Raakh का दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज़, असली कहानी पर बनी है Mirzapur वाले गुड्डू भैया की ये भौकाली सीरीज

By

अमेज़न प्राइम वीडियो ने सोमवार को अपनी आने वाली बेहतरीन सीरीज Raakh का ट्रेलर रिलीज किया है. इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे. राख की कहानी 1970 के समय की दिल्ली को दिखाती है जहां एक बड़े केस पर पड़ताल चल रही है. इस सीरीज में दिखाई गई घटनाएं वैसे तो काल्पनिक हैं लेकिन यह सीरीज रंगा बिल्ला की असली कहानी पर आधारित है.

अगर आप क्राइम थ्रिलर, रहस्यमय केस और सच्ची घटनाओं पर आधारित शोज और फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट पर होनी ही चाहिए. इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे कि यह वेब सीरीज कब रिलीज हो रही है, इसकी कहानी क्या है और कौन से कलाकार इसमें देखने को मिलने वाले हैं.

वाकई देखने लायक है यह सीरीज?

यह सीरीज रंगा बिल्ला के केस पर आधारित है जहां दो अपराधी, कुलजीत – रंगा और जसबीर सिंह – बिल्ला को दो टीनएजर्स के बलात्कार और मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. राख सीरीज के ट्रेलर के आने से पहले नेटफ्लिक्स ने भी अपनी सीरीज ब्लैक वॉरंट में एक पूरा एपिसोड इस केस को दिखाने में दिया था. राख सीरीज के एक्सेक्यूटिव प्रोडूसर प्रोसित रॉय के साथ इस सीरीज को अनूशा नंदकुमार और संदीप संकेत ने बनाया है. अगर आपको सच्ची कहानी पर आधारित सीरीज देखना पसंद है तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए.

कब और कहां देख सकते हैं राख?

इस सीरीज को दर्शक 12 जून से अमेज़न प्राइम विडीओ पर देख पाएंगे. इस सीरीज के प्रीमियर में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है और अगर आप इसे मिस नहीं करने चाहते हैं तो आपको अपने कैलंडर में सेव कर लेना चाहिए. यह सीरीज BhaDiPa और Endemol Shine India ने प्रोडूस की है.

सीरीज की स्टार कास्ट

इस सीरीज में अली फज़ल एक पुलीस अफसर, जयप्रकाश का किरदार निभाते नज़र आएंगे और वहीं सोनाली बेंद्रे मोना अरोड़ा का किरदार दर्शाती दिखेंगी. इस सीरीज में आमिर बशीर Lt. Col. अशोक अरोड़ा का किरदार निभाते नज़र आएंगे. इस सीरीज के सितारों में राकेश बेदी भी देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पिछले एक महीने में इन 7 इंडियन वेब सीरीज ने मचाई धूम, कुर्सी पर खड़े होकर तालियां बजा रहे दर्शक

By: Ananya Sharma (Intern)


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By