इस गर्मी खरीदें नहीं..रेंट पर ले आइए AC, बस 1350 रुपये में हो जाएगा काम, फालतू झंझट नहीं, जानें टॉप साइट और ऐप्स
किराए पर लें AC आसान
विकल्प बैचलर्स के लिए सस्ता तरीका
कम खर्च में पाएं कूलिंग
AC on Rent: गर्मी शुरू होते ही AC की जरूरत हर घर में महसूस होने लगती है. लेकिन अगर आप किसी बड़े शहर में अकेले रह रहे हैं तो AC खरीदना हर बार सही फैसला नहीं होता है. ऐसे में AC किराए पर लेना एक ज्यादा प्रैक्टिकल और किफायती विकल्प बन जाता है.
Surveyकिराए पर AC लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ती है. इसके साथ ही इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और शिफ्टिंग जैसी सुविधाएं भी ज्यादातर प्लेटफॉर्म्स पर किराए में ही शामिल होती हैं. यही वजह है कि बैचलर्स और रेंट पर रहने वाले लोग इस ऑप्शन को तेजी से अपनाने लगे हैं. हालांकि, किसी भी प्लेटफॉर्म से AC किराए पर लेने से पहले उसकी शर्तें और नियम जरूर पढ़ने चाहिए, क्योंकि हर कंपनी की पॉलिसी अलग होती है.
RentoMojo
RentoMojo देश के बड़े रेंटल प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जहां फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सब कुछ किराए पर मिलता है. यह प्लेटफॉर्म दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सर्विस देता है.

यह ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है और इसे Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है. यहां AC का किराया 1 टन के लिए करीब 1219 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है और 1.5 टन 2 स्टार AC के लिए 2469 रुपये तक जाता है. इस किराए में इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, अपग्रेड और रिलोकेशन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि किराया आपके रेंटल पीरियड पर निर्भर करता है और प्लेटफॉर्म सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लेता है, जो बाद में वापस कर दिया जाता है.
Furlenco
Furlenco भी एक लोकप्रिय रेंटल सर्विस है, जो खासतौर पर बड़े शहरों में उपलब्ध है. इसमें दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु शामिल हैं.

इस प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 1.5 टन का एक Window AC मॉडल उपलब्ध है, जिसका किराया करीब 1569 रुपये प्रति महीने है. यहां भी सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है और इंस्टॉलेशन के लिए अलग से चार्ज लिया जाता है, जो इसे थोड़ा महंगा बना सकता है.
FairRent
FairRent उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो कम बजट में AC किराए पर लेना चाहते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर 0.75 टन Window AC का किराया 915 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है, जबकि 1 टन Split AC करीब 1375 रुपये में मिल जाता है.

यहां इंस्टॉलेशन फ्री मिलता है और साथ में स्टेबलाइजर भी बिना अतिरिक्त चार्ज के दिया जाता है. इसके अलावा मेंटेनेंस और रिलोकेशन जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं.
किराए पर AC लेने से पहले ध्यान रखें
AC किराए पर लेने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले प्लेटफॉर्म की पॉलिसी और हिडन चार्जेस को समझें. इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट और सर्विस कंडीशन्स जरूर चेक करें. साथ ही यह भी देखें कि आपके शहर में उस प्लेटफॉर्म की सर्विस कितनी मजबूत है.
अगर आप 1-2 साल के लिए शहर में हैं, तो AC खरीदना सीधा पैसा फंसाना है. लेकिन अगर आप लंबे समय के लिए रुकने वाले हैं, तो किराया देते-देते उतने में नया AC आ सकता है, इसलिए फैसला अपने रहने के प्लान के हिसाब से ही लें.
यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
