कूलर को AC का ‘बाप’ बना देगा ये जुगाड़, बस 50 रुपये में हो जाएगा काम, कमरे को मिनटों में बना देगा कश्मीर

HIGHLIGHTS

कूलर की जाली और पैड की सफाई से कूलिंग बेहतर हो सकती है.

थर्माकोल शीट और बर्फ का इस्तेमाल पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखता है.

सही रखरखाव और वेंटिलेशन से कूलर ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है.

कूलर को AC का ‘बाप’ बना देगा ये जुगाड़, बस 50 रुपये में हो जाएगा काम, कमरे को मिनटों में बना देगा कश्मीर

भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. जिन लोगों के घरों में AC नहीं है, उनके लिए कूलर ही गर्मी से राहत का सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है. लेकिन कई लोग इस समस्या से परेशान हैं कि उनका कूलर पहले जैसी ठंडी हवा नहीं दे रहा. अक्सर लोग नया कूलर खरीदने या महंगे उपायों के बारे में सोचने लगते हैं, जबकि कुछ आसान और सस्ते उपायों की मदद से कूलर की कूलिंग काफी हद तक बढ़ाई जा सकती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कूलर की जाली की नियमित सफाई करें

कूलर की जाली और पैड पर समय के साथ धूल और गंदगी जम जाती है. इससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है और कूलिंग पर असर पड़ता है. प्लास्टिक के सख्त ब्रश की मदद से जाली और पैड की सफाई करते रहें. इससे हवा का प्रवाह बेहतर होगा और कूलर ज्यादा ठंडी हवा देगा.

टाइमर स्विच का इस्तेमाल करें

कई लोग लगातार कूलर चलाते रहते हैं, जिससे पैड जल्दी गर्म होने लगते हैं. टाइमर स्विच लगाने से कूलर को हर 10 से 15 मिनट में थोड़ी देर के लिए बंद और चालू किया जा सकता है. इससे पैड लंबे समय तक ठंडे बने रहते हैं और कूलिंग बेहतर मिलती है.

ऊपर थर्माकोल शीट लगाएं

कूलर की टंकी का पानी तेज धूप में जल्दी गर्म हो जाता है. अगर कूलर के ऊपरी हिस्से पर थर्माकोल शीट लगा दी जाए, तो पानी अपेक्षाकृत ठंडा बना रहता है. इससे कूलिंग पर सकारात्मक असर पड़ता है.

हनीकॉम्ब पैड की सफाई जरूरी

अगर आपके कूलर में हनीकॉम्ब पैड लगा है, तो उसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है. हनीकॉम्ब पैड पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं, जिससे कूलर लगातार ठंडी हवा देने में सक्षम रहता है. गंदे पैड कूलिंग को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

बर्फ का इस्तेमाल करें

कूलर की टंकी में बर्फ या आइस ट्रे रखने से पानी का तापमान कम हो जाता है. इसके बाद कूलर से निकलने वाली हवा और ज्यादा ठंडी महसूस होती है. हालांकि यह उपाय अस्थायी राहत के लिए ज्यादा उपयोगी माना जाता है.

कूलर मोटर ऑयल का उपयोग करें

कूलर की मोटर और पंखे की नियमित देखभाल भी जरूरी है. कूलर मोटर ऑयल का इस्तेमाल करने से मोटर स्मूथ तरीके से चलती है और पंखा बेहतर स्पीड पर काम करता है. इसका असर हवा की गुणवत्ता और कूलिंग दोनों पर पड़ता है.

सही वेंटिलेशन भी है जरूरी

कूलर तभी अच्छी तरह काम करता है जब कमरे में हवा के आने और निकलने का रास्ता हो. अगर सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी जाएं, तो कमरे में नमी बढ़ सकती है और कूलिंग कम महसूस होगी. इसलिए एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखना बेहतर रहता है.

कम खर्च में बढ़ सकती है कूलिंग

इन आसान उपायों को अपनाकर आप बहुत कम खर्च में अपने कूलर की कूलिंग बेहतर बना सकते हैं. कई बार समस्या कूलर में नहीं बल्कि उसकी सफाई और रखरखाव में होती है. गर्मी के इस मौसम में ये छोटे-छोटे उपाय आपके कमरे को पहले से ज्यादा ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्क्रीनशॉट लेते ही कम हो जाती है क्वालिटी? जानें क्या है वजह, ऐसे मिलेगा HD फॉर्मेट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile