बिना इंटरनेट के चैटिंग कराने वाले Bitchat पर सरकार डंडा..? बैन को लेकर जैक डॉर्सी के बड़ा दावा

कुछ दिन पहले तक Bitchat App सभी के लिए पसंदीदा था, क्योंकि इसपर बिना इंटरनेट के मैसेजिंग का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, जब से इसका नाम CJP और उसके Protesters से जुड़ा है, तब से इस ऐप को लेकर चर्चा ज्यादा ही बढ़ गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के मैसेजिंग आदि के लिए प्रदर्शन में किया जा रहा है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि इस एप पर भी सरकार डंडा चलेगा। जानकारी के अनुसार App भारत सरकार और GitHub के बीच एक बड़े विवाद का केंद्र बन गया है। भारत सरकार ने GitHub को Twitter के Co-Founder Jack Dorsey के बनाए इस App की Repositories हटाने का के आधिकारिक आदेश दे दिया हैं। इसका मतलब है कि इसे इंडिया में बैन करने को कह दिया गया है? सरकार ने इसे लेकर क्या है और इस समय इसकी क्या स्थिति है, आइए जानते समझते हैं।

Jack Dorsey ने खुद से शेयर कर दिया है, सरकारी नोटिस

Dorsey ने X पर एक Post में Indian Cyber Crime Coordination Centre यानि I4C की ओर से जारी किए गए एक नोटिस को शेयर कर दिया है, जो Ministry of Home Affairs के अंतर्गत आता है। इस Notice में GitHub को कहा गया है कि वो Bitchat की तीन Repositories तक पहुँच हटा दे या Disable कर दे। Notice के मुताबिक इसकी वजह है कि यह App Internet Shutdown को Bypass कर सकता है, Lawful Interception से बच सकता है और Public-Order Situations में गैरकानूनी जमावड़ों को कॉर्डिनेट कर सकने की क्षमता रखता है।

क्या है कानूनी आधार?

नोटिस में सरकार ने Information Technology Act, 2000 की Section 79(3)(b) और Information Technology Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का इस्तेमाल किया है। इसके तहत GitHub को तीन घंटे के अंदर Bitchat की तीन Repositories तक पहुँच Disable करने को कहा गया है, जिनमें Main Project Repository और Android Version दोनों शामिल हैं।

Order में Bitchat को इस तरह दिखाया गया है, “a communication platform capable of establishing decentralized peer-to-peer messaging over Bluetooth mesh networks without relying on mobile networks, internet connectivity, or centralized servers.” नोटिस का कहना है कि इस App का Architecture Law Enforcement Agencies के लिए Lawful Interception, Attribution और Investigation को काफी मुश्किल बना देता है।

सरकार को एप से किस बात का डर?

नोटिस को देखा जाए तो इसमें यह भी कहा गया है कि इस तरह के Decentralized Communication Platforms का इस्तेमाल गैरकानूनी जमावड़ों, हिंसक Protests, Misinformation फैलाने, Radicalization, Criminal Conspiracies और भारत की Sovereignty, Integrity, Defence, State Security तथा Public Order के लिए नुकसानदायक अन्य गतिविधियों को Coordinate करने में हो सकता है।

सीधे शब्दों में कहें तो सरकार की चिंता यह है कि Bitchat की Mobile Networks या Central Servers पर निर्भर न रहने की क्षमता Investigation को मुश्किल बना सकती है और लोग इसका इस्तेमाल करके Internet Shutdown के दौरान भी Public-Order Situations में एक-दूसरे से Connected रह सकते हैं।

क्या CJP Protesters इस्तेमाल कर रहे हैं Bitchat?

Dorsey का शेयर किया हुआ यह नोटिस ऐसे समय आया है जब Delhi में CJP Protests चल रहे हैं, जहाँ Reports के मुताबिक Central Delhi के कुछ हिस्सों में Mobile Internet बंद होने के बाद कुछ Protesters ने Bluetooth-Based Messaging Apps का इस्तेमाल किया। Delhi Police फिलहाल यह जांच कर रही है कि CJP Protests के दौरान Bluetooth-Based Messaging Apps इस्तेमाल हुए थे या नहीं।

हालांकि Authorities ने अभी तक यह Confirm नहीं किया है कि Bitchat का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। Reports के मुताबिक Investigators कई रास्तों पर काम कर रहे हैं, जिनमें App Providers से जानकारी माँगना, CCTV Footage खंगालना और अन्य Digital Evidence की जांच शामिल है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio का Freedom Plan Launch.. कीमत देखकर सिट्टी बिट्टी हो जाएगी गुल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :