OLD COOLER TIPS: अगर आपके पास एक बुरी और जर्जर हालत में किसी कोने में पड़ा एक पुराना एयर कूलर है तो आपको इसे ना तो बेचने की और ही ऐसे ही कोने में पड़े रहने देने की जरूरत है। बल्कि आपको इस कूलर को काम पर लगा देने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आप इस कूलर को काम पर कैसे लगाने वाले हैं। असल में, हम आपको कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पुराने जर्जर स्थिति वाले कूलर को एक बार फिर से इस्तेमाल में ले सकते हैं और ऐसा इस्तेमाल में ले सकते हैं कि इससे AC की ठंडी हवा से ज्यादा ठंडी हवा आपको मिलने वाली है। इन टिप्स को अपनाकर आप पुराने से पुराने कूलर से AC वाली ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप कुछ ही टिप्स के साथ अपने पुराने कूलर के साथ अपने घर और घर के किसी भी कमरे को शिमला जितना ठंडा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा।
असल में, कूलर के हवा न देने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार मोटर का खराब होना इसका कारण हो सकता है, कई बार कूलर को सही जगह पर न रखा जाना इसका कारण हो सकता है। कई बार घास के कारण कूलर ठंडी हवा नहीं देता है और कई बार सब कुछ सही होने के बाद भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है तो कैसे इस समस्या को हल किया जा सकता है, इसे लेकर हमने आपको ऊपर कुछ पॉइंट्स बताए हैं। अब हम इन पॉइंट्स के बारे में एक एक करके चर्चा करने वाले हैं और यह देखने वाले हैं कि इन तरीकों को अपनाने से कैसे आपका कूलर ठंडी ही नहीं बल्कि शिमला वाली कूल कूल एयर देने लग जाने वाला है। आइए इन पॉइंट्स पर एक एक करके नजर डालते हैं।
अगर आप अपने पुराने जर्जर स्थिति में पड़े कूलर को एक बार फिर से चलाना चाहते और इस सीजन को निकाल लेने की फिराक में हैं तो आपको एक बाद का खास ध्यान रखना चाहिए, जो है आपको इस कूलर की मोटर को सबसे पहले देख लेना चाहिए। कई बार आपकी जानकारी में नहीं आता है लेकिन कूलर की मोटर जो कूलर की हवा देने के संबंध में सबसे जरुऋ चीज है खराब हो रखी होती है। ऐसे में, आप कूलर चलाते तो हैं लेकिन यह मोटर के कारण ही कुछ कर नहीं पाता है और चल भी नहीं पाता है और अगर चलता भी है तो पूरी स्पीड फैन को नहीं मिल पाती है। ऐसे में पुराने कूलर को चलाने से पहले आपको इसकी मोटर किसी अनुभवी टेकनीशियन को दिखा लेनी चाहिए। अगर सर्विसिंग आदि की जरूरत है तो वह भी आपको करवा लेनी चाहिए और अगर मोटर को फिर से बँधवाने की जरूरत है तो आपको ऐसा भी कर लेना चाहिए। इसके बाद मोटर में जान आने के बाद कूलर में भी जान लौट आती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर चलते ही ठंडी हवा देने लगे और शिमला वाला माहौल बना दे तो इसके लिए भी आपको बर्फ वाली ट्रिक को अपनाना चाहिए। आप अपने घर में जमी बर्फ को पानी की टंकी में डाल सकते हैं। इसके बाद जो ठंडा पानी घास से होकर गुजरेगा आपको ठंडी हवा ही देने वाला है। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि यह कूलिंग आपको लंबे समय के लिए मिलती रहे तो आपको बर्फ के साथ पानी के टैंक में नमक के कुछ चम्मच भी डाल देने चाहिए, इससे बर्फ का पिघलना स्लो हो जाने वाला है और आपको लंबे समय के लिए ठंडी और शिमला वाली हवा मिलती रहने वाली है।
किसी भी कूलर की घास को एक सीजन के लिए ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए, इनकी लाइफ ही इतनी होती है। हालांकि अगर आप इससे ज्यादा इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह कूलर में लगी तो रहती है लेकिन सही प्रकार से पानी को होल्ड नहीं कर पाती है ऐसे में ज्यादा समय तक इनमें पानी नहीं रहता और कूलर न चाहकर भी आपको गर्म हवा ही देने लग जाता है। इसी कारण आपको इसी समय अपने कूलर की घास को चेंज कर देना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका पुराना जर्जर कूलर सही प्रकार से ठंडी हवा फिर से देना शुरू कर दे तो आपको इस काम को भी अभी जर लेना चाहिए। हो सके तो हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करें, इनमें पानी लंबे समय के लिए बना राहत है और अगर ज्यादा गर्मी पड़ रही है तो एक सीजन में दो बार भी घास चेंज की जा सकती है।
असल में, AC और कूलर दोनों के साथ ही यह एक मुद्दा है कि यह सेटिंग के बाद हवा के फ़्लो को बदलते हैं तो हैं लेकिन इसके बाद भी कमरे के हर कोने में हवा को नहीं पहुंचा पाते हैं। ऐसे में आपको सीलिंग फैन का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे आपको कूलर की हवा को कमरे के कोने कोने में पहुँचाने में मदद मिल जाए। इस काम को आप केवल एयर कूलर ही नहीं बल्कि अपने स्प्लीट और विंडो एसी के साथ भी कर सकते हैं। ऐसा करके आप पूरे कमरे में हर जगह ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
यह भी एक कॉमन समस्या है कि जब भी कूलर आदि को खुले स्थान पर चलाया जाता है तो उसके फैन पर मिट्टी जाम जाती है, ऐसा होने से फैन भारी हो जाते हैं और फिर मोटर पर दबाव डालते हैं, ऐसे में मोटर फैन को घुमाती तो है लेकिन सही प्रकार से काम नहीं करती। ऐसे में आपको जब भी समय मिले AC फ़िल्टर के जैसे ही कूलर के फैन को साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करके आप अपने कूलर से ठंडी हवा प्राप्त करने वाले हैं।
अगर आप इन उपायों को अभी के अभी अपनाते हैं तो यकीन मानिए आपका पुराना जर्जर पड़ा कूलर भी आपको शिमला वाली ठंडी आपके घर पर ही महसूस करवा सकता है। इसके लिए आपको शिमला विज़िट की जरूरत नहीं है। अभी इन सभी उपायों को अगर आप अपनाते तो बेहद ही कम पैसों में और एक नए कूलर के स्थान पर अपने पुराने और जर्जर कूलर से ही ठंडी हवा ले सकते हैं। आपको यह उपाय कैसे लगे और आपके कैसे काम आए आप हमें कमेन्ट बॉक्स में जाकर बता सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!
यह भी पढ़ें: AC चलाने के बाद भी आधा आएगा बिजली बिल.. ये 5 देसी जुगाड़ हैं धांसू