Bihar Board आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, जान लें सबसे पहले चेक करने का तरीका, तैयार रखें ये चीजें
Bihar Board Inter Result Check: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 23 मार्च 2026 को कक्षा 12 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड की तरफ से यह रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.
Surveyरिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे. हालांकि, रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से स्लो लोडिंग की समस्या आ सकती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है.
रिजल्ट की तारीख और समय
- रिजल्ट डेट: 23 मार्च 2026
- समय: दोपहर 1:30 बजे
- घोषणा का माध्यम: प्रेस कॉन्फ्रेंस
- ऑनलाइन रिजल्ट: घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध
डाउनलोड करें BSEB Class 12th रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं
- ‘Intermediate Annual 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Code, Roll Number और Captcha दर्ज करें
- ‘View’ बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें
रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट्स
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
- interbiharboard.com
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें
- ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल होगा
- ओरिजिनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद स्कूल से मिलेगी
- वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए बार-बार रिफ्रेश करने की बजाय इंतजार करें
बिहार बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि कक्षा 10 का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. फिलहाल इंटर के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और कुछ ही समय में यह इंतजार खत्म होने वाला है.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile