AC चलाने का जान लें ये तरीका, बिजली बिल हो जाएगा आधा! ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गलती
AC 24-26°C पर चलाएं
मेंटेनेंस और सही कनेक्शन जरूरी
फैन और पर्दे से होगी बचत
भारत की गर्मी सिर्फ गर्म नहीं होती, झुलसा देती है. ऐसे में AC राहत देता है, लेकिन गलत इस्तेमाल से यही राहत महंगी पड़ सकती है. बिजली का बिल अचानक बढ़ जाता है और कई मामलों में ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं. अगर आप AC का सही से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो नुकसान तय है.
SurveyAC चलाने का सही तरीका
AC को 18°C पर चलाना सबसे बड़ी गलती है. इससे कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता, बल्कि मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ता है. सही तापमान 24 से 26°C के बीच माना जाता है. इससे बिजली की खपत कम रहती है और कूलिंग भी सही मिलती है.

AC का मेंटेनेंस भी उतना ही जरूरी है. गंदे फिल्टर और खराब कॉइल AC को ज्यादा गर्म करते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ता है. हर सीजन से पहले सर्विस जरूर कराएं और फिल्टर साफ रखें. साथ ही AC को कभी भी ढीले या साझा एक्सटेंशन बोर्ड में न लगाएं. इसे हमेशा एक अलग सॉकेट में सही अर्थिंग के साथ इस्तेमाल करें.
फैन, पर्दे और सीलिंग से मिलेगा ज्यादा फायदा
AC के साथ पंखा चलाना बेकार नहीं है, बल्कि यह ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाता है. इससे आप तापमान थोड़ा बढ़ाकर भी आराम महसूस कर सकते हैं और बिजली की बचत होती है. धूप को रोकना भी जरूरी है. खिड़कियों पर पर्दे या ब्लाइंड्स लगाएं ताकि गर्म हवा अंदर न आए. अगर कमरे में दरार या गैप है, तो उसे सील करें. इससे ठंडी हवा बाहर नहीं जाएगी और AC को कम मेहनत करनी पड़ेगी.

स्मार्ट मोड और सही टाइमिंग से होगी बचत
आजकल के AC में स्लीप मोड, इको मोड और टाइमर जैसे फीचर मिलते हैं. स्लीप मोड रात में धीरे-धीरे तापमान बढ़ाता है, जिससे बिजली कम खर्च होती है. टाइमर सेट करके आप AC को जरूरत के हिसाब से बंद कर सकते हैं. ड्राई मोड का इस्तेमाल उमस कम करने के लिए करें, इससे ज्यादा कूलिंग के बिना भी आराम मिलता है.
छोटी आदतें भी बचा सकती हैं बड़ा खर्च
- घर के अंदर भी कई चीजें गर्मी बढ़ाती हैं, जैसे ओवन, आयरन, पुराने बल्ब या लैपटॉप. इन्हें AC चलने के समय कम इस्तेमाल करें.
- अगर आपका AC बहुत पुराना है, तो उसे बदलने पर विचार करें. नए इन्वर्टर और 5-स्टार AC कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देते हैं.
- सुबह और शाम के समय प्राकृतिक हवा का इस्तेमाल करें और AC को लगातार चलाने से बचें. जरूरत के हिसाब से चलाने से बिल कम आएगा.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile