ACs में चाहे कितने ही बदलाव और बेहतर फीचर्स क्यों न आ जाएं, भारत की मार्केट में ठंडक देने का सबसे आसान और किफायती साधन हमेशा से एयर कूलर ही रहें हैं. इस भभकती गर्मी में जहां तापमान 44 डिग्री से भी ज़्यादा लग रहा है, ज्यादातर घर एयर कंडीशनर्स के बजाए कूलर और पंखों पर निर्भर रहते हैं क्योंकि वे कम खर्चीले होते हैं और बिजली की भी कम खपत करते हैं. शहरी इलाकों में टावर एयर कूलर्स की मांग तेज़ी से बढ़ी है जिनके लिए कम जगह की ज़रूरत होती है और लोग वर्टिकल डिज़ाइन चाहते हैं जो किसी भी कोने में आराम से फिट हो जाए.
5000 रुपये से 12000 रुपये के प्राइस रेंज में इन कूलर्स की मांग सबसे ज्यादा रहती है, क्योंकि खरीदार बिजली बिल को ज्यादा बढ़ाए बिना प्रैक्टिकल कूलिंग की तलाश में रहते हैं. आजकल कूलर की परफॉर्मेंस उसके लुक से ज्यादा एयरफ्लो, कूलिंग पैड की क्वालिटी और टैंक की क्षमता पर निर्भर करती है. ऐसी गर्मी में अगर आप अपने घर के लिए एक नया और किफायती टावर एयर कूलर लेने की सोच रहे हैं, तो आइए 12,000 रुपये से कम में आने वाले कुछ बेहतरीन टावर एयर कूलर देखते हैं.
Symphony का यह कूलर देश भर में सबसे ज़्यादा इसलिए बिकता है क्योंकि यह काफी अच्छी परफॉरमेंस देता है. इस कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स लगे हुए मिलते हैं जो हवा को चारों दिशाओं में फैला देते हैं. इस कूलर में 30 लीटर तक पानी रखने की क्षमता मिलती है और इसका मेंटेनेंस भी आसान है.
यह कूलर अपने बड़े टैंक के लिए काफी पसंदीदा है और ये 150 फुट के कमरे में सबसे बढ़िया काम करता है. इस कूलर का फैन काफी अच्छा काम करता है और इसे बार बार भरने की भी जरूरत नहीं पड़ती. इस कूलर में स्पीड सेट करने के 3 मोड मिलते हैं.
Havells का यह कूलर लंबे समय तक आराम से चल सकता है और इसमें एक 60 लीटर का बड़ा टैंक आता है जिसमें पानी का इंडिकेटर भी लगा है. यह कूलर एक रिमोट के साथ आता है और इसमें टाइमर का भी फीचर मिलता है.
यह कूलर 172 फुट के कमरे को आराम से ठंडा करने में सक्षम है. इसमें हनीकॉम्ब पैड्स भी हैं जो बढ़िया कूलिंग देते हैं. इस कूलर में 50 लीटर तक पानी रखने की क्षमता है. इसमें एक दमदार ब्लोअर है जो AC को भी मात दे सकता है.
क्रोमा के इस कूलर में 200 फुट के कमरे में ठंडक देने की ताकत है. इस कूलर में भी हनीकॉम्ब पैड्स दिए गए हैं जो बिंदास ठंडक देते हैं. इसके साथ ही इस कूलर में चारों ओर हवा देने की क्षमता है. ये कूलर 30 लीटर तक पानी रखने की क्षमता के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: ना ड्रिलिंग, ना दीवार में तोड़फोड़… किरायेदारों के लिए बेस्ट हैं ये Portable AC, गर्मी करते हैं छूमंतर