थिएटर के बाद अब OTT पर गर्दा उड़ा रही Makkhi वाले Nani की ये फिल्म.. टॉप 10 में बनाई जगह

थिएटर के बाद अब OTT पर गर्दा उड़ा रही Makkhi वाले Nani की ये फिल्म.. टॉप 10 में बनाई जगह

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई फिल्म को रिलीज किया गया है, इस फिल्म ने थिएटर्स और बॉक्स ऑफिस पर तो अपनी थाक‍ जमाई ही थी, अब बारी है इसके नेटफ्लिक्स पर अपना जलवा बिखेरने की । एक्शन थ्रिलर जॉनर वाली ये मूवी ओटीटी पर आते ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद भी बन गई है। इस फिल्म ने अपनी जगह नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ट्रेंडिंग मूवीज में बनाई है। आइए जानते हैं आज के इस आर्टिकल में हम कौन सी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं ।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नेटफ्लिक्स पर आते ही जलवा बिखेरा

ये मूवी 24 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और इसी वजह से ये एक्शन थ्रिलर ड्रामा कमर्शियल तौर पर सफल रही। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है और आते ही इसने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम भला कौन सी मूवी की बात कर रहे हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम यहां, साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) की बात के रहे है।

तेलुगु भाषा की इस एक्शन ड्रामा मूवी ने सिनेमाघरों में ज़ोर दार तरीके से अपना सिक्का जमाया था। अब दर्शक इस मुवी का आनंद नेटफ्लिक्स पर भी उठा सकेंगे। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी मूवी द पैराडाइज नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है।

इस मूवी की ये बात इतना बताने के लिए काफी है कि दर्शकों को इसका कितना करार है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक द पैराडाइज नहीं देखे है तो अब ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं।

क्या है कहानी?

इस फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की है, जहां ‘सवारी’ नामक एक गरीब और पिछड़े समुदाय को वोट देने या नागरिक बनने का कोई अधिकार नहीं है और वे मलिक (मोहन बाबू) नामक एक क्रूर जमींदार के अत्याचार सह रहे हैं। इस बस्ती का एक आम युवक जादल (नानी) अपनी मां के सार्वजनिक अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाता और मलिक के बेटे का सिर कलम करके इस तानाशाही के खिलाफ जंग छेड़ देता है। उसकी यह व्यक्तिगत लड़ाई धीरे-धीरे पूरे समुदाय की पहचान, हक और सम्मान के लिए एक बहुत बड़ी क्रांति का रूप ले लेती है।

यह भी पढ़ें: Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile