झुलसती गर्मी से बचने के लिए घर ले आएं 30 हज़ार से कम के ये दमदार विंडो AC, घर को बना देंगे कश्मीर

झुलसती गर्मी से बचने के लिए घर ले आएं 30 हज़ार से कम के ये दमदार विंडो AC, घर को बना देंगे कश्मीर

अगर आपने मई की चिलचिलाती गर्मी बिना एक एयर कंडिशनर के झेली है तो आपको तो यह पता ही होगा की 45 से 55 डिग्री की उबाल देने वाली गर्मी बिना एयर कंडिशनर के बिताना लगभग असंभव है. कई मडिल क्लास घरों में एक एयर कंडिशनर का ना लगा होना आम इसलिए है क्योंकि उसे लगाने में खर्च ज्यादा होता है और इसके साथ ही इसकी वजह से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है. अगर आपने भी आज तक एक एयर कंडिशनर इसलिए नहीं खरीदा है तो इस लिस्ट में आपको देखने को मिलेंगे 5 ऐसे AC जो 30,000 रुपये से कम के दाम में आते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Voltas 1.5 Ton Window AC (27,890 रुपये)

जाने माने ब्रांड Voltas के इस एयर कंडिशनर में फिक्सड स्पीड मिलती है. यह एयर कंडिशनर 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और यह एयर कंडिशनर 180 फूट तक के कमरे में बढ़िया कूलिंग करता है. इसमें यूजर्स को 4 मोड्स मिलते हैं जिसमें कूल, ड्राय, फैन और स्लीप मोड शामिल हैं. धूल और गंदगी से बचने के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल डस्ट फ़िल्टर भी मिलते हैं.

Godrej 1.5 Ton Window AC (29,440 रुपये)

3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाले इस एयर कंडिशनर में 5 साल की वारंटी मिलती है जो 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ आती है. गर्मी के हिसाब से सही कूलिंग देने के लिए इसमें i-sense टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है. इस एयर कंडिशनर में टर्बो कूलिंग मोड भी मिलता है जिसे आप एयर कंडिशनर पर लगे बटन से चला सकते हैं.

Whirlpool 1.5 Ton Window AC (29,849 रुपये)

यह दमदार एयर कंडिशनर 55 डीग्री की तपती गर्मी में भी बिंदास कूलिंग कर सकता है और इसमें एक अलट्रा चिल मोड देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह एयर कंडिशनर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. इसमें ऑटो स्विंग फीचर के साथ ही एंटी बैक्टीरियल डस्ट फ़िल्टर भी मिलता है. धूल और गंदगी से बचने के लिए इस एयर कंडिशनर में भी डस्ट फिल्टर मिलते हैं.

Lloyd 1 Ton Window AC (25,700 रुपये)

Lloyd के 1 टन के इस एयर कंडिशनर में 2 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है. इसके साथ ही यह एयर कंडिशनर ऑटो रीस्टार्ट फीचर के साथ आता है और यह नॉरमल साइज के कमरों के लिए बेस्ट है. इसके साथ ही धूल और गंदगी से बचाव के लिए इसमें डस्ट फिल्टर मिलते हैं.

O General 0.8 Ton Window AC (28,990 रुपये)

भरोसेमंद ब्रांड O General का यह एयर कंडिशनर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इस एयर कंडिशनर में भी स्लीप मोड और टाइमर की सुविधा मिलता है. इसके साथ ही इसमें 4 मोड मिलते हैं जो ऑटो कूल, कूल, ड्राय और फैन मोड्स में आते हैं जिनकी मदद से यह एयर कंडिशनर बिंदास कूलिंग करता है.

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए घर ले आएं 30 हज़ार से कम के ये दमदार स्प्लिट AC, गर्मी को रखते हैं कोसों दूर

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile