Cooler AC Jugad: कूलर देने लगेगा AC जैसी बर्फीली हवा, गर्मी होगी छूमंतर, आज ही आज़माएं ये सिंपल ट्रिक

By

Cooler AC Jugad: तेज गर्मी और उमस वाले दिनों में अक्सर ऐसा होता है कि कूलर चलने के बावजूद कमरे में राहत महसूस नहीं होती। कई बार लोग कूलर के बिल्कुल सामने बैठते हैं, फिर भी चिपचिपी गर्मी परेशान करती रहती है। खासकर जून और जुलाई के महीने में नमी इतनी ज्यादा होती है कि बिना एसी के आराम मिलना मुश्किल लगने लगता है। हालांकि हर कोई एसी नहीं खरीद सकता, लेकिन कुछ आसान तरीकों की मदद से साधारण कूलर को भी लगभग AC जैसा असरदार बनाया जा सकता है।

Cooler AC Jugad: ऐसे इस्तेमाल करें कूलर

सबसे जरूरी बात यह है कि कूलर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। कई लोग कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद करके कूलर चलाते हैं, जिसकी वजह से कमरे की गर्म और नम हवा बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में ठंडक बनने की बजाय उमस और बढ़ जाती है। सही तरीका यह है कि पहले कमरे को अच्छी तरह बंद करें और फिर किसी छोटी खिड़की, रोशनदान या झरोखे को थोड़ा खुला छोड़ दें। अगर संभव हो तो वहां एक छोटा एग्जॉस्ट फैन लगा दें, जो बाजार में कम कीमत में आसानी से मिल जाता है।

Cooler AC Jugad: मिलेगी बेहतर ठंडक

इससे फायदा यह होगा कि कूलर लगातार बाहर से ठंडी हवा (Cooler AC Jugad) कमरे के अंदर भेजेगा, जबकि एग्जॉस्ट फैन कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालता रहेगा। हवा का यह संतुलन कमरे के तापमान को तेजी से कम करने में मदद करता है। कुछ समय बाद आपको महसूस होगा कि कमरे में पहले के मुकाबले काफी ज्यादा ठंडक हो गई है और उमस भी कम लग रही है।

अगर कमरे में खिड़की या रोशनदान नहीं है, तब भी इस तरीके को अपनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में दरवाजे को थोड़ा सा खुला छोड़ दें। ध्यान रखें कि दरवाजा पूरी तरह खुला न हो, वरना बाहर की गर्म हवा अंदर आने लगेगी। हल्का सा गैप रखने से कमरे की बंद गर्म हवा बाहर निकलती रहेगी और कूलर बेहतर तरीके से काम करेगा।

Cooler AC Jugad: ये जुगाड़ भी आता है काम

कमरे को और ज्यादा ठंडा (Cooler AC Jugad) करने के लिए कूलर के पानी में थोड़ी बर्फ भी डाली जा सकती है। इससे हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडक से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। इसके अलावा अगर कूलर धूप में रखा हुआ है, तो उसके ऊपर गीला कपड़ा डालना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे कूलर ज्यादा गर्म नहीं होता और अंदर का पानी भी ठंडा बना रहता है, जिससे हवा की ठंडक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: Old Air Cooler AC Jugad: 90 रुपये खर्च करते ही पुराना कूलर बन जाएगा ‘तूफानमेल’.. गर्मी में मिलेगी AC वाली राहत

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By