मानसून के कहर से बचाएंगे ये 6 डिवाइस, अभी खरीद कर घर में रख लें!
मानसून के आते ही जुलाई की तपा देने वाली गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन इसके आते ही कई लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं. इसमें से सबसे बड़ी दिक्कत है सड़कों में जल भराव और नमी से भरे कमरे और आज कल तो बारिश 1 घंटे से पहले रुकने का ही नाम नहीं लेती है. ऐसे में बालकनी में भरे पानी को भी साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी बारिश के मौसम में कई दिक्कतों से जूझते हैं तो आपके लिए हम लाए हैं 6 ऐसे डिवाइस जो आपकी जिंदगी को कर देंगे आसान.
SurveyQubo Dashcam Pro 4K

बारिश के मौसम में पानी और बरिश की बूंदों की वजह से कई बार साफ तरीके से कुछ दिख नहीं पाता है, ऐसे में आपका साथी बनेगा Qubo Dashcam Pro 4K जिसके साथ आप 4K में विडीयो रिकार्ड कर सकते हैं. इसमें मिलने वाला कैमरा आपके स्कूटर या कार में लग के आस पास की रिकार्डिंग कर सकता है और कोई अनहोनी होने पर इमरजेंसी रिकॉर्डिंग भी कर सकता है.
Inalsa NutriFry DuoSlim Double Basket Air Fryer

बारिश के मौसम में कई बार आपको घर के अंदर ही खाना बनाना पड़ता है, ऐसे में आपके लिए बेस्ट रहेगा एक Air Fryer. इसकी मदद से आप बारिश के मौसम में गरम पकोड़े, फ्राइज़ और अन्य पकवान बना सकते हैं. इसमें एक बेहतरीन डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है जिसकी मदद से आप आसानी से इसके मोड्स और तापमान को बदल सकते हैं.
Qubo Q200 Smart Air Purifier

हालांकि बारिश के मौसम में हवा का प्रदूषण कम हो जाता है लेकिन इसके साथ ही बारिश में नमी की वजह से कई एलर्जी हो सकती हैं. ऐसे में आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक Air Purifier का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस Air Purifier में HEPA H13 फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है जो 200 फुट तक के कमरों में आसानी से काम कर सकता है. इसमें हवा साफ रखने के लिए QSensAI टेक्नोलॉजी भी मिलती है.
Philips Glass Like Shine Hair Dryer

बारिश में होने वाली नमी के कारण बाल धोने के बाद सूखने में काफी समय लगा देते हैं. ऐसे में ज्यादा देर तक गीले सिर के साथ बैठने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं. बालों को बारिश में जल्दी से सुखाने के लिए Philips के Hair Dryer का इस्तेमाल करने से आपके बाल सुखने के साथ – साथ काफी चमकदार भी लगेंगे. इसमें 1600W तक की एक मोटर मिलती है और यह Dryer भारतीय लोगों के बालों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.
Dreame L10 Prime Robot Vacuum and Mop

बालकनी में बारिश के समय में काफी पानी फैल जाता है और इसके साथ ही उसमें काफी फिसलन भी हो जाती जिस से किसी को चोट भी लग सकती है. लेकिन इसे बार – बार वाइपर से साफ करने में काफी समय चला जाता है. अगर आप भी अपने घर की बालकनी को साफ करके थक गए हैं तो एक Robot Vacuum और Mop आपके लिए एक अच्छी चॉइस है. इसमें LDS नेविगेशन और 3D मैपिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो आपकी लाइफ आसान बना देंगे.
Wonderchef Chai Magic Tea Maker

बारिश में गरम – गरम चाय पीने का एक अलग ही मज़ा है. लेकिन अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो लगातार उबलती चाय पर काम करते समय ध्यान देना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस दिक्कत का सामना करते हैं तो आपके लिए है Wonderchef का Tea Maker इसमें आपको चाय के बनने या उबलने की चिंता कम करनी होगी और इसमें चाय के साथ ही कॉफी और कावा भी बन सकता है.
यह भी पढ़ें: मॉनसून में चिपचिपी गर्मी को नष्ट कर देगा ये डिवाइस, देखें सबसे बेस्ट 4
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
