उमस भरी गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है ये डिवाइस..Cooler के साथ करता है सुपर कूलिंग

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने पुराने Cooler के चलने से उमस महसूस कर रहे हैं।

क्या कूलर चलने के बाद भी आपका पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है।

इस डिवाइस आपके कूलर की हवा से उमस को छूमंतर कर देने वाला है।

जून का महीना चल रहा है और मॉनसून देश के कुछ इलाकों में अपने पैर रख चुका है। इस मौसम की सबसे बड़ी मुसीबत उमस होती है। इसका आसान मतलब निकालें तो इस गर्मी में चिपचिपा पन होता है और पसीना किसी भी तरह से सूखने का नाम नहीं लेता है। अब एक दूसरी मुसीबत को देखते हैं तो ऐसा पता चलता है कि इस मौसम में एसी (AC) चलाना हर किसी के बजट में नहीं होता, इसलिए देश के करोड़ों घरों में (Cooler) कूलर ही एकमात्र सहारा बनता है। हालांकि, Cooler के साथ भी इस मौसम में एक अजीब सी दिक्कत आती है, इस मौसम में कूलर चल तो रहा होता है, हवा आ रही होती है, लेकिन कमरे में भयंकर उमस भी साथ साथ बनती रहती है, ऐसे में पसीना सूखता ही नहीं है, कूलर चलने के बाद भी कमरा एक चैम्बर जैसा लगता है।

अगर आप भी इस तरह की समस्या से अब ऊब चुके हैं तो आपको अपने Cooler को बदलने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने पुराने Cooler को सही ढंग से इस्तेमाल करना सीखना होगा। आप मैं आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बताने वाला हूँ, जो आपके कूलर को नया जैसा कर देने वाला है और आपको सूखी और ठंडी हवा मिलने वाली है। आपको बस एक चीज की जरूरत अपने कूलर के साथ साथ चाहिए, उसका नाम एक्ज़ॉस्ट फैन (Exhaust Fan) है। आइए जानते है कि यह आपकी मदद कैसे करेगा।

Exhaust Fan और Cooler कर देंगे कमाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप कूलर चलाते समय कमरे में एक छोटा सा एक्ज़ॉस्ट फैन भी इस्तेमाल करें तो आप Cooler के साथ भी माहौल को बदल सकते हैं। आइए कुछ पॉइंट्स में समझते हैं कि इसके क्या क्या लाभ हैं।

उमस (Humidity) का हो जाता है सफाया: एक्ज़ॉस्ट फैन का काम होता है अंदर की हवा को बाहर फेंकना। जैसे ही कमरे में कूलर की वजह से नमी बढ़ती है, वैसे ही बैकग्राउन्ड में चल रहा एक्ज़ॉस्ट फैन उस भारी और नम हवा बाहर साथ साथ फेंकता रहता है।

एयरफ्लो (Airflow) अच्छा हो जाता है: कूलर तभी बेस्ट कूलिंग देता है जब कमरे में हवा का क्रॉस-सर्कुलेशन अच्छे से किया गया हो। एक्ज़ॉस्ट फैन भारी और गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है ऐसे में आपको अपने Cooler से बेस्ट कूलिंग मिलती है।

बिजली का बिल भी कंट्रोल राहत है: कई लोग उमस से परेशान होकर कूलर को फुल स्पीड पर चलाते हैं, या बार-बार इसका पानी बदलते रहते हैं, जिससे बिजली और पानी दोनों बर्बाद होते हैं। जब एक्ज़ॉस्ट फैन कमरे को सूखा करता है तो कूलर कम स्पीड में भी अच्छी कूलिंग देता है, ऐसे में आपका बिजली का बिल भी कम हो जाता है।

अगर आप इस मॉनसून में एसी का भारी-भरकम बिल बचाना चाहते हैं और बिना पसीने वाली Cooling का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको आज ही इस काम को कर लेना चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं। फीचर्ड इमेज में दिखाया गया डिवाइस भी काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी में धीमा पड़ गया है कूलर का फैन..50 रुपये का ये पुर्जा बना देगा तूफानमेल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :