कॉमेडी से शुरू होती है ये फिल्म, 1 घंटा बितते ही बन जाती है महराजा की 'बाप', विलेन का पता चलते ही झन्ना जाता है माथा!
फहाद फासिल और वडिवेलु की हिट तमिल कॉमेडी-थ्रिलर 'मारीसन' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
यह फिल्म भारत में हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है.
फिल्म की कहानी एक चोर और एक अल्जाइमर के मरीज के बीच एक अप्रत्याशित रोड ट्रिप के बारे में है.
क्या होता है जब एक इंटेंस एक्टर और एक लेजेंडरी कॉमेडियन एक साथ पर्दे पर आते हैं? धमाल होता है! फहाद फासिल और वडिवेलु की जोड़ी वाली तमिल कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही कमाल किया था. अपनी अनोखी कहानी, ह्यूमर और सस्पेंस के लिए समीक्षकों से तारीफें बटोरने वाली यह हिट फिल्म अब OTT पर आ गई है.
इसकी कहानी आपको ऐसा घुमाती है कि आप भी ताली बजाए बिना नहीं रह पाएंगे. कई लोग तो इसकी तुलना थ्रिलर फिल्म महाराजा और दृश्यम से भी करते हैं. लेकिन, अगर आप बढ़िया थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए है. फिल्म तो कॉमेडी से शुरू होती है लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला उलझता जाता है. हम बात कर रहे हैं 'मारीसन' (Maareesan) की.
कहां देखें 'Maareesan'?
एक सफल थिएट्रिकल रन के बाद, फहाद फासिल और वडिवेलु अभिनीत कॉमेडी-थ्रिलर Maareesan OTT पर पिछले महीने ही रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं. अच्छी बात है कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा इसको हिंदी डब के साथ भी उपलब्ध करवाया गया है.
'Maareesan' की कहानी
Maareesan में 'धयालन' की कहानी है, जिसे फहाद फासिल ने निभाया है, जो एक चालाक छोटा -मोटा चोर है. वह एक अल्जाइमर के मरीज को अपना सही शिकार समझता है. उसे लगता है कि उसके अकाउंट में काफी पैसे हैं.
उसका टारगेट 'वेलायुधम पिल्लई' है, जिसे कॉमेडी आइकन, वडिवेलु ने चित्रित किया है, जो शुरू में एक अनजान और कमजोर आदमी लगता है, लेकिन जैसे ही 'धयालन' इस बेचारे आदमी को ठगने की योजना बनाता है, दोनों एक रोड ट्रिप पर निकल पड़ते हैं जो अप्रत्याशित भावनात्मक और नैतिक मोड़ लेती है. कहानी का हाफ खत्म होते-होते तो आपको यकीन नहीं होगा आपने क्या देख लिया.
Maareesan की कहानी और क्लाइमैक्स तो आपके दिमाग के साथ खेलने के लिए काफी है. इस फिल्म में जब अल्जाइमर पेंशट का सच सामने आता है तो आप चौंक जाएंगे. यह फिल्म आपके दिमाग के साथ खेल जाती है. कहानी के असली विलेन के बारे में जब आपको पता चलेगा तब आपको यकीन नहीं होगा. इस फिल्म को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो इसको आज ही देखने का प्लान बना लें. IMDb पर इसको 7.5 रेटिंग मिली है.