चिपचिपी गर्मी नहीं करेगी परेशान, बस घर में लगा लें ये छोटू-सा डिवाइस, फफूंदी और सीलन से भी मिलेगा छूटकारा

HIGHLIGHTS

Dehumidifier हवा से अतिरिक्त नमी हटाकर सीलन और बदबू कम करता है.

कमरे के आकार के अनुसार 10L से 20L+ क्षमता वाला मॉडल चुनना चाहिए.

Humidistat, Auto Shut-off और Continuous Drainage सबसे उपयोगी फीचर्स माने जाते हैं.

चिपचिपी गर्मी नहीं करेगी परेशान, बस घर में लगा लें ये छोटू-सा डिवाइस, फफूंदी और सीलन से भी मिलेगा छूटकारा

मानसून के दौरान कई घरों में कपड़ों से बदबू आना, तौलियों का देर से सूखना, अलमारी में नमी जमा होना और दीवारों पर फफूंदी दिखना आम समस्या बन जाती है. ज्यादातर लोग इन्हें अलग-अलग परेशानी मानते हैं, लेकिन असल वजह अक्सर हवा में मौजूद ज्यादा नमी होती है. ऐसे में Dehumidifier एक उपयोगी उपकरण साबित हो सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Dehumidifier क्या करता है और क्यों है जरूरी?

Dehumidifier का काम कमरे को ठंडा करना नहीं बल्कि हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करना होता है. यह हवा से नमी खींचकर उसे पानी के टैंक में जमा करता है या ड्रेनेज पाइप के जरिए बाहर निकाल देता है. इससे कमरे में सीलन कम होती है, कपड़े जल्दी सूखते हैं और अलमारी में आने वाली बदबू पर भी काफी हद तक नियंत्रण मिलता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि हर मानसून में घर में फफूंदी, नमी या सीलन की समस्या बार-बार लौटती है तो यह संकेत हो सकता है कि घर में आर्द्रता का स्तर जरूरत से ज्यादा है. ऐसे मामलों में Dehumidifier लंबे समय तक राहत देने में मदद कर सकता है.

कितनी क्षमता वाला Dehumidifier खरीदना चाहिए?

Dehumidifier खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण बात उसकी नमी निकालने की क्षमता होती है. कंपनियां इसे प्रति दिन लीटर में बताती हैं. उदाहरण के लिए 10 लीटर क्षमता वाला मॉडल छोटे कमरों के लिए पर्याप्त हो सकता है, जबकि 20 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाले मॉडल बड़े कमरों और ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों के लिए बेहतर माने जाते हैं.

छोटी अलमारी या स्टोरेज एरिया के लिए 10 लीटर प्रतिदिन तक की क्षमता पर्याप्त होती है. वहीं छोटे बेडरूम के लिए 10 से 12 लीटर और सामान्य बेडरूम के लिए 12 से 20 लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला मॉडल उपयुक्त माना जाता है. बड़े लिविंग रूम या गंभीर सीलन वाले घरों में 20 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाले Dehumidifier की जरूरत पड़ सकती है.

टैंक साइज और ड्रेनेज फीचर पर भी दें ध्यान

हवा से निकाली गई नमी पानी के रूप में टैंक में जमा होती है. यदि टैंक छोटा है तो मानसून के दौरान उसे बार-बार खाली करना पड़ सकता है. यही कारण है कि कई आधुनिक Dehumidifier में Continuous Drainage फीचर दिया जाता है. इस फीचर की मदद से पानी सीधे ड्रेन में चला जाता है और टैंक खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती. जो लोग मशीन को कई घंटों तक लगातार चलाना चाहते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

खरीदते समय किन फीचर्स को प्राथमिकता दें?

विशेषज्ञ Humidistat को सबसे उपयोगी फीचर्स में शामिल करते हैं. यह कमरे की नमी को मापकर मशीन को ऑटोमैटिक कंट्रोल करता है. इसके अलावा Auto Shut-off, Water Level Indicator और Easy-to-Clean Filter जैसे फीचर्स भी उपयोगी माने जाते हैं.

Wi-Fi Connectivity, Smartphone App Control और Air Purification जैसे फीचर्स अतिरिक्त सुविधा दे सकते हैं, लेकिन हर खरीदार के लिए जरूरी नहीं हैं. सबसे पहले सही क्षमता, कम बिजली खपत और बेहतर नमी नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए.

Dehumidifier और AC में अंतर

कई लोग मानते हैं कि Air Conditioner ही नमी की समस्या दूर कर सकता है. हालांकि AC कुछ हद तक नमी कम करता है, लेकिन उसका मुख्य उद्देश्य कमरे को ठंडा करना होता है. दूसरी तरफ Dehumidifier पूरी तरह नमी नियंत्रण के लिए बनाया गया उपकरण है.

यदि समस्या सिर्फ सीलन, बदबू, फफूंदी और नमी की है तो Dehumidifier अधिक प्रभावी और कई मामलों में ज्यादा बिजली बचाने वाला विकल्प साबित हो सकता है. सही क्षमता और सही फीचर्स वाला मॉडल चुनकर घर को मानसून के दौरान भी सूखा और आरामदायक रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Jio के दो रिचार्ज प्लान, अंतर 80 रुपये, लेकिन किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा? जानें सारी डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile