बस लगा दें ये 90 रुपये का डिवाइस.. खटारा कूलर देने लग जाएगा तूफ़ानी ठंडी हवा, घर बन जाएगा शिमला
अगर आप अपने खटारा कूलर को नया बनाना चाहते हैं तो..
इस छोटे डिवाइस के बारे में जरूर जान लें।
ये डिवाइस 90 रुपये से ज्यादा के प्राइस में आपके कूलर को शिमला वाली कूलिंग देने वाला बना देगा।
गर्मी बढ़ते ही लोग या तो नया कूलर खरीदते हैं या फिर AC खरीदने के बाद उसकी EMI भरना शुरू कर देते हैं। अब कुछ तो करना पड़ेगा ही ऐसे में सभी कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं, ऐसा करने से ही गर्मी कम होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो तपती और चिलचिलाती गर्मी आपको निचोड़ सकती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि आपका वही पुराना खटारा कूलर जो बस गर्म हवा फेंक रहा है उसे आप एक दमदार Cooling Device के तौर पर बदल सकते हैं, इसके लिए आपके लगभग लगभग 150 रुपये के आसपास ही खर्च होने वाले हैं। इस प्राइस में आपको एक छोटू डिवाइस मिलने वाला है जो आपकी पुराने कूलर के साथ कूलिंग वाली समस्या को दूर कर सकता है। आज हम आपको इस डिवाइस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इस डिवाइस को अगर आप अपने कूलर के पंप के साथ लगा देते हैं तो आपको AC वाली कूलिंग मिल सकती है। आइए इस डिवाइस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हैं।
Surveyक्या है ये डिवाइस?
इस डिवाइस का नाम है Aluminum Water Cooling Block, इसे आप आसानी से ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। आपको यह Amazon पर मात्र एक वर्ड सर्च करने से मिल जाने वाला है। इसके लिए आप Amazon Search Bar में Aluminium Block लिखकर सर्च करना है। यह आपको 150 रुपये से 300 रुपये के बीच में मिल जाने वाला है। सबसे सस्ता वाला भी लेंगे तो काम हो जाएगा। यह डिवाइस आपके कूलर की टंकी के पानी को लगातार ठंडा रखने का काम करता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह काम तो बर्फ से भी होता है। हाँ, बिल्कुल सही सोचा आपने? होता है लेकिन बर्फ डालते डालते थक जाएंगे और एक वक्त आएगा जब नया कूलर ही सही लगेगा। यह डिवाइस बर्फ की तरह पिघलता नहीं है बल्कि लगातार अपना काम करता रहता है। जब भी टंकी में पानी डालेंगे यह उसे ठंडा रखेगा। इसे आप एक छोटा फ्रिज भी कह सकते हैं जो आपको बेहद ही सस्ते में मिल जाने वाला है।
एक कूलर में कितने डिवाइस लगेंगे
- छोटे कूलर के लिए एक डिवाइस काफी है
- बड़े कूलर के लिए दो डिवाइस लगा सकते हैं
- दो से ज्यादा लगाने की जरूरत नहीं है

Honeycomb Pads का भी करें इस्तेमाल
अगर Aluminum Water Cooling Block के साथ Honeycomb pads भी लगा लिए तो कूलर की कूलिंग दोगुनी हो जाएगी। यह Pads आम घास के मुकाबले पानी को कहीं ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं जिससे हवा ज्यादा ठंडी और ज्यादा देर तक ठंडी रहती है। अगर आप हनीकॉम्ब पैड्स को खरीदना चाहते हैं तो आप इन्हें किसी भी हार्डवेयर की दुकान से 150 रुपये से 300 रुपये के बीच के प्राइस में खरीद सकते हैं।

कुल मिलाकर कितना खर्च होगा?
- Aluminum Water Cooling Block 150 रुपये से 300 रुपये के बीच के प्राइस में
- Honeycomb Pads 150 रुपये से 300 रुपये के बीच में
- कुल खर्च को देखते हैं तो लगभग लगभग 600 रुपये के आसपास

इतने खर्च में अगर आपको शिमला वाली कूलिंग घर बैठे ही मिल जाए तो जैसा होगा? नया कूलर खरीदने का खर्च बचेगा और AC की EMI भी नहीं भरनी पड़ेगी। आप आज ही इस डिवाइस को ऑर्डर करके अपने कूलर को नए AC जैसी कूलिंग देने वाला दमदार कूलर बना सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज का इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें: कूलर को AC बना देगा ‘दादी माँ का ये नुस्खा’..फ्री में गर्मी हो जाएगी छूमंतर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile