Oppo का Smart छाता तो Atomberg का ऑटो-मटका..ब्रांड्स ने लोगों को इस बार ऐसे बना दिया अप्रैल फूल, देखें वीडियो

HIGHLIGHTS

April Fools 2026 में टेक कंपनियों ने मजेदार प्रोडक्ट्स दिखाए।

स्मार्ट छाता से लेकर AI पेट तक अजीब कॉन्सेप्ट सामने आए

ये प्रैंक्स टेक ट्रेंड्स को क्रिएटिव तरीके से दिखाते हैं

Oppo का Smart छाता तो Atomberg का ऑटो-मटका..ब्रांड्स ने लोगों को इस बार ऐसे बना दिया अप्रैल फूल, देखें वीडियो

April’s Fool Prank: अप्रैल 2026 आते ही टेक इंडस्ट्री ने एक बार फिर अपनी पुरानी परंपरा निभाई है. April Fools’ Day के मौके पर कई मजेदार और ओवर-द-टॉप कॉन्सेप्ट्स पेश किए. हर साल की तरह इस बार भी कंपनियों ने ऐसे प्रोडक्ट्स दिखाए जो असल में नहीं हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का मजेदार मिक्स जरूर दिखाते हैं. इस बार के प्रैंक्स में AI, स्मार्ट गैजेट्स और फ्यूचर टेक का अच्छा खासा तड़का देखने को मिला. आइए आपको ब्रांड्स के द्वारा दिखाए गए टॉप प्रैंक्स दिखाते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO Find U: स्मार्ट छाता या फोल्डेबल फोन?

OPPO ने Find U नाम का एक “स्मार्ट छाता” पेश किया, जो सुनने में ही अजीब लगता है लेकिन कॉन्सेप्ट काफी डिटेल्ड था. इस छाते में 4K फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, फोल्डेबल हिंज, कैमरा, फिंगरप्रिंट लॉक और यहां तक कि सोलर चार्जिंग जैसी बातें शामिल थीं. सबसे मजेदार हिस्सा था AI wind thrust, जो आपको हवा में आगे धकेलने का दावा करता है. साफ है, यह पूरा आइडिया मजाक के लिए था, लेकिन इसमें फोल्डेबल टेक्नोलॉजी का क्रिएटिव यूज दिखाया गया.

Atomberg AutoMatka: देसी मटका हुआ स्मार्ट

Atomberg ने “AutoMatka” नाम का एक स्मार्ट मटका दिखाया, जो पारंपरिक पानी के घड़े को हाई-टेक ट्विस्ट देता है. इसमें प्लाजमा फिल्टर, जियो फिल्टरेशन और ऑटो-बॉयो शील्ड जैसे फर्जी लेकिन मजेदार फीचर्स बताए गए. यह प्रैंक खास इसलिए भी था क्योंकि इसमें देसी और मॉडर्न टेक का कॉम्बिनेशन दिखाया गया.

Razer AVA Mini: AI का भी AI दोस्त

Razer ने AVA Mini नाम का कॉन्सेप्ट पेश किया, जो “AI के लिए AI companion” है. यह एक वर्चुअल पेट की तरह काम करता है, जो खुद सीखता है, इवोल्व करता है और आपको उसकी देखभाल करनी पड़ती है. मजेदार बात यह है कि इसमें “अटेंशन-सीकिंग AI” जैसी चीजें भी शामिल थीं, जो इसे और ज्यादा फनी बनाती हैं.

Elgato Stream Deck Lever: काम कम, ड्रामा ज्यादा

Elgato ने Stream Deck का एक नया वर्जन दिखाया जिसमें बटन की जगह लीवर दिया गया है. यह कैसिनो मशीन जैसा दिखता है और हर एक्शन के लिए लीवर खींचना पड़ता है. यह प्रोडक्ट असल में प्रोडक्टिविटी से ज्यादा “एक्सपीरियंस” पर फोकस करता है, जो इसे एकदम मजाकिया बनाता है.

Windscribe FuttBux: कुछ मत करो, पैसा कमाओ

Windscribe ने FuttBux नाम की क्रिप्टोकरेंसी पेश की, जिसमें यूजर्स को कुछ भी न करने पर रिवॉर्ड मिलता है. इसमें Proof-of-Non-Consumption जैसे कॉन्सेप्ट थे, यानी जितना कम इंटरनेट यूज़ करोगे, उतना ज्यादा कमाओगे. यह पूरी तरह पारंपरिक क्रिप्टो लॉजिक को उल्टा करने वाला मजाक था.

जानें असली बात

साफ बोलें तो ये सारे प्रोडक्ट्स असली नहीं हैं, लेकिन ये सिर्फ मजाक भी नहीं हैं. हर साल कंपनियां ऐसे प्रैंक के जरिए यह दिखाती हैं कि टेक्नोलॉजी किस दिशा में जा सकती है. AI, स्मार्ट डिवाइसेस और नए फॉर्म फैक्टर जैसे ट्रेंड्स इन सभी कॉन्सेप्ट्स में नजर आते हैं, बस उन्हें थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo