IPL 2026 देखने का है प्लान? जान लीजिए Airtel DTH पर Star Sports चैनल के सभी नंबर, उठा पाएंगे HD में क्रिकेट का आनंद
IPL 2026 के लिए Airtel DTH चैनल नंबर जारी
Star Sports के सभी चैनल और नंबर यहां देखें
रिचार्ज पैक्स के जरिए लाइव मैच का आनंद लें
IPL सीजन आते ही यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि मैच किस चैनल पर और किस नंबर पर देखना है. IPL के दौरान सही चैनल और पैक होना जरूरी है, नहीं तो मैच के वक्त परेशान होना तय है. इसलिए आखिरी समय का इंतजार करने से बेहतर है कि पहले ही सब सेट कर लें. Bharti Airtel का DTH प्लेटफॉर्म Airtel Digital TV देश के सबसे बड़े डायरेक्ट-टू-होम सर्विस में से एक है.
SurveyIndian Premier League 2026 का नया सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है, जहां पहला मुकाबला Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम के समय होगा और लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा.
Airtel Digital TV यूजर्स के लिए Star Sports चैनल अलग-अलग भाषा और क्वालिटी में उपलब्ध हैं, इसलिए सही चैनल नंबर जानना जरूरी है ताकि मैच मिस न हो. नीचे Airtel DTH पर Star Sports चैनलों की पूरी लिस्ट दी गई है.
Airtel DTH Star Sports Channel Number List:
- Star Sports Hindi HD – 282
- Star Sports 1 Hindi – 281
- Star Sports 2 – 279
- Star Sports 1 (English) – 277
- Star Sports Select 1 – 283
- Star Sports First – 303
- Star Sports 4K – 276
अगर आपके DTH में ये चैनल एक्टिव नहीं हैं, तो आप Airtel Thanks ऐप के जरिए तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं या Airtel कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं. कंपनी कई स्पोर्ट्स पैक्स ऑफर करती है, जिनके जरिए आप IPL समेत बाकी लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट देख सकते हैं.
Airtel Digital TV के प्रमुख स्पोर्ट्स पैक्स:
- Value Sports Pack – 3,049 रुपये सालाना
- My Sports HD Pack – 493 रुपये (28 दिन)
- Mega HD Pack – 7,188 रुपये सालाना
- Hindi Value Sports HD Pack – 508 रुपये (30 दिन)
ध्यान रहे कि चैनल नंबर समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए अगर आपके सेट-टॉप बॉक्स पर नंबर अलग दिखे तो एक बार चैनल लिस्ट चेक करना सही रहेगा.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile