गर्मी में झुलस कर ज्वालामुखी जैसे फट सकता है AC.. 80% लोग करते हैं ये भयानक गलती, आप न करें

HIGHLIGHTS

गर्मियों में AC में आग लगने की खबरें अब आम हो गई हैं।

AC में किस कारण से आग लग जाती है?

अपने AC को ज्वालामुखी के जैसे फटने से बचाने के लिए ये काम जरूर कर लें।

गर्मी आते ही AC चलाना शुरू हो जाता है, सभी अपने अपने AC को ऑन कर लेते हैं तो इसके बाद भूल सा जाते हैं कि यह भी तो एक मशीन है। महीनों तक इसकी ओर कोई देखता नहीं है, ऐसे में AC बेसुध चलता रहता है। सभी करते बस इतना हैं कि रीमोट उठाया ऑन का बटन दबाया, इसके बाद तापमान को सेटअप किया और बस दो गए। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक मशीन के साथ जो आपके घर में ही आपके साथ लागि हो, लापरवाही बेहद ही भारी पड़ सकती है। हम हर साल बहुत सी रिपोर्ट AC में आग लगने के बाद ब्लास्ट होने से जुड़ी होती हैं। इसका मतलब है कि एसी में आग लगने के बाद उसमें ब्लास्ट की खबर अब सभी जगह से आना शुरू हो गई हैं। हालांकि, अगर इसके पीछे के कारण को देखा जाए तो सभी इसे जानकर एक बार के लिए तो दंग ही रह जाने वाले हैं। असल में, छोटे शब्दों में कहा जाए तो आपकी गलती के कारण ही आपका AC ब्लास्ट हो जाता है। यह सुनकर आपको हैरानी होने के साथ साथ यह बात अजीब लग रही होगी लेकिन यह सच है। अगर अपने भी गर्मियों के शुरू होते ही अपने एसी को ऑन कर लिया तो आप सही जगह पर आ गए हैं, यहाँ हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कैसे आप अपने एसी को ज्वालामुखी के जैसे फटने से रोक सकते हैं और इससे लंबे समय के लिए कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं।

AC चलाते समय हम क्या क्या गलती करते हैं?

नीचे हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर ऐसी कौन सी गलतियाँ हैं जिन्हें हम खुद से करते हैं और जिनके कारण हमारा एसी ज्वालामुखी के जैसे फट जाता है। आइए एक एक करके इन कारणों पर एक नजर डालते हैं।

  • AC को घंटों बिना बंद किए चलाते रहना
  • Gas leak को लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहना
  • Voltage Fluctuation में बिना Stabilizer के AC चलाना
  • गंदे फ़िल्टर को महीनों तक साफ न करना
  • Outdoor Unit को बंद जगह में रखना

AC को घंटों बिना बंद किए चलाते रहना

गर्मियों बढ़ती ही जा रही हैं, ऐसे में यह तो जाहिर है कि आप इससे बचने के लिए लंबे समय तक एसी में ही रहना चाहते हैं, ऐसे में एसी बिना रुके केवल चलता ही रहता है। हालांकि, लगातार चलने के बाद कंप्रेसर और वायरिंग पर दबाव आता है, जैसे जैसे यह दबाव बढ़ता रहता है तो एसी ओवरहीट करने लगता है, ऊपर से गर्मी इतनी ज्यादा हो रही है कि यह हीट उस लेवल पर पहुँच जाती है तो बाद में आग के रूप में बदल जाती है, कई मामलों में एसी फट भी जाता है। ऐसे में आपको करना ये चाहिए कि गर्मी बढ़ रही है, यह सभी जानते हैं लेकिन आपको एसी को निरंतर चलाने के स्थान पर कुछ समय के लिए बंद करना चाहिए। अगर आप कुछ देर कम कूलिंग के साथ रह लेते हैं तो अपने एसी को ज्वालामुखी जैसे फटने और आग लगने से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 Star AC या Inverter AC कौन सा है बेस्ट और सस्ता.. 4 पॉइंट्स में वो जानें जो दुकानदार भी नहीं बताता

Gas leak को लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहना

सभी जानते हैं कि कूलर में रेफ्रीजरेंट नहीं होता है, इसलिए इससे AC वाली कूलिंग लेने के लिए कई तरह के अलग अलग जुगाड़ करने पड़ते हैं। हालांकि, एसी की कूलिंग पूरी तरह से इसकी कूलिंग गैस पर निर्भर करती है। अब अगर यह गैस लीक हो रही है तो जाहिर है कि कमरे या घर का तापमान भी बढ़ने लगता है। हालांकि, अगर गैस लीक हो रही है तो एसी को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, ऐसा होने से कंप्रेसर पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बढ़ने लगता है। इस लोड के कारण ही एसी में आग लगने का खतरा बढ़ने लगता है। अगर आपको अपने एसी की कूलिंग को लेकर कोई समस्या आ रही है तो यह संकेत है कि आपके एसी से गैस रिस रही है, और इसके सर्विस का समय भी हो रहा है। अब आपको क्या करना है, यह आप जानते ही हैं।

Voltage Fluctuation में बिना Stabilizer के AC चलाना

हालांकि, आजकल के नई नई तकनीकी के साथ आने वाले एसी स्टेबिलाइज़र के बिना भी काम कर लेते हैं लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां बिजली का वोल्टेज एक जैसा नहीं होता है, इसका घटना-बढ़ना चलता रहता है तो जाहिर तौर पर Supply Stable ना होने से AC में आग लगने और फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इस तरह के स्थानों पर Voltage Stabilizer का इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा करने से एसी को सही मात्रा में बिजली मिलती रहती है। हालांकि, इसे आप एक बार का छोटा खर्च मान सकते हैं, लेकिन यह पूरे एसी की कीमत से तो कम ही है। इसके अलावा अगर इस खर्च से किसी की जान बच रही है तो इससे अच्छा क्या ही हो सकता है।

गंदे फ़िल्टर को महीनों तक साफ न करना

कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि एयर फ़िल्टर लंबे समय तक साफ ही नहीं किए जाते हैं। ऐसे में एसी की ओर से आने वाले एयर फ़्लो पर असर पड़ता है, जब यह फ़्लो रुक जाता है तो इसे ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, हालांकि, इसके बाद भी आपको रिजल्ट नहीं मिलता है, लेकिन एक ऐसा ऐसा आता है कि यह मेहनत करते करते थक जाता है तो एसी का तापमान बढ़ने लगता है, यह गर्म होना शुरू हो जाता है। ऐसे में ओवरहीटींग के कारण एसी में आग लगने और इसके फटने का खतरा भी निरंतर बना रहता है। अगर आप अपने एसी को इस तरह की स्थिति में नहीं पहुंचाना चाहते हैं तो आपको अपने एसी के फ़िल्टर को मैं तो कहूँगा कि इंडोर और आउटडोर यूनिट को समय समय पर बिना सर्विस के भी साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपका एसी आपको सही प्रकार से हवा देता रहता है।

Outdoor Unit को बंद जगह में रखना

आपको एक ए बात को भी जहन में रखना है कि अपने एसी के Outdoor Unit को आपको ऐसी स्थान पर रखना है, जहां काफी जगह हो, इसके अलावा अगर आप इसे सीधी धूप से बचा सकते हैं तो आपको यह भी करना चाहिए। असल में, कई बार जैसे की मैंने आपको ऊपर भी बताया है है कि अगर आउटदूर यूनिट भी ज्यादा गर्म होता है तो यह अपने काम को सही से नहीं कर पाता है, ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसे ऐसी जगह पर रखें जहां सीधी धूप न आती हो। इसके अलावा आपको इसे ऐसे स्थान पर भी रखना है, जहां हवा ज्यादा आती हो। अगर आप इसे बंद स्थान पर लगा देते हैं तो भी इसमें ओवरहीटींग की समस्या बढ़ने लगती है। अब अगर ऐसा होता है तो एसी फट सकता है, अभी तक आप इस बात को समझ चुके होंगे।

क्या करें कि आपका एसी यूनिट ज्वालामुखी के जैसे न फट जाए?

अब आप इन सभी चीजों को देखकर समझ चुके हैं कि आखिर आपका एसी किन किन कारणों से फट सकता है, ऐसे में आपको सबसे पहले यह करना है कि अपने एसी को शुरू करने से पहले इसे एक प्रोफेशनल से सर्विस करवाना है, अगर गैस लीकेज है तो इसे रिपेयर करवाना है। इसके साथ साथ आपको किसी भी हल्के खराब वायर या डैमिज पार्ट को भी एसी में नहीं रखना है। AC की देखभाल अगर आप समय से करते हैं तो ऐसी कोई नौबत नहीं आने वाली है और आपको कोई खतरा भी नहीं हैं। हालांकि, अगर आप भी ऊपर बताई गई 80% लोगों वाली गलती करते हैं तो जाहिर है कि एसी फटने वाली लिस्ट में आपका एसी भी शामिल हो जाने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Tower Cooler vs Desert Cooler: गर्मी में कूलर खरीदने से पहले जान लें कौन सा एयर कूलर रहेगा बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :