कूलर को AC बना देगा ‘दादी माँ का ये नुस्खा’..फ्री में गर्मी हो जाएगी छूमंतर
क्या आपको फ्री में AC जैसा माहौल कूलर के साथ चाहिए?
यहाँ आपको एक फ्री का बेहतरीन जुगाड़ मिलने वाला है।
इस जुगाड़ के साथ आप कूलर को ही AC का बाप बना सकते हैं।
गर्मी बढ़ते ही इंटरनेट पर हर साल कोई न कोई ऐसी ट्रिक वायरल होती है जो लोगों के होश उड़ा देती है। इस साल भी एक ऐसी ही ट्रिक चर्चा में है और इस बार यह ट्रिक है मटके वाली। जी हाँ वही मटका जो दादी के घर में पानी ठंडा करने के लिए रखा रहता था। उसी मटके को अगर सही तरीके से अपने कूलर में इस्तेमाल किया जाए तो आपके कूलर से निकलने वाली हवा इतनी ठंडी हो जाएगी कि आप खुद हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि यह ट्रिक काम कैसे करती है और इसे करना है कैसे।
Surveyपहले समझिए कि मटका काम कैसे करता है
मटका असल में एक नेचुरल फ्रीजर है। इसकी मिट्टी में छोटे छोटे छिद्र होते हैं जिनसे पानी बाहर की तरफ रिसता रहता है और जब यह पानी बाहर की हवा से मिलता है तो इवेपोरेशन की प्रोसेस होती है जो अंदर के पानी को ठंडा रखती है। यही विज्ञान अगर आपके कूलर की टंकी में अप्लाई हो जाए तो टंकी का पानी भी लंबे समय तक ठंडा रहेगा और ठंडे पानी से निकलने वाली हवा भी ठंडी होगी।

इस ट्रिक के लिए क्या क्या चाहिए
इस ट्रिक के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस आपको कुछ ही चीजों का इंतेजाम करना है।
- एक पुराना या नया कूलर जो सही तरीके से काम कर रहा हो
- कुछ मटके जो घर में पहले से पड़े हों तो और भी अच्छा है
- Honeycomb pads जो आम घास से ज्यादा बेहतर काम करते हैं
- घर की फ्रिज में जमी बर्फ
- थोड़ा सा नमक
अब क्या करना है?
पहले कूलर की टंकी का सारा पानी निकाल दीजिए और उसे सुखा लीजिए। अब कुछ मटकों के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिए और एक मटका साबुत रखिए। कूलर के पंप को अलग निकालिए और उसे उस साबुत मटके के अंदर रख दीजिए। बाकी मटकों के टुकड़ों को टंकी में चारों तरफ फैला दीजिए। अब टंकी में पानी भर दीजिए।
इसके बाद आइए जानते हैं कि आखिर करना क्या है:
- Honeycomb pads लगाइए क्योंकि यह पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं
- कूलर को सीधी धूप से बचाइए या ऊपर शेड लगाइए
- कमरे में वेंटिलेशन के लिए थोड़ी जगह छोड़िए ताकि उमस बाहर जाती रहे
- मटकों को इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह साफ जरूर कर लीजिए वरना पंप और मोटर खराब हो सकती है
अब इसमें बर्फ और नमक वाली ट्रिक भी मिला दीजिए
जब मटकों की वजह से पानी पहले से ठंडा हो रहा है तो उसमें थोड़ी बर्फ मिला दीजिए। पानी और ठंडा हो जाएगा। अब उसी ठंडे पानी में 2 से 4 चम्मच नमक डाल दीजिए। नमक पानी का freezing point कम कर देता है यानि पानी घंटों तक ठंडा ही बना रहता है।

- मटके की नेचुरल कूलिंग
- बर्फ की एक्स्ट्रा ठंडक
- नमक का लॉंग लास्टिंग इफेक्ट
इन तीनों को मिलाकर जो हवा निकलेगी वो किसी को भी हैरान कर देगी। तो इस गर्मी यह ट्रिक जरूर आजमाइए। AC खरीदने का खर्च नहीं है या फिर किराए के घर में AC लगाना पॉसिबल नहीं है तो यह ट्रिक आपके लिए ही बनी है। मटका पहले से घर में है बर्फ फ्रिज में है और नमक किचन में है। बस थोड़ी मेहनत कीजिए और इस गर्मी को बिना ज्यादा खर्च किए मात दीजिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: भंगार में ना बेचें पुराना कूलर..ये 2 रुपये का आइटम इसे बना देगा AC का बाप! ट्राई किया?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile