झुलसाती गर्मी में राहत देंगे ये टॉप 5 एयर कूलर, कम है इनकी कीमत

HIGHLIGHTS

इस लिस्ट में छोटे बेडरूम से लेकर बड़े हॉल तक हर जरूरत के लिए कूलर शामिल है।

सभी कूलर में Honeycomb Cooling Pad और Inverter Support दिया गया है।

Symphony, Bajaj, Crompton जैसे भरोसेमंद ब्रांड के ये कूलर Amazon पर खरीदने के लिए मिलने वाले हैं।

जून में जब पंखा चलाने से भी गर्म हवा आने लगती है और AC का बिजली बिल देखकर होश उड़ जाते हैं, तब कूलर ही वो बीच का रास्ता होता है जो न बहुत महंगा पड़ता है और न बेकार साबित होता है। लेकिन बाजार में इतने सारे कूलर हैं कि कौन सा लें और कौन सा छोड़ें, यह तय करना आसान नहीं होता। इसीलिए हमने यहाँ 5 ऐसे कूलर की लिस्ट बनाई है जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और कीमत तीनों के हिसाब से इस गर्मी के लिए सही साबित हो सकते हैं। छोटे कमरे के लिए भी ऑप्शन हैं, बड़े कमरे के लिए भी और जिनका बजट टाइट है उनके लिए भी यह बेस्ट होते हैं। हमने आपके लिए 5 बेस्ट एयर कूलर की एक लिस्ट तैयार की है, नीचे इस लिस्ट के सभी कूलर को आप एक एक करके देख सकते हैं।

Symphony Diet 3D 30i

जिनके घर में जगह कम है और वह चाहते हैं कि उन्हें कैसे भी करके अच्छे फीचर से लैस एक छोटा कूलर मिल जाए तो Symphony Diet 3D 30i आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह एक Slim Tower Cooler है जो देखने में भी अच्छा लगता है और काम भी ढंग से करता है। इसमें 3 साइड Honeycomb Cooling Pad दिए गए हैं जो ज्यादा Surface Area से ज्यादा ठंडक देते हैं। Remote Control और Touchscreen Panel भी इसमें दिया जा रहा है, इसके मतलब है कि आपको कूलर को कंट्रोल करने के लिए उठकर उस तक जाने की जरूरत नहीं है। Auto Swing Feature हवा को पूरे कमरे में घुमाता रहता है। Water Tank 24 से 30 लीटर के बीच है जो छोटे से मध्यम कमरे के लिए पर्याप्त है। बिजली भी कम खाता है तो महीने के बिल में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

Bajaj PX25 Torque

Bajaj का नाम सुनते ही भरोसा आ जाता है और PX25 Torque उस भरोसे पर खरा उतरता है। यह एक Compact Personal Cooler है जो छोटे कमरे, Study Room या Bedroom के लिए बनाया गया है। इसमें Turbo Fan Technology दी गई है जो हवा का Pressure बढ़ाती है और 4-Way Air Deflection से हवा चारों दिशाओं में जाती है। 24 लीटर का Water Tank है और बिजली खपत सिर्फ 100W के आसपास है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह Inverter पर भी आराम से चलता है।

SUMMERCOOL Solitaire Tower

अगर कमरा बड़ा है और एक आम कूलर से काम नहीं चलता तो SUMMERCOOL Solitaire Tower एक ऐसा ऑप्शन है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसमें 75 लीटर का बड़ा Water Tank है जिसे बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती। Air Throw 30 से 45 फीट तक जाता है यानी बड़े कमरे के कोने-कोने तक हवा पहुँचती है। Honeycomb Cooling Pad, Auto Swing, Inverter Support और Automatic Water Inlet जैसे फीचर्स इसे इस सेगमेंट का बेस्ट ऑप्शन बना देते हैं।

THERMOCOOL Samrat

कुछ लोगों की जरूरत होती है ज्यादा कूलिंग लेकिन इनका अगर बजट कम है तो मानकर चलिए कि यह कूलर आपके लिए ही है। THERMOCOOL Samrat इस तरह के लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह 75 लीटर का Desert Cooler है। घर, ऑफिस, दुकान या छोटी Commercial जगह यह हर कहीं के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें Honeycomb Cooling Pad है, Inverter Compatible है और यह Wheels के साथ आता है। बड़ा Tank होने की वजह से लंबे समय तक पानी भरे बिना कूलिंग मिलती रहती है।

Crompton Zelus DAC

Crompton का यह Desert Cooler उन लोगों के लिए है जो Desert Cooler की Powerful Cooling चाहते हैं, लेकिन ऐसा वह छोटे स्पेस के लिए चाहते हैं। Zelus DAC में 43 लीटर का Water Tank है, Honeycomb Cooling Pad है और 4-Way Air Deflection से हवा हर तरफ जाती है। Air Throw करीब 35 फीट तक का है यानी 250 से 280 Square Feet तक के कमरे को यह अच्छे से ठंडा कर सकता है। Ice Chamber का Feature है जिसमें Ice डालकर Cooling और बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें Auto-Fill Support और Overflow Indicator जैसी सुविधाएँ भी दी जा रही हैं। इसे आप इंवर्टर पर भी चला सकते हैं।

कौन सा कूलर खरीदना चाहिए?

यहाँ आपको अपने विवेक का इस्तेमाल और अपनी जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। आप इस लिस्ट में से अपनी जरूरत और बजट के अनुसार किसी भी एक कूलर को खरीद सकते हैं। इन गर्मियों में यह कूलर आपको किसी भी प्रकार से निराश नहीं करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ के फेंक ना देना ‘पुरानी बोलत’..गर्मी में वरदान हैं ये.. Cooler को बना देती हैं AC का बाप

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :