भभकती गर्मी में वरदान साबित होता है ये सस्ता प्रोडक्ट, बस गले में लटका लो और ठंडी-ठंडी हवा का मज़ा लो!

By

गर्मियों का मौसम लगातार और ज्यादा तपिश की तरफ बढ़ता जा रहा है. आजकल तेज़ धूप और पसीने ने लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है. लेकिन किसी न किसी काम के लिए मजबूरन हमें बाहर निकलना पड़ता है और कड़ी धूप के साथ चिलचिलाती गर्मी का सामना भी करना पड़ता है. लेकिन अगर हम कहें कि घर से बाहर रहते हुए भी आपको लगातार ठंडक और राहत मिल सकती है तो? जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं पोर्टेबल नेक फैन की, जो तेज़ गर्मी से छुटकारा दिलाने में हमारा सहारा बनते हैं.

अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें रोज़ाना तेज़ गर्मी को झेलना पड़ता है, तो इस लिस्ट में दिए गए प्रोडक्ट्स आपकी इस समस्या को पूरी तरह दूर कर देंगे। यहां अच्छी यूज़र रेटिंग वाले 5 दमदार नेकफैन के ऑप्शंस बताए गए हैं.

NeckfanPriceUser Rating
VR PRIME Portable Neck FanRs 19994.1
ChillGo Neck Fan – 4 Turbo Foldable Portable FanRs 17924
Gesto Portable Neck FanRs 7254.8
REXERA Portable Neck FanRs 16995
JUST CORSECA Neck FanRs 9924

VR PRIME Portable Neck Fan

इस पोर्टेबल नेकफैन को रिचार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकता है. यह रसोई में काम करने वाली महिलाओं के लिए काफी काम की चीज़ है. यह टेबल या हैंड फैन से कहीं ज्यादा सुविधाजनक है, जिसमें 4 टर्बो मोटर और 3 स्पीड मोटर मिलती हैं जो कम शोर करती हैं. इसमें 2400mAh की बैटरी मिलती है और इसे व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है.

ChillGo Neck Fan – 4 Turbo Foldable Portable Fan

यह एक पर्सनल नेकफैन है जो बिना ब्लेड के आता है. इसे इस्तेमाल के बाद आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है. यह 5200mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ दमदार एयरफ्लो मिलता है. इसमें 4 वेंट एयर कंडीशनर हैं. बाहर सफर के दौरान पहनकर तुरंत कूलिंग पाने के लिए यह एक शानदार विकल्प है. इसमें आपको ब्लैक और व्हाइट दो कलर्स मिल जाएंगे।

Gesto Portable Neck Fan

इस फैन को भी बिना हाथ में पकड़े आसानी से गले में लटकाकर चलाया जा सकत है. बैटरी ख़त्म होने पर आप इसे दोबारा USB से चार्ज कर सकते हैं. इसमें 1500mAh की बैटरी और एक डिस्प्ले भी है. यह 360 डिग्री एयरफ्लो देता है और इसमें 5 स्पीड सेटिंग्स मिलती हैं. यह नेकफैन घर, रसोई, जिम, यात्रा आदि के दौरान काफी कारगर साबित होता है. यह ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.

REXERA Portable Neck Fan

अगला रिचार्जेबल पोर्टेबल नेकफैन REXERA का है, जो एक LED डिस्प्ले के साथ आता है. इसकी स्पीड को आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. यात्रा के लिए यह एक हैंड्स फ्री, वियरेबल कूलर है. गर्मी में बाहर इस्तेमाल करने के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है. इसमें आपको ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिल जाएगा।

JUST CORSECA Neck Fan

अब बारी आती है लिस्ट के आखिरी JUST CORSECA Neck Fan की, जो 360 डिग्री एयरफ्लो तो देता ही है, साथ ही बिना शोर के काम करता है. इसमें 9000mAh की बैटरी है जो USB चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह हैंड्स-फ्री वियरेबल फैन हाई-स्पीड पर चलता है और काफी ठंडी हवा फेंकता है. इसे भी ब्लू, ब्लैक और स्काईब्लू कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है.

यहां से खरीदें

ये सभी प्रोडक्ट्स आपको आसानी से Amazon पर मिल जाएंगे। वैसे तो इन पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पहले ही 64% तक की धमाकेदार छूट दे रहा है, लेकिन साथ ही 2500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी पेश किया जा रहा है जिससे आप इन्हें और भी कम में यानी बहुत ही मामूली कीमत में अपना बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें: इस कंपनी का QLED TV मिल रहा 73% छूट पर.. 5 अन्य टीवी भी लिस्ट में, मिल रहा धमाका डिस्काउंट ऑफर!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By