दिन पर दिन देश भर के अलग-अलग शहरों में गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. तापमान 44 से 45 डिग्री से नीचे होने का तो नाम ही नहीं लेता है और मॉनसून भी अभी तक आने के आसार नहीं दिख रहे हैं. ऐसी भीषण गर्मी में एक AC खरीदना काफी ज़रूरी हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी गर्मी बढ़ने ही वाली है और जब तक बारिश से राहत नहीं मिलती तब तक AC ही ठंडक करने का एकमात्र सहारा बन कर सामने आता है. ऐसे में काफी लोग AC खरीदने की रेस में शामिल हो गए हैं और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप इस आर्टिकल में लिस्टेड 1.5 टन के इन 5 ACs को खरीदने का टार्गेट रख सकते हैं. ये किफायती भी हैं और बढ़िया ठंडक देने में भी माहिर हैं.
अपनी असली कीमत से 42% डिस्काउंट पर मिल रहे इस AC पर सबसे भारी डिस्काउंट चल रहा है. LG का यह प्रीमियम कूलिंग AC 4 वे स्विंग के साथ आता है जो पूरे कमरे में बिलकुल बढ़िया ठंडक कर देता है. इस AC में 5000W तक ठंडक देने की क्षमता है और यह 111 से 150 फूट के कमरों में ठंडक करने का सबसे बढ़िया ऑप्शन है. 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ आने वाले इस AC में 5 साल की PCB और Motor की कवरेज भी मिलती है. इसकी ओशन ब्लैक कोटिंग वाली कॉपर ट्यूब इसे सालों साल चलने की उम्र देती है.
Lloyd के इस दमदार AC की सबसे बड़ी खूबी इसका 5 इन 1 कनवर्टिबल कूलिंग सिस्टम है जो यूज़र्स को आराम से अलग-अलग मोड्स में AC चलाने की छूट देता है. यह फीचर रात को पावर कंसम्पशन को कम करने में सबसे कारगर है. बहदिया एयर क्वालिटी के लिए इस AC में PM 2.5 के एयर फ़िल्टर भी मिलते हैं इसके साथ ही इस AC में एक लाजवाब टर्बो कूलिंग मोड भी मिलता है जो ज़बरदस्त कूलिंग कर देता है. यह AC लौ गैस डिटेक्शन के साथ आता है जो सेफ्टी के लिए काफी अच्छा फीचर है.
इस AC में पूरे 5 साल की कंप्रेहेंसिवे वारंटी के साथ आता है ये इस AC को बाकी ACs से अलग बनाती है क्यूंकि ज़्यादातर ब्रांड्स 1 ही साल की वारंटी देते हैं. इस AC में AI कूलिंग फीचर भी आता है जो इसमें लगी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर कूलिंग को अपने हिसाब से सेट कर देता है. इसका 5 इन 1 कनवर्टिबल कूलिंग इसे काफी यूजर फ्रेंडली बना देता है. इसके साथ ही इसके सेल्फ क्लीन और सेल्फ डाइग्नोसिस फीचर्स इसे बाकी ACs से एक कदम आगे कर देता है.
मात्र 32,490 रुपये में आने वाले इस AC में एक 4 इन 1 कनवर्टिबल कूलिंग मोड आता है जो एक काफी प्रैक्टिकल फीचर है और इसमें भी एयर क्वालिटी के लिए PM 2.5 फिल्टर्स लगे मिलते हैं. इस AC में काफी एडवांस फीचर्स नहीं हैं लेकिन इसकी साल भर की बिजली कंसम्पशन करीब 706 यूनिट की है जो इसे बाकी बड़े ब्रांड्स के ACs के ही समान बना देती है.
Panasonic का यह AC बढ़िया फीचर्स से भरा हुआ है. इसमें Wi-Fi सपोर्ट के साथ ही AI मोड भी मिलता है. इसके अलावा इस AC में 8 कनवर्टिबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं जो इसे सबसे हठ के बना देते हैं. इस AC की साल भर की एनर्जी कंसम्पशन भी मात्र 681kWh जो इसे बिजली की खपत के हिसाब से तो बिलकुल बढ़िया मॉडल बना देती है. और ये AC 55 डिग्री की भीषण गर्मी में भी बिंदास कूलिंग कर सकता है.
यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के लिए नोट कर लें ये नियम..फिर चलें कितना भी चलाएं AC, आधा हो जाएगा बिल