Mirzapur: The Movie पसंद आई? Amazon Prime Video की ये 5 हिंदी सीरीज देखकर उड़ जाएंगे होश
मिर्ज़ापुर द मूवी हाल ही में सुर्ख़ियों में है। यह मूवी अमेज़न प्राइम की सबसे ज़्यादा ख़ास और पसंद की जाने वाली सीरीज़ मिर्ज़ापुर पर आधारित है। इतना ही नहीं, बल्कि सीरीज़ के तो कई किरदारों को भी आप मूवी में देख सकते हैं। अगर आप मिर्ज़ापुर जैसी सीरीज़ के शौक़ीन हैं, और आपको वैसी ही किसी सीरीज़ को देखने की इच्छा हो रही है तो आज हम आपके लिए ऐसी 5 प्राइम वीडियो की हिंदी सीरीज़ लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। हमारी आज की लिस्ट की सभी सीरीज़ आपको बहुत पसंद आने वाली हैं। ये पांचो सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो की वो सीरीज़ हैं जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
SurveyDahaad
2023 में रिलीज़ हुई सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा स्टारर यह सीरीज़ ऑडिएंस के दिलों पर आज भी राज करती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे सीरियल किलाव के इर्दगिर्द घूमती है जो सिर्फ महिलाओं को अपना निशाना बना कर मारता है और उनकी लाशों को बाथरूम में बरामद करता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की दमदार रेटिंग्स प्राप्त हुई है।
Tandav
लिस्ट कि हमारी दूसरी सीरीज़ 2021 में रिलीज़ हुई एक पॉलिटिकल क्राइम सीरीज़ है। सैफ अली खान, डिम्पल कपाड़िया, जीशान अयूब, और सुनील ग्रोवर स्टारर यह सीरीज़ समर नाम के ऐसे लड़के के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने प्रधानमंत्री पिता नंदन सिंह का मर्डर कर देता है। अब उस लड़के को अपना यह राज़ छुपाये रखना है। इस सीरीज़ को IMDb पर 4.8 की रेटिंग प्रपात हुई है।
Paatal Lok
कोरोना काल में रिलीज़ हुई इस वेब सीरीज़ की गिनती हिंदी बेस्ट वेब सीरीज़ में की जाती है। इस सीरीज़ के अब तक कुल 2 सीज़न्स आ चुके हैं। इस सीरीज़ में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज़ को IMBd पर 8.2 की रेटिंग्स पर्याप्त हुई है।
The Family Man
साल 2025 में रिलीज़ हुई, मनोज बाजपाई, शारिब हाशमी, वेदांश सिंह, दर्शन कुमार जैसे कलाकारों से स्टारर यह सीरीज़ एक स्पाई एक्शन क्राइम सीरीज़ है इस सीरीज़ ने कुल 71 अवार्ड्स जीते हैं और इस सीरीज़ को IMDb पर 8.6 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
Dancing on the Grave
साल 2023 में रिलीज़ हुई यह सीरीज़ एक डाक्यू सीरीज़ है, यह सीरीज़ कीरा खलीली हत्या कांड पर आधारित है। इस सीरीज़ में कुल 4 एपिसोड्स हैं। शकीरा मैसूर के दीवान मिर्जा इस्माइल की पोती थीं। शकीरा के दूसरे पति ने उसकी हत्या कर दी थी। यह सीरीज़ उसी केस के बारे में बात करती है। इस सीरीज़ को IMBd पर 8.6 की रेटिंग प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max के संभावित 5 बड़े अपग्रेड; A20 Pro चिप से बड़ी बैटरी तक, जानें 17 Pro Max से कितना होगा अलग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
