AC सर्विसिंग के नाम पर मैकेनिक नहीं लगा पाएगा आपको चूना, जान लें एक-एक खर्च का पूरा हिसाब-किताब

HIGHLIGHTS

AC सर्विसिंग का खर्च अलग-अलग काम पर निर्भर करता है

Split AC की सर्विस Window AC से महंगी होती है

समय पर सर्विसिंग से बड़े खर्च से बचा जा सकता है

AC सर्विसिंग के नाम पर मैकेनिक नहीं लगा पाएगा आपको चूना, जान लें एक-एक खर्च का पूरा हिसाब-किताब

AC Servicing Cost: गर्मी शुरू होते ही AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन सिर्फ AC चलाना काफी नहीं होता, उसकी सही सर्विसिंग भी उतनी ही जरूरी है. अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो ठंडक कम होगी, बिजली बिल बढ़ेगा और बाद में भारी खर्च भी झेलना पड़ सकता है. इसलिए समझना जरूरी है कि अलग-अलग सर्विस का कितना खर्च आता है और कहां लोग बेवजह पैसे लुटा देते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Split AC सर्विस का खर्च

स्प्लिट AC में इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट होती हैं, इसलिए इसकी सर्विस थोड़ी महंगी और जटिल होती है. बेसिक सर्विस के लिए आमतौर पर 500 से 1000 रुपये तक खर्च आता है. अगर आप डीप क्लीनिंग करवाते हैं, जिसमें जेट वॉश के साथ दोनों यूनिट साफ किए जाते हैं, तो यह खर्च 900 से 1500 रुपये तक जा सकता है.

अगर कूलिंग कॉइल की सफाई या रिपेयर की जरूरत हो, तो 700 से 1200 रुपये तक लग सकते हैं, जबकि ड्रेन पाइप साफ कराने का खर्च 200 से 500 रुपये के बीच होता है. सबसे महंगा काम गैस रिफिलिंग होता है, जो 2000 से 3500 रुपये तक जा सकता है.

पूरा डीप सर्विस पैकेज, जिसमें इनडोर यूनिट की सफाई, कंडेंसर चेक और गैस लेवल जांच शामिल होती है, आमतौर पर 2000 से 2500 रुपये के बीच पड़ता है.

Window AC सर्विस का खर्च

विंडो AC की सर्विसिंग आसान होती है और खर्च भी कम आता है. बेसिक सर्विस 400 से 700 रुपये में हो जाती है, जबकि डीप क्लीनिंग के लिए 700 से 1200 रुपये तक खर्च आता है.

कॉइल क्लीनिंग 500 से 900 रुपये में हो जाती है और गैस रिफिलिंग 1800 से 3000 रुपये तक पड़ सकती है. अगर आप पूरा सर्विस पैकेज लेते हैं, तो लगभग 1500 से 1800 रुपये खर्च होते हैं, जिसमें गैस शामिल नहीं होती.

AC गैस रिफिल का खर्च

AC की कूलिंग कम होने का सबसे बड़ा कारण गैस की कमी होती है, लेकिन हर बार गैस भरवाना जरूरी नहीं होता. अलग-अलग गैस के हिसाब से खर्च भी बदलता है.

  • R22 गैस: 1800 से 2500 रुपये
  • R410A गैस: 2500 से 3500 रुपये
  • R32 गैस: 2500 से 3800 रुपये

फिल्टर और छोटे काम का खर्च

फिल्टर की सफाई सबसे बेसिक लेकिन सबसे जरूरी काम है. इसे नजरअंदाज करेंगे तो AC की परफॉर्मेंस गिर जाएगी.

  • फिल्टर क्लीनिंग: 200 से 400 रुपये
  • फिल्टर बदलना: 500 से 1200 रुपये

आम रिपेयर का खर्च

सर्विस के दौरान कई बार तकनीशियन दूसरी समस्याएं भी बता देते हैं, जिनका खर्च अलग होता है.

  • PCB रिपेयर: 2000 से 5000 रुपये
  • कैपेसिटर बदलना: 300 से 900 रुपये
  • फैन मोटर बदलना: 1500 से 3000 रुपये
  • कंप्रेसर रिपेयर: 5000 से 12000 रुपये

बेवजह पैसे खर्च होने से कैसे बचें?

हर सर्विस जरूरी नहीं होती, और यही जगह है जहां लोग फंसते हैं.

  • काम शुरू होने से पहले पूरा खर्च पूछ लें
  • बिना जरूरत गैस रिफिल के लिए हां न करें
  • भरोसेमंद या ऑथराइज्ड टेक्नीशियन ही चुनें
  • हर 15-20 दिन में फिल्टर खुद साफ करें

सर्विसिंग क्यों जरूरी है?

AC धीरे-धीरे धूल और गंदगी जमा करता है, जिससे उसकी कूलिंग घटती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है. अगर समय पर सफाई नहीं हुई तो अंदर के पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं. इसलिए साल में कम से कम एक या दो बार सर्विसिंग कराना जरूरी है, खासकर गर्मी शुरू होने से पहले.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo