घर में लटका पंखा देगा नेचुरल कूलिंग! कूलर-एसी हो जाएंगे फेल? जान लो चिपचिपाती गर्मी को मात देने का तरीका

By

गर्मी अब दिन-ब-दिन बढ़ने लगी है और कई इलाकों में तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है। आजकल तेज धूप और लू के कारण घर के अंदर भी गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में जब AC या कूलर उपलब्ध नहीं होता, तो पंखा ही राहत का एकमात्र साधन होता है। लेकिन लू चलने के दौरान अक्सर पंखे से भी गर्म हवा आने लगती है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप पंखे की हवा को काफी हद तक ठंडा बना सकते हैं।

बर्फ का इस्तेमाल

अगर तुरंत ठंडक चाहिए, तो बर्फ का इस्तेमाल काफी असरदार होता है। एक बड़ी प्लेट या बर्तन में बर्फ रखकर उसे पंखे के सामने रख दें। जब हवा बर्फ से टकराकर गुजरती है, तो वह ठंडी होकर कमरे में फैलती है। छोटे कमरों में यह तरीका खासतौर पर जल्दी असर दिखाता है।

गीले कपड़े का इस्तेमाल

इसी तरह गीले कपड़े का इस्तेमाल भी काम आता है। एक सूती कपड़ा हल्का गीला करके खिड़की या पंखे के सामने टांग दें। जब हवा इस कपड़े से होकर गुजरती है, तो उसमें ठंडक आ जाती है। यह बिल्कुल प्राकृतिक ठंडक जैसा असर देता है। चाहें तो आप हल्की गीली चादर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पंखे की हवा और ठंडी लगेगी।

सही वेंटिलेशन ज़रूरी

कमरे का सही वेंटिलेशन बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। दिन के समय खिड़कियां बंद और पर्दे लगाकर रखें ताकि धूप अंदर न आए और कमरा ज्यादा गर्म न हो। जैसे ही शाम या रात हो, खिड़कियां खोल दें ताकि बाहर की ठंडी हवा अंदर आ सके। पंखे को इस तरह चलाएं कि वह बाहर की हवा को कमरे में लाने में मदद करे।

फर्श पर पानी छिड़कना

फर्श पर हल्का पानी छिड़कना या पोछा लगाना भी तापमान कम करने में मदद करता है। जब पंखा चलता है, तो यह नमी हवा को ठंडा बनाती है। खासकर टाइल्स या सीमेंट वाले फर्श पर यह तरीका अच्छा काम करता है। जरूरत हो तो छत पर भी थोड़ा पानी डाल सकते हैं, जिससे ऊपर से आने वाली गर्मी कम हो जाती है।

पंखे की सफाई ज़रूरी

इसके अलावा पंखे की सफाई भी जरूरी है। धूल जमा होने से हवा का प्रवाह कम हो जाता है और वह ज्यादा गर्म महसूस होती है। इसलिए पंखे के ब्लेड साफ रखें और उसकी दिशा सही रखें ताकि हवा सीधे उस जगह पहुंचे जहां आप बैठे या सो रहे हों। अगर संभव हो, तो छत के पंखे के साथ टेबल फैन का इस्तेमाल करें, इससे हवा का सर्कुलेशन बेहतर होता है और ठंडक ज्यादा महसूस होती है।

कूलर-एसी के मुकाबले पंखा क्यों है बेहतर?

ये सभी उपाय मिलकर आपको प्राकृतिक जैसी ठंडक देने में मदद करेंगे। एयर कूलर के मुकाबले इसे कहीं न कहीं बेहतर कहा जा सकता है क्योंकि वह काफी शोर करता है जिससे अक्सर नींद खराब होती है, साथ ही कूलर अलग से बिजली की भी खपत करता है। AC से तुलना करें तो वह बिजली खपत में सबसे आगे तो है ही, साथ ही उसकी हवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होती है। वहीं पंखा इन उपायों के साथ बिना शोर किए, बिना ज्यादा बिजली खपत किए आपको लगभग उतनी ही दमदार कूलिंग दे सकता है और स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 21 अप्रैल को सोने में दिखी तेज़ी, चांदी भी हुई मजबूत, देखें आज के ताज़ा जूलरी रेट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By