OTT पर गरदा उड़ा देगी ये वेब-सीरीज, बबलू महतो का कांड देख सिहर जाएंगे आप, जानें कब और कहां देखें
Satrangi: Badle Ka Khel 22 मई 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी
कहानी बदले के साथ-साथ सिस्टम से लड़ाई भी दिखाती है
Anshuman Pushkar इस सीरीज में लीड रोल में हैं
मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Satrangi: Badle Ka Khel आखिरकार अपनी रिलीज डेट के साथ सामने आ चुकी है. डायरेक्टर Jai Basant Singh द्वारा बनाई गई यह सीरीज एक इंटेंस रिवेंज ड्रामा है, जो सिर्फ बदले की कहानी नहीं बल्कि सिस्टम और समाज से लड़ने की कहानी भी दिखाती है.
SurveyZEE5 पर होगी स्ट्रीम
यह सीरीज 22 मई 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. इसे देखने के लिए यूजर्स को एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां बबलू महतो नाम का किरदार अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सदमे से गुजरता है. उसके पिता, जो एक Launda Naach कलाकार थे, की हत्या कर दी जाती है. यह घटना बाबलू को अंदर से तोड़ देती है, लेकिन यही दर्द उसे बदले की राह पर भी ले जाता है.
समाज में पहले से ही भेदभाव और तिरस्कार झेल रहे बाबलू के लिए यह लड़ाई सिर्फ अपने पिता के कातिलों से बदला लेने तक सीमित नहीं रहती. वह धीरे-धीरे उसी दुनिया में कदम रखता है, जहां ताकत, राजनीति और अपराध का खेल चलता है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, बाबलू का किरदार एक साधारण इंसान से बदलकर सिस्टम को चुनौती देने वाले खिलाड़ी में बदल जाता है.
बबलू के किरदार में Anshuman Pushkar
सीरीज में Anshuman Pushkar लीड रोल में नजर आएंगे, जिन्होंने बबलू के किरदार को निभाया है. उनके साथ Kumud Mishra, Satish Badal, Upendra Chauhan और Prateek Kashyap जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. कहानी को Dilip Jha, Vikram Khanna और Sharad Tripathi ने लिखा है, जबकि एक्शन सीक्वेंस को Mukesh Rathod ने डिजाइन किया है.
यह शो सिर्फ एक रिवेंज स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें इमोशनल लेयर भी है. बाबलू का संघर्ष उसकी पहचान, सम्मान और समाज में अपनी जगह बनाने की लड़ाई को भी दिखाता है. इसी वजह से यह सीरीज एक साधारण क्राइम थ्रिलर से आगे जाकर एक गहरी कहानी पेश करती है.
रिलीज से पहले ही इस सीरीज को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. हालांकि अभी तक इसका IMDb रेटिंग सामने नहीं आया है, लेकिन इसके ट्रेलर और कहानी को देखकर यह साफ है कि यह दर्शकों को बांधे रखने वाली सीरीज हो सकती है.
अगर आप इंटेंस क्राइम ड्रामा, गांव की राजनीति और बदले की कहानी देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile