बच्चों का Blue Aadhaar Card रोजमर्रा में कम इस्तेमाल होता है, लेकिन स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी कामों के दौरान इसकी जरूरत पड़ जाती है. अगर आपके पास बच्चे का Aadhaar Card नहीं है या वह खो गया है, तो आप उसे कुछ मिनटों में अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए Aadhaar App, UIDAI वेबसाइट और DigiLocker तीन आसान तरीके उपलब्ध हैं.
अगर आप सबसे आसान तरीका चाहते हैं, तो Aadhaar App का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले फोन में Aadhaar App डाउनलोड करें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें. इसके बाद होम स्क्रीन पर ‘Register My Aadhaar’ या ‘Add Profile’ विकल्प चुनें. जरूरत पड़ने पर 4 अंकों का PIN सेट करें.
अब बच्चे का 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें. इसके बाद माता-पिता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP दर्ज करते ही बच्चे का Aadhaar App में डिजिटल प्रोफाइल के रूप में जुड़ जाएगा. इसके बाद आप वहीं से Aadhaar Card डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं.
अगर आप वेबसाइट के जरिए Aadhaar डाउनलोड करना चाहते हैं, तो myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं. होम पेज पर Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें. अब बच्चे का Aadhaar नंबर या Enrollment ID दर्ज करें और Send OTP पर टैप करें. माता-पिता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद Verify & Download पर क्लिक करें. Aadhaar Card PDF फॉर्मेट में आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा.
बच्चे का Aadhaar DigiLocker में भी सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके लिए DigiLocker ऐप में लॉग इन करें और Search में Aadhaar खोजें. इसके बाद Aadhaar Card विकल्प चुनें और जरूरी अनुमति दें. अब बच्चे का नाम, जन्मतिथि, लिंग और 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें. OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Aadhaar Card DigiLocker के Issued Documents सेक्शन में दिखाई देने लगेगा, जहां से इसे कभी भी देखा या डाउनलोड किया जा सकता है.
अगर बच्चे का Aadhaar Card डाउनलोड करके फोन या DigiLocker में सेव कर लिया जाए, तो जरूरत पड़ने पर फिजिकल कॉपी खोजने की परेशानी नहीं होती. स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं या किसी अन्य दस्तावेजी काम के दौरान इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान