कूलर में कैसे डालना चाहिए बर्फ? जान लिया ये तरीका तो कमरा जेठ की गर्मी में भी बन जाएगा शिमला, न करें ये गलती

कूलर में कैसे डालना चाहिए बर्फ? जान लिया ये तरीका तो कमरा जेठ की गर्मी में भी बन जाएगा शिमला, न करें ये गलती

Air Cooler Cooling Tips Ice: गर्मी में कूलर की ठंडक बढ़ाने के लिए लोग अक्सर उसमें बर्फ डालते हैं. यह ट्रिक सोशल मीडिया और लोकल टिप्स में काफी वायरल है, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है. हां, इससे कुछ हद तक ठंडक महसूस होती है, लेकिन इसे कोई जादुई या स्थायी समाधान समझना गलत होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बर्फ कर देता है खेल

जब कूलर के पानी में बर्फ डाली जाती है, तो पानी का तापमान तुरंत कम हो जाता है. ठंडी हवा कूलिंग पैड्स से होकर कमरे में आती है, जिससे शुरुआत में थोड़ी ज्यादा ठंडक महसूस होती है. छोटे कमरों में इसका असर जल्दी दिखता भी है. लेकिन दिक्कत यह है कि जैसे ही बर्फ पिघलती है, पानी फिर से सामान्य तापमान पर आ जाता है और कूलिंग वापस पहले जैसी हो जाती है. यानी यह सिर्फ कुछ समय का असर है, कोई लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन नहीं.

कूलिंग में 20 प्रतिशत तक का फर्क

कई लोग सोचते हैं कि बर्फ डालने से कूलर AC जैसा ठंडा हो जाएगा, लेकिन यह सोच गलत है. असल में कूलर evaporative कूलिंग पर काम करता है, जहां हवा और पानी का संतुलन जरूरी होता है. सिर्फ पानी ठंडा करने से सिस्टम की बेसिक लिमिट नहीं बदलती. हां, अगर सही कंडीशन हो तो कूलिंग में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक का फर्क आ सकता है, लेकिन यह भी हर जगह नहीं दिखता. बड़े कमरों या खराब वेंटिलेशन में इसका असर लगभग खत्म हो जाता है.

ऐसे डालें बर्फ

अगर फिर भी आप इस ट्रिक को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सीधे बर्फ डालने से बेहतर विकल्प आइस पैक्स हैं. ये धीरे-धीरे ठंडक छोड़ते हैं और बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे कूलिंग थोड़ी देर तक टिकती है और झंझट भी कम रहता है.

लेकिन असली बात यह है कि कूलर की ठंडक बढ़ाने का सही तरीका कुछ और है. सबसे पहले कूलिंग पैड्स साफ और ठीक हालत में होने चाहिए. गंदे या खराब पैड्स हवा को सही तरीके से ठंडा ही नहीं कर पाते. इसके अलावा कमरे में प्रॉपर वेंटिलेशन होना जरूरी है, क्योंकि कूलर बंद कमरे में काम नहीं करता. एक खिड़की या दरवाजा खुला रखना चाहिए ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके.

कूलर की सही जगह भी फर्क डालती है. इसे खिड़की के पास रखना ज्यादा असरदार होता है, जहां से ताजी हवा अंदर आ सके. इसके साथ ही पानी को समय-समय पर बदलना और मोटर व पंप की सफाई करना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile