हर घर में लगेगा अब दमदार कूलर, 10,000 से भी कम है दाम!

By

हर साल गर्मी के आते ही लोगों की परेशानियां शुरु हो जाती हैं. कुछ लोग एक दमदार कूलिंग देने वाला एयर कंडीशनर खरीदने की सोचने लगते हैं. लेकिन जब यह लोग एयर कंडीशनर के कारण आने वाले चौंका देने वाले बिल को देखते हैं तो सोचते हैं कि एक कूलर ही उनके लिए बेहतर चॉइस है. एक कूलर लाजवाब हवा देने के साथ ही कम बिजली खाता है. आज कल जो कूलर्स बाज़ार में आ रहे हैं उनमें नई-नई टेक्नोलॉजी मिलने लगी हैं जिनकी मदद से ये कूलर्स जून के महीने में भी शानदार हवा दे पाते हैं. अगर आप एक अच्छा कूलर कम दाम में खरीदना चाहते हैं तो यहां हैं 5 दमदार कूलर्स जो अभी Flipkart पर दमदार डील्स के साथ 10,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं.

Thomson 105 L Desert Air Cooler (9,499 रुपये)

Thomson का यह एयर कूलर एक धमाकेदार डबल बॉल बेयरिंग मोटर के साथ आता है जो कम आवाज़ करने के साथ ही बढ़िया कूलिंग देती है. यह मोटर काफी टिकाऊ भी है और लंबे समय तक चलने में सक्षम है. हर बढ़िया कूलर की तरह इस कूलर में भी काफी बढ़िया हनीकोंब पैड्स मिलते हैं जो 45% तक पानी को रोकने की क्षमता रखते हैं. इस कूलर में 60 फूट तक का एयर थ्रो मिलता है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह इसमें लगे पहियों की मदद से ले जाया जा सकता है. बिजली न आने पर यह कूलर अपनी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कि मदद से बढ़िया ठंडक दे सकता है.

Orient Electric 46 L Cooler (6,099 रुपये)

आम कूलर्स से 25% ज्यादा ठंडक देने वाले इस कूलर में तीनों तरफ 3 शानदार हनीकोंब पैड्स मिलते हैं. इस कूलर के ब्लेड्स जंग रोधक हैं और इसमें आपको हवा की स्पीड बदलने के लिए 3 स्पीड सेटिंग्स मिलती हैं. इस कूलर में जबरदस्त ठंडक देने के लिए एक बढ़िया आइस चैम्बर मिलता है और यह कूलर 8 मीटर तक के एयर थ्रो के साथ आता है. इस कूलर का टैंक 45 लीटर का है और इसके अंदर AEROFAN टेक्नोलॉजी मिलती है.

VW 40 L Air Cooler (3,799 रुपये)

आपकी रात की निंद को सुखमय बनाने के लिए इस कूलर में बिलकुल कम आवाज़ करने वाली टेक्नोलॉजी है. बिजली के चले जाने पर भी यह कूलर अपनी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के माध्यम से बढ़िया हवा देने में सक्षम है. इसमें एक काफी हाई स्पीड मोटर तीनों तरफ लगे हनीकोंब पैड्स के साथ मिलती है. इसके हनीकोंब पैड्स एंटी बैक्टीरियल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो आपके घर में रोगों के फैलने को रोक देता है.

Orient Electric 85 L Desert Air Cooler (8,999 रुपये)

AeroFan टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह कूलर 53 फूट तक हवा देने में माहिर है और इस भीषण गर्मी से बचने के लिए इस कूलर में एक बेहतरीन आइस चैम्बर भी मिलता है. दमदार ठंडक देने वाले हर कूलर की तरह इस कूलर में भी तीन हनीकोंब पैड्स मिलते हैं जो अपने अनोखे डिज़ाइन कि मदद से ज्यादा देर पानी को रोक पाते हैं और एकदम बिंदास ठंडक देते हैं. यह कूलर 400 स्क्वायर फूट के कमरे में बढ़िया ठंडक करने में माहिर है.

Thomson 85 L Desert Air Cooler (8,359 रुपये)

इस एयर कूलर में 85 लिटर के टैंक के साथ एक हैवी ड्यूटी डबल बॉल बेअरिंग मोटर मिलती है. इसमें लगी CommandGrip हैंडल की मदद से इसे आसानी से उठाया जा सकता है. इसके 19 इंच के फैन ब्लेड्स जंग रोधक हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं. यह कूलर 60 फूट तक का बेहतरीन एयर थ्रो देता है इसमें लॉन्ग लास्टिंग कॉपर पंप मिलता है. बिंदास ठंडक देने के लिए इस कूलर में हनीकोंब पैड्स भी लगे मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग


By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By