AC की जरूरत साल के लंबे समय के लिए किसी को भी नहीं पड़ती है, लेकिन अगर गर्मियों को देखा जाए तो AC के बिना रहना मुश्किल सा हो गया है। असल में, इस समय को अगर देखा जाए तो बड़े पैमाने पर पेड़ों को काट दिया जा चुका है। धूप सीधे ही धरती पर पड़ती है और जब धूप धरती पर पड़ती है तो जाहिर है कि यह गर्म हो जाती है और इसके कारण ही आपको भी गर्मी लगती है। इसके अलावा पारा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि इससे बचने के लिए AC ही एक मात्र उपाय है। अब अगर आपके घर में लगा एसी कूलिंग न कर रहा हो तो क्या ही किया जा सकता है। ऐसे में तो आपको गर्मी का प्रकोप झेलना ही पड़ने वाला है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आपको गर्मी की मार झेलनी ही पड़े। आप जांच कर सकते हैं कि आखिर किस कारण से आपके घर में लटका AC कूलिंग नहीं कर रहा है, इसकी कूलिंग धीमी क्यों हो गई है और इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे जांचा जा सकता है कि AC की कूलिंग कम क्यों हो रही है।
अगर आपका AC इस समय गर्मी के शुरुआती दिनों में ही सही प्रकार से कूलिंग नहीं कर रहा है तो आपको यह देखना होगा कि क्या यह AC इस बार आपने सर्विस के बाद चालू किया है या ऐसे ही इसे शुरू कर लिया है। इसके अलावा क्या आपने इसके गैस लेवल की जांच कारवाई थी। कई बार ऐसा होता है कि पिछले सीजन जब आपने एसी को बंद किया था तो वह सही था लेकिन किसी भी कारण से इसकी गैस निकल गई और यह सही से कूलिंग नहीं कर पा रहा है। इसका रेफ्रीजरेंट काम ही नहीं कर रहा है। हो सकता है कि अपने बिना सर्विसिंग के ही अपने AC को चला लिया हो, अब आपको AC के गैस की जांच के लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञ को बुलाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि आप कैसे जांच कर सकते हैं कि आपके AC में गैस बची है या नहीं।
यह भी पढ़ें: पुराना कूलर बन जाएगा AC का बाप..रापचिक हैं ये 3 जुगाड़
अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपके AC में गैस है या नहीं तो इसके लिए आपको इस टेस्ट को करके देखना चाहिए। इसके लिए आप एक थर्मामीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आपको इंडोर यूनिट से आने वाली हवा के सामने रखना है और यह देखना है कि यह किस तरह से आपको जवाब दे रहा है। अगर पारा बढ़ रहा है तो जाहिर है कि एसी में गैस नहीं है यह ऐसे ही चल रहा है। हालांकि, अगर एसी में हवा ठंडी आ रही है तो पारा नीचे की ओर जाएगा। ऐसे में एसी में गैस की दिक्कत होने और न होने का पता आपको आसानी से चल जाने वाला है।
आपको दूसरे तरीके के तौर पर यह देखना चाहिए कि कॉपर पाइप पर बर्फ जम रही है या नहीं। अब आपको कॉपर पाइप कहाँ मिलने वाला है। सभी जानते हैं कि AC के इंडोर यूनिट से दो पाइप निकलते हैं और यह दोनों ही पाइप जाकर आउटडोर यूनिट में जाकर फिट होते हैं। इनमें से पतले वाले पाइप की जांच आपको करनी है। अगर इसपर बर्फ जम रही है तो इशारा है कि आपके AC में गैस ज्यादा नहीं है यह निकल रही है। यह होता इसलिए है क्योंकि जब प्रेशर कम हो जाता है तो तापमान तेजी से नीचे गिरता है, ऐसे में हवा की नमी बर्फ जमाना शुरू कर देती है। अगर आपको इस तरह की परिस्थिति नजर आ रही है तो आपको AC को उसी समय बंद कर देना चाहिए और तकनीकी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करते हैं तो कंप्रेसर को भारी नुकसान हो सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि जब भी AC की गैस निकलती है तो उसके साथ कुछ ऑइल भी निकलता है। इस ऑइल का काम अंदर के पार्ट्स को स्मूद रखना होता है, हालांकि लीकेज के साथ यह भी निकल जाता है। ऐसे में, अगर आप गैस निकलने की जांच कर रहे हैं तो यह ऑइल आपको कॉपर पाइप पर भी देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा आपको नजर आ रहा है तो जाहिर तौर पर गैस की लीकेज हो रही है।
अब आप जानते हैं कि आखिर किन कारणों से आपके AC ने कूलिंग करना कम कर दिया है। इसमें से धीरे धीरे गैस निकल रही है, इसी कारण कूलिंग भी निरंतर कम हो रही है। अगर आप चाहते हैं कि आपके AC को ज्यादा बड़ा नुकसान न हो और इन गर्मियों में यह आपको शिमला वाली कूलिंग प्रदान करता रहे तो इस जांच के बाद आपको गैस डलवाने का इंतेजाम कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कुछ समय में आपके AC के कंप्रेसर पर भी इसका असर हो सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: भंगार में बेचने के बजाए, पुराने कूलर में डाल दो 2 रुपये का ये आइटम..कूलर बन जाएगा AC का बाप