श्रीकांत तिवारी का अब होगा कमबैक..जान लें The Family Man Season 4 की रिलीज टाइमलाइन से लेकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक
The Family Man Season 4 कन्फर्म
मनोज बाजपेयी ने दिया बड़ा संकेत
श्रीकांत तिवारी की कहानी जारी
The Family Man Season 4: The Family Man के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस सीजन 4 का इंतजार किया जा रहा था, अब उसे लेकर पुख्ता संकेत मिल चुके हैं. शो के लीड एक्टर Manoj Bajpayee ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि कहानी आगे बढ़ेगी. Season 3 के बाद से ही दर्शक अगले पार्ट को लेकर उत्साहित थे, और अब यह साफ हो गया है कि श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.
SurveyManoj Bajpayee ने दिया सीधा इशारा
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में Manoj Bajpayee ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैन को जवाब देते हुए लिखा कि “सभी जवाब चौथे सीजन में मिलेंगे, जल्द मिलते हैं.” यह बयान तेजी से वायरल हुआ और इससे साफ हो गया कि Season 4 पर काम शुरू हो चुका है. हालांकि, इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन यह संकेत काफी मजबूत माना जा रहा है कि नया सीजन बहुत जल्द आने वाला है.

Season 3 ने छोड़े कई अधूरे सवाल
Season 3 में Srikant Tiwari की जिंदगी और भी जटिल हो गई थी. एक तरफ वह अपनी फैमिली लाइफ संभालने की कोशिश करता है, तो दूसरी तरफ देश की सुरक्षा से जुड़े खतरनाक मिशन में उलझा रहता है. इस सीजन का अंत क्लिफहैंगर पर हुआ था, जिससे कई किरदारों की कहानी अधूरी रह गई और दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए.
नए विलेन से बढ़ेगा खतरा
Season 3 में Jaideep Ahlawat और Nimrat Kaur जैसे नए किरदारों की एंट्री हुई, जिन्होंने कहानी को और ज्यादा इंटेंस बना दिया. Season 4 में इन किरदारों की भूमिका और बड़ी हो सकती है, जिससे Srikant के लिए चुनौती और बढ़ेगी.
Sabka jawab 4th season me hoga! Jaldi milte ha ! https://t.co/25BzQJ8SSC
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 22, 2025
कब आएगा नया सीजन
फिलहाल Season 4 की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, नया सीजन आने में 1 से 2 साल का समय लग सकता है. यह शो पहले की तरह Amazon Prime Video पर ही रिलीज होगा.
The Family Man Season 4 क्या उम्मीदें?
Season 4 में पिछले सीजन के अधूरे सवालों के जवाब मिल सकते हैं. साथ ही कहानी और गहराई में जाएगी, जहां Srikant की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का टकराव और ज्यादा दिखेगा.
यह सीजन पहले से ज्यादा इंटेंस और ट्विस्ट से भरा हो सकता है. The Family Man की सबसे बड़ी ताकत इसकी रियलिस्टिक कहानी है. अगर मेकर्स ने इसे खींचने की कोशिश की तो नुकसान होगा, लेकिन अगर कहानी को सही दिशा में आगे बढ़ाया गया, तो Season 4 भी उतना ही मजबूत हो सकता है.
यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
