इस समय गर्मी आग उगल रही है, ऐसे में AC भी काम करना बंद कर चुके हैं और Cooler को तो अपना दम ही तोड़ गए हैं। कैसे भी करके आप अपने कमरे या घर को इन गर्मियों में ठंडा करना चाहते हैं लेकिन सब करने के बाद भी कुछ हो नहीं पा रह है। अब ऐसे में आपको लग रहा होगा कि आपके AC की गैस खत्म हो गई है या किसी पुर्जे ने अपना दम तोड़ दिया है लेकिन असल में ऐसा हो सकता है कि समस्या कहीं और ही है हालांकि आप इसे तलाश कहीं और ही रहे हैं। जैसे जैसे गर्मी निरंतर बढ़ रही है तो ऐसा लग रहा है कि इसके पीछे का कारण यानि आपके AC के सही Cooling न करने का कारण बढ़ती गर्मी ही है? अगर ऐसा है तो आप एक बाल्टी पानी पात्र से अपने AC को फिर से कूलिंग देने के लिए तैयार कर सकते हैं।
हालांकि, सुनने में यह आपको मज़ाक जैसा लग रहा होगा कि आखिर एक बाल्टी पानी से क्या ही होने वाला है, जब कूलिंग गैस से लबालब भरा AC ही कुछ नहीं कर पा रहा है। असल में, यह कोई मज़ाक नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक तरीका है। अगर आप अपने AC के Outdoor Unit पर एक बाल्टी पानी डालते हैं तो यह कूलिंग को फिर से पहले जैसा कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
इसके पहले कि हम आपको यह बताएं कि आखिर पानी से क्या होने वाला है, आइए सबसे पहले समस्या पर नजर डालते हैं, यह होती कैसे है? और क्यों? जानकारी के लिए बता देते हैं कि AC का Outdoor Unit यानि Compressor का काम होता है कमरे की गर्म हवा को बाहर फेंकना। यह तभी सही से काम करता है जब बाहर की हवा का तापमान एक सीमा के अंदर हो। लेकिन जब बाहर का तापमान 45 से 48 डिग्री के पार चला जाता है तो Outdoor Unit खुद इतना गर्म हो जाता है कि वो कमरे की गर्मी को बाहर निकालने में असहज होने लगता है। इसका नतीजा यह होता है कि AC ज्यादा मेहनत करता है, बिजली ज्यादा खाता है और Cooling फिर भी कम मिलती है। आइए अब जानते हैं कि आखिर बाल्टी पानी से होने क्या वाला है?
यहाँ वही Evaporative Cooling का सिद्धांत काम आता है जो Cooler में भी काम करता है। जब Outdoor Unit की गर्म Surface पर पानी पड़ता है तो वो तेजी से भाप बनकर उड़ता है। इस Evaporation की प्रक्रिया में Surface से गर्मी खिंच जाती है और Outdoor Unit का तापमान कुछ डिग्री नीचे आ जाता है। बस इतना ही काफी होता है। Outdoor Unit थोड़ा ठंडा हुआ नहीं कि उसकी Efficiency बढ़ जाती है, कमरे की गर्मी बाहर निकलने लगती है और Cooling पहले से बेहतर हो जाती है। साथ ही AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और बिजली का बिल भी कंट्रोल हो जाता है।
यहाँ एक जरूरी बात यह है कि Outdoor Unit पर पानी डालना और उसे डुबोना दो अलग-अलग चीजें हैं। सीधे Compressor की Motor पर या Electrical Parts पर पानी नहीं डालना चाहिए। सही तरीका यह है कि Outdoor Unit के Condenser Coils यानि वो जालीदार हिस्सा जो बाहर से दिखता है, उस पर हल्के से पानी का छिड़काव करें। Pipe से हल्की धार चलाकर या बाल्टी से धीरे-धीरे डालकर यह काम किया जा सकता है। Electrical Connections और Motor वाले हिस्से को पानी से बचाएं। यह काम दोपहर के सबसे गर्म वक्त में करने पर सबसे ज्यादा असर दिखता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ में पड़े पुराने Cooler से खुद बना लो नया..40 मीटर दूर तक करेगा कूलिंग