45 डिग्री गर्मी में भी देते हैं पहाड़ों वाली ठंडक, 8000 रुपये से कम में बेहतरीन हैं ये 5 एयर कूलर
अभी अमेज़न पर गर्मी से बचने के लिए कई कूलर्स और एयर कंडिशनर्स पर भारी छूट मिल रही है और यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपने घर में पुराने कूलर को हटा कर एक नया और दमदार कूलर खरीदने की सोच रहे हैं. आज के समय में लोग एक ऐसा कूलर खरीदना पसंद करते हैं जो जून की तपती गर्मी से जल्दी राहत देते हैं, इसके चलते आपको इस लिस्ट में देखने को मिलेंगे टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले और इन्वर्टर को सपोर्ट करने वाले कूलर्स. इस लिस्ट में आपको कम दाम के साथ आने वाले बढ़िया कूलर्स देखने को मिलेंगे जो जाने माने ब्रांड्स की ओर से आते हैं.
SurveyBajaj PX 97 Torque Air Cooler (4,949 रुपये)

36 लीटर के टैंक के साथ आने वाले इस एयर कूलर में ग्राहकों को बजाज के भरोसे के साथ ही 30 फूट तक का दमदार एयर थ्रो मिलता है. इसके साथ ही इस कूलर में बिंदास ठंडक करने के लिए हनीकोंब पैड्स मिलते हैं. इस कूलर में 3 स्पीड मोड्स मिलते हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए सबसे बेस्ट स्पीड को चुन सकते हैं. पहीयों के साथ आने वाले इस कूलर को आप आसानी से एक से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं और इसमें ग्राहकों को 3 साल तक की वारंटी मिलती है.
Orient Durachill Air Cooler (5,039 रुपये)

इस कूलर में इन्वर्टर का सपोर्ट मिलता है जो इसे बिजली जाने पर भी आसानी से चलने की क्षमता देता है. इसमें 3 तरफ से लगने वाले DenseNest हनीकोंब पैड्स मिलते हैं जो आम हनीकोंब पैड्स से और ज्यादा कूलिंग करते हैं. 40 लीटर के बड़े वाटर टैंक के साथ आने वाले इस कूलर में 26 फूट तक दमदार हवा देने की क्षमता मिलती है और यह कूलर 200 स्क्वायर फूट तक के कमरों के लिए बेहतरीन है. इसके साथ ही इस कूलर में 3 स्पीड मोड मिलते हैं और इसमें एक वाटर लेवल इंडिकेटर भी मिलता है.
Cadlec AeroFlow Air Cooler (4,499 रुपये)

इस 40 लीटर के वाटर टैंक के साथ आने वाले एयर कूलर में 3 साल की वारंटी मिलती है. इसके साथ ही इसमें एक हाई स्पीड फैन देखने को मिलता है जो दमदार एयर थ्रो देता है. यह कूलर शोर भी कम मचाता है और इसमें भी 3 तरफ से बढ़िया हनीकोंब पैड्स मिलते हैं और इसमें बैक्टीरिया फ्री कूलिंग पैड्स मिलते हैं और इसके साथ ही यह कूलर इन्वर्टर को भी सपोर्ट करता है.
Kenstar TallDe Air Cooler (6,399 रुपये)

यह कूलर 40 फूट तक का दमदार एयर थ्रो देता है और इसमें इन्वर्टर का सपोर्ट मिलता है. यह कूलर 1 साल की वारंटी के साथ आता है और इसमें 45 लीटर का बड़ा वाटर टैंक मिलता है. इसमें भी दमदार ठंडी हवा देने के लिए हनीकोंब पैड्स देखने को मिलते हैं. इसका 11 इंच का बड़ा और दमदार फैन काफी अच्छी हवा देता है और इसके साथ ही धूल से बचने के लिए इसमें डस्ट नेट फिल्टर्स मिलते हैं.
Livpure AeroFrost Neo Desert Cooler (7,499 रुपये)

इस कूलर में अलग – अलग स्पीड मोड्स मिलते हैं. इसके साथ ही इसमें 70 लीटर का वाटर टैंक मिलता है जो वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है. यह कूलर इन्वर्टर के साथ भी काम करता है. यह कूलर 40 फूट तक का एयर थ्रो देने में सक्षम है और यह कूलर एक 447 फूट तक के कमरे में बिंदास कूलिंग कर सकता है.
यह भी पढ़ें: बिजली जाने पर भी मक्खन जैसे चलते हैं ये कूलर..लिस्ट का आखिरी वाला है ‘तूफ़ानी हवा का राजा’
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
