भारत में हर साल गर्मी और तेज हो रही है, और ऐसे में Air Conditioner या AC अब जरूरत बन चुका है. लेकिन जैसे ही सर्विस का टाइम आता है. कई लोगों को एक ही सलाह मिलती है “गैस भरवानी पड़ेगी.” असली सवाल यह है कि क्या हर बार गैस भरवाना जरूरी होता है या नहीं और इसकी सही कीमत क्या होनी चाहिए.
AC में रेफ्रिजरेंट गैस ही असल में ठंडक पैदा करती है. अगर गैस कम हो जाए तो कूलिंग सीधे प्रभावित होती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि गैस खुद-ब-खुद खत्म नहीं होती है. आमतौर पर यह लीक की वजह से कम होती है या बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद कम हो जाती है.
गैस रिफिल की कीमत AC के प्रकार और इस्तेमाल होने वाले refrigerant पर निर्भर करती है.
R22 गैस: 1,800 से 2,200 रुपये तक
R410A गैस: 2,500 से 3,200 रुपये तक
R32 गैस 2,500 से 3,800 रुपये तक
ज्यादातर घरेलू AC के लिए 2,000 से 3,500 रुपये के बीच की कीमत सामान्य मानी जाती है. अगर कोई 4,000 रुपये या उससे ज्यादा चार्ज करता है और स्पष्ट कारण नहीं बताता, तो दूसरा विकल्प देखना बेहतर होता है.
अगर कार का AC सही से काम नहीं कर रहा, तो गैस रिफिल की कीमत आमतौर पर 1,000 से 2,500 रुपये के बीच होती है. हर कूलिंग समस्या का मतलब गैस खत्म होना नहीं होता है. इसलिए जरूरी है कि पहले सही कारण समझें, फिर ही गैस रिफिल कराएं. सही जानकारी होने से अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा