी हार्ड डिस्क पर सेव होती है। इसमें नॉर्मल रिकॉर्डिंग के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

NVR वाले CCTV कैमरे

IP कैमरों से वीडियो लोकल नेटवर्क के जरिए NVR तक पहुंचता है। नेटवर्क और बिजली चालू होने पर इंटरनेट के बिना भी रिकॉर्डिंग इसमें संभव है।

क्लाउड स्टोरेज वाले कैमरे

इनकी ऑनलाइन रिकॉर्डिंग इंटरनेट पर निर्भर करती है। अगर लोकल स्टोरेज का ऑप्शन नहीं है तो इंटरनेट बंद होने पर वीडियो सेव नहीं हो पाती है।

मोबाइल पर वीडियो नहीं दिख रहा, इसका मतलब रिकॉर्डिंग बंद होना नहीं है

आजकल घरों और छोटी दुकानों में Wi-Fi वाले स्मार्ट CCTV कैमरों का इस्तेमाल काफी होता है। इन्हें लगाने के लिए आमतौर पर अलग से DVR या NVR खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। कई मॉडल में एक मेमोरी कार्ड लगाकर रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है।

अगर आपका कैमरा ऑफलाइन रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है तो इंटरनेट बंद होने के बाद भी वह मेमोरी कार्ड में वीडियो सेव कर सकता है। हालांकि घर से बाहर रहते हुए मोबाइल पर लाइव वीडियो देखने, क्लाउड बैकअप लेने या तुरंत नोटिफिकेशन प्राप्त करने जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इंटरनेट वापस आने के बाद आप रिकॉर्डिंग देख सकते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं कि इंटरनेट बंद रहने के दौरान रिकॉर्ड हुआ पूरा वीडियो अपने आप क्लाउड पर भी अपलोड हो जाए। यह सुविधा अलग-अलग कैमरों में अलग हो सकती है।

इंटरनेट और बिजली बंद होने में कितना अंतर है?

इंटरनेट बंद होने पर ऑफलाइन रिकॉर्डिंग संभव है, लेकिन बिजली के बिना सामान्य CCTV सिस्टम काम नहीं कर सकता। इंटरनेट बंद होने के मुकाबले बिजली चले जाना CCTV सिस्टम के लिए ज्यादा बड़ी समस्या हो सकती है। अगर कैमरा, DVR या NVR बिजली से चलता है और उसके पास कोई पावर बैकअप नहीं है तो रिकॉर्डिंग रुक सकती है।

इसीलिए घर की सुरक्षा के लिए CCTV लगवाते समय UPS या इन्वर्टर बैकअप पर भी ध्यान देना चाहिए। बाजार में बैटरी से चलने वाले स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे भी मौजूद हैं, हालांकि इनमें से कई मॉडल लगातार रिकॉर्डिंग करने के बजाय किसी गतिविधि का पता चलने पर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।

नया CCTV कैमरा खरीद रहे हैं तो दुकानदार से जरूर पूछें ये सवाल

CCTV कैमरा खरीदते समय सिर्फ यह मत देखिए कि उसमें कितने मेगापिक्सल का सेंसर है, रात में कितनी साफ वीडियो आती है या मोबाइल से कैमरे को घुमा सकते हैं या नहीं। आपके सवाल कुछ अलग भी होने चाहिए, जैसे:

  • क्या कैमरा ऑफलाइन रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है?
  • क्या इसमें मेमोरी कार्ड लगाने की सुविधा है?
  • क्या क्लाउड सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य है?
  • क्या यह लगातार रिकॉर्डिंग करता है या सिर्फ कोई मूवमेंट होने पर ही इसकी रिकॉर्डिंग शुरू होती है?
  • क्या इंटरनेट के बिना पुरानी रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है?
  • क्या इसमें पावर बैकअप की सुविधा है?

इन सवालों के जवाब कंपनी की आधिकारिक प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन और यूजर मैनुअल में भी जरूर चेक करने चाहिए।

आखिर घर में CCTV कैमरा लगाने का मकसद सिर्फ मोबाइल पर अपने घर की तस्वीर देखना नहीं है। जरूरत पड़ने पर आपके पास उस समय की रिकॉर्डिंग भी होनी चाहिए, जब आप घर पर मौजूद नहीं थे। इसलिए कैमरे की वीडियो क्वालिटी जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी उसका रिकॉर्डिंग और स्टोरेज सिस्टम भी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles