AC चलाने के लिए सबसे सही टेम्परेचर, बिजली बिल की भी होगी भारी बचत, 1-1 डिग्री डाल देता है फर्क

HIGHLIGHTS

AC को 24°C पर चलाना बिजली बचाने के लिए बेहतर

हर 1°C बढ़ाने पर करीब 6% बिजली की बचत होती है

फैन के साथ AC चलाने से कूलिंग ज्यादा प्रभावी होती है

AC चलाने के लिए सबसे सही टेम्परेचर, बिजली बिल की भी होगी भारी बचत, 1-1 डिग्री डाल देता है फर्क

भारत में गर्मी जैसे ही 40 डिग्री के आसपास पहुंचती है, ज्यादातर लोग सीधे AC ऑन करके तापमान 18°C पर सेट कर देते हैं. उस समय ठंडक जल्दी महसूस होती है, लेकिन यही आदत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Bureau of Energy Efficiency यानी BEE, जो Ministry of Power के तहत काम करता है, साफ कहता है कि AC के लिए 24°C सबसे सही तापमान है. यही वजह है कि कई नए AC अब 24°C डिफॉल्ट सेटिंग के साथ आते हैं.

18°C का भ्रम!

असल समस्या लोगों की सोच में है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि 18°C पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा. लेकिन सच्चाई यह है कि AC का कंप्रेसर लगभग एक ही स्पीड पर काम करता है. फर्क सिर्फ इतना होता है कि कम तापमान बनाए रखने के लिए उसे ज्यादा देर तक लगातार चलना पड़ता है.

जब आप 18°C या 19°C पर AC चलाते हैं, तो कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है और बिजली की खपत तेजी से बढ़ती है. कमरे में ठंडक ज्यादा जरूर महसूस होती है, लेकिन यह जरूरत से ज्यादा होती है और इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ता है.

1-1 डिग्री से बचेगा बिल

BEE के अनुसार, अगर आप तापमान 1°C बढ़ाते हैं, तो बिजली की खपत करीब 6 प्रतिशत तक कम हो सकती है. इसका मतलब अगर आप 20°C से 24°C पर आते हैं, तो हर महीने के बिल में अच्छा खासा फर्क दिख सकता है, खासकर जब AC लंबे समय तक चलता है.

लेकिन असली गलती तापमान में नहीं, बल्कि एयरफ्लो में होती है. कई घरों में ठंडी हवा सही तरह से फैल नहीं पाती, इसलिए लोग तापमान और कम कर देते हैं. अगर आप AC के साथ सीलिंग फैन को लो या मीडियम स्पीड पर चलाएं, तो ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर फैलती है. इससे 24°C भी काफी आरामदायक लगने लगता है.

लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह फर्क और साफ दिखता है. बहुत कम तापमान पर कमरा कुछ देर बाद जरूरत से ज्यादा ठंडा लगने लगता है, जबकि 24°C पर कूलिंग ज्यादा बैलेंस्ड रहती है.

सरकार भी अब इस दिशा में सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, AC के लिए 20°C से 28°C के बीच एक स्टैंडर्ड रेंज तय करने की योजना पर काम हो रहा है, ताकि देश में बढ़ती बिजली खपत को कंट्रोल किया जा सके.

यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile