साउथ की फिल्में उनके एक्शन और क्राइम भरे दृश्यों के लिए सभी को पसंद आती हैं। हालांकि, साउथ की डरावनी फिल्मों के बारे में क्या कभी आपने सोचा है। ये फिल्में आपको डराती नहीं है, आपके जहन में डर बनकर बस जाती हैं। अगर आप साउथ की कुछ डर की फिल्में देखना चाहते हैं तो आपको इस वीकेंड इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए। हालांकि, हम आपको सलाह भी देते हैं कि यह फिल्में आपको केवल रात के अंधेरे में ही डराने वाली नहीं हैं, ये फिल्में दिन के उजाले में भी आपको डर से भर देने वाली हैं। हमने साउथ की खासकर मलयालम सिनेमा की कुछ फिल्मों की एक बड़ी लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट की फिल्में अगर आप शेर का कलेजा रखते हैं तो आपको देख लेनी चाहिए। हालांकि, अगर आप जरा सा भी डरते हैं तो आपको इन फिल्मों को देखना का विचार अपने मन से निकाल देना चाहिए।
Platform: Amazon Prime Video
यह फिल्म बेहद ही पुरानी है लेकिन बेहद ही मशहूर भी है। इस कहानी में एक व्यक्ति और उसकी छोटी बेटी की कहानी बताई गई है। लड़की की माँ की मौत के बाद सबको ऐसा लगने लगता है कि इस लड़की में कोई आत्मा घुस गई है। यह कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है, वैसे वैसे डर का एक अलग ही माहौल बन जाता है। यह फिल्म बेहद ही ज्यादा डरावनी है। आपको इसे अकेले में नहीं देखना चाहिए।
Platform: SunNXT
यह कहानी तीन दोस्तों की है, जो समुद्र किनारे एक होटल खरीदते हैं। हालांकि, जल्द ही उन्हें पता चल जाता है कि उस होटल में एक आत्मा का वास है। यह फिल्म भी बेहद ही डरावनी है लेकिन इसमें भूत प्रेत के इस केस को सुलझाने के लिए एक मेन्टलिस्ट का सहारा लेते हैं। यह फिल्म बेहद ही दिलचस्प है और बाद में इसे मलयालम के अलावा तेलुगु में भी बनाया गया था। इस फिल्म में बहुत से डरावने सीन हैं जो आपको डराने के लिए काफी हैं।
Platform: JioHotstar
अगर आपके पास Jio Hotstar का सब्स्क्रिप्शन है तो आप इस Malayalam फिल्म को भी देख सकते हैं। यह चार दोस्तों की कहानी है जो एक जगह घूमने के लिए आते हैं। वहाँ एक दोस्त एक पुराने बंगले को खरीदने की प्लानिंग करता है जीसे होटल बनाने की बात होती है। हालांकि, जल्द ही उन्हें यह समझ में आ जाता है कि उस बंगले में उनके अलावा भी कोई रहता है। यहीं से डर और एक नई ही कहानी की शुरुआत होती है। इसके बाद क्या क्या होता है, वह आपको दहलाकर देख देने वाला है।
Platform: Amazon Prime Video
इस कहानी में व्यक्ति अपने परिवार के साथ एक नई जगह पर रहने जाता है, ताकि एक नई शुरुआत हो सके, लेकिन जैसे ही वह वहाँ पहुंचते हैं तो डर और अजीब चीजों की एक नई ही सीरीज शुरू हो जाती है। इसके बाद जो कुछ भी होता है, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस फिल्म को भी आपको अकेले में नहीं देखना चाहिए।
अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और एकदम अलग देखना चाहते हैं तो आप मलयालम की इन फिल्मों को देख सकते हैं। ये साउथ की फिल्में वाकई दमदार हैं और आपको डर की नई परिभाषा बताने वाली है। इस वीकेंड के लिए यह नया मसाला हो सकता है।
आर्टिकल में कुछ इमेज काल्पनिक हैं और कुछ AI से निर्मित हैं।
यह भी पढ़ें: 3 घंटे 34 मिनट की Spy Thriller ने ओटीटी पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 महीने बाद भी टॉप 10 में कब्ज़ा, रेटिंग 8.3